एक्सप्लोरर

Chardham Yatra 2023: बद्रीनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि की घोषणा हुई, जानें- शुभ मुहूर्त और डिटेल्स

Uttarakhand Chardham Yatra: इस बार बद्रीनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. बद्रीनाथ धाम में करीब 16 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे.

Badrinath Dham Doors Closed: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा (Chardham Yatra 2023) अब समाप्ति की ओर बढ़ रही है. केदारनाथ (Kedarnath), गंगोत्री (Gangotri) और यमुनोत्री धाम (Yamunotri Dham) के कपाट बंद होने की तिथि का एलान होने के बाद अब बद्रीनाथ धाम (Badrinath Dham) के कपाट बंद होने की भी तिथि का एलान कर दिया गया है. बद्रीनाथ धाम के कपाट अगले महीने 18 नवंबर को शीतकालीन प्रवास के लिए बंद कर दिए जाएंगे. 

जानकारी के मुताबिक बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए 18 नवंबर को पूरे विधि विधान के साथ बंद कर दिए जाएंगे. मंत्रोच्चारण के बीच दोपहर 03:33 मिनट पर बद्रीनाथ के कपाट बंद किए गए जाएंगे. जिसके बाद बाबा बद्री विशाल की डोली अपनी शीतकालीन प्रवास के लिए जोशीमठ स्थित नृसिंह मंदिर के लिए रवाना हो जाएगी. 

चार धाम यात्रा ने तोड़े रिकॉर्ड
इस बार बद्रीनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. एक आकंड़े के मुताबिक इस बार बद्रीनाथ धाम में करीब सौलह लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे और बाबा के दर्शन व पूजा कर उनका आशीर्वाद लिया. 

कब बंद होंगे केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट
उत्तराखंड में स्थित चार धामों में प्रथम धाम यमुनोत्री के कपाट 15 नवंबर को भैया दूज के दिन सुबह 11:57 पर बंद होंगे. विजयदशमी के दिन यमुनोत्री धाम में पंडा तीर्थ पुरोहितों ने पंचांग गणना कर उक्त घोषणा की मंदिर समिति के सुरेश उनियाल ने बताया कि 15 नवंबर को अभिजीत मुहूर्त व मकर लग्न में यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होंगे. उसके बाद शीतकाल में मां यमुना के दर्शन खरसाली खुशी मैथ में होंगे. 

बद्रीनाथ धाम से पहले केदारनाथ और गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तारीखों का भी एलान हो चुका है. केदारनाथ धाम के कपाट भी यमुनोत्री धाम के साथ ही 15 नवंबर को होंगे जबकि गंगोत्री धाम के कपाट इससे एक दिन पहले 14 नवंबर को बंद हो जाएंगे. 

छह महीने के लिए बंद रहेंगे चार धाम
बता दें कि उत्तराखंड में चारों धामों केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट साल में सिर्फ छह महीने के लिए ही खोले जाते हैं. सर्दियों में यहां पर काफी बर्फ पड़ती है, इसलिए छह महीनों के लिए कपाट बंद रहते हैं. इस बार चार धाम की यात्रा में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. यही नहीं कई बड़ी हस्तियों ने भी बाबा के दर्शन और पूजा अर्चना की है.

UP News: दीपावली पर सरकारी कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले! योगी सरकार दे सकती है बड़ा गिफ्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने में दिक्कत क्या है', CM योगी के बयान पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का पलटवार
'गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने में दिक्कत क्या है', CM योगी के बयान पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का पलटवार
बाबा केदार के प्रति भक्तों की अटूट आस्था, 40 दिनों 10 लाख से अधिक भक्तों ने किए भगवान शिव के दर्शन
बाबा केदार के प्रति भक्तों की अटूट आस्था, 40 दिनों 10 लाख से अधिक भक्तों ने किए भगवान शिव के दर्शन
1500 से 2000 रुपये में बच्चों का सौदा! हापुड़ में मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
1500 से 2000 रुपये में बच्चों का सौदा! हापुड़ में मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
यूपी में सहेजी जाएगी ऐतिहासिक विरासत, योगी सरकार ने 6 जिलों के संग्रहालयों के लिए जारी किए करोड़ों रुपये
यूपी में सहेजी जाएगी ऐतिहासिक विरासत, योगी सरकार ने 6 जिलों के संग्रहालयों के लिए जारी किए करोड़ों रुपये

वीडियोज

CM Yogi Adityanath Speech: Social Media पर CM Yogi की नसीहत! | Education | UP CM
Surya Murder Case | CM Yogi | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | CM Yogi | Asad Encounter | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | Mahadangal: योगी आदित्यनाथ ने आखिर किसे दी ये चेतावनी?
Surya Murder Case | Asad Encounter | Mahadangal: योगी आदित्यनाथ ने आखिर किसे दी ये चेतावनी? |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की धमकी का असर? नेतन्याहू के पास पहुंचा ट्रंप का फोन, लेबनान नहीं जाएंगी इजरायली सेना
ईरान की धमकी का असर? नेतन्याहू के पास पहुंचा ट्रंप का फोन, लेबनान नहीं जाएंगी इजरायली सेना
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
नागा चैतन्य के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
नागा चैतन्य के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
Cool Places Near Delhi: दिल्ली की तपती गर्मी से चाहिए राहत? ये 5 जगहें गर्मियों में भी रहती हैं 25°C से नीचे
दिल्ली की तपती गर्मी से चाहिए राहत? ये 5 जगहें गर्मियों में भी रहती हैं 25°C से नीचे
Soil Testing Without Lab: खेत की मिट्टी बिना लैब टेस्ट के कैसी है? किसान इन संकेतों से लगा सकते हैं अंदाजा
खेत की मिट्टी बिना लैब टेस्ट के कैसी है? किसान इन संकेतों से लगा सकते हैं अंदाजा
Embed widget