एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में CM योगी को न्योता, आयोजकों का दावा- 'केंद्रीय मंत्री भी आएंगे ग्रेटर नोएडा'

Bageshwar Dham Sarkar: उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर बाबा बागेश्वर का पहला कार्यक्रम है. इससे पहले कानपुर में होनेवाली बाबा बागेश्वर की कथा को सुरक्षा कारणों से निरस्त करना पड़ा था.

Dhirendra Krishna Shastri Katha: बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को न्योता दिया गया है.  बता दें कि ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के जैतपुर में 10 से 16 जुलाई तक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा होनेवाली है.

कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए जबरदस्त तैयारियां चल रही हैं. आयोजनकर्ता शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि बागेश्वर धाम सरकार के कार्यक्रम का निमंत्रण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा गया है. उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने की पूरी संभावना है.

ग्रेटर नोएडा में बागेश्वर बाबा सुनाएंगे हनुमान कथा

बागेश्वर बाबा के कार्यक्रम में मंत्री, केंद्रीय मंत्री और दिग्गज नेता भी शिरकत करेंगे. उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर बाबा बागेश्वर का पहला कार्यक्रम है. इससे पहले कानपुर में होनेवाली बाबा बागेश्वर की कथा को सुरक्षा कारणों से निरस्त करना पड़ा था. 17 से 21 अप्रैल तक कानपुर में बाबा बागेश्वर हनुमंत कथा के साथ दिव्य दरबार लगानेवाले थे.

दावा किया गया था कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में 10 लाख से ऊपर श्रद्धालु पहुंचेंगे. अतीक-अशरफ हत्याकांड के बाद राज्य में बने हालात को देखते हुए बागेश्वर बाबा के कार्यक्रम प्रशासन ने अनुमति देने से इंकार कर दिया था.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा गया आमंत्रण

आयोजनकर्ता शैलेंद्र शर्मा के मुताबिक ग्रेटर नोएडा में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम पर 10 करोड़ रुपए खर्च होने की संभावना है. बागेश्वर बाबा के 7 दिवसीय दिव्य दरबार और भागवत कथा में 20 लाख से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है. श्रद्धालुओं को 9 जुलाई से भंडारा मिलने लगेगा. आयोजन स्थल पर 24 घंटे 16 जुलाई तक भंडारे की व्यवस्था रहेगी.

महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं. ग्रेटर नोएडा में भक्तों की बड़ी संख्या को देखते हुए होटल कारोबार में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है. 

Mukhtar Ansari News: माफिया मुख्तार की पत्नी अफशां अंसारी पर शिकंजा और कसा, डुगडुगी बजाकर हुई 82 के तहत कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का रौद्र रूप! बाढ़ की चपेट में आए कई गांव
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का रौद्र रूप! बाढ़ की चपेट में आए कई गांव
रामपुर में फर्जी निकली बच्चों की नदी पार करने वाली तस्वीरें, 6 पर केस
रामपुर में फर्जी निकली बच्चों की नदी पार करने वाली तस्वीरें, 6 पर केस
नोएडा में 13 दिन तक धारा 163 लागू, मंदिर-मस्जिद पर भी निर्देश, जानें वजह
नोएडा में 13 दिन तक धारा 163 लागू, मंदिर-मस्जिद पर भी निर्देश, जानें वजह

वीडियोज

YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget