एक्सप्लोरर

RSS नेता इंद्रेश कुमार के बयान पर बाबा रामदेव की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने कहा कि हमारा देश आगे बढ़ेगा. देश के सामने चाहे जितनी भी चुनौतियां हों, पीएम मोदी देश को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे, हम ऐसी अपेक्षा करते है.

Uttarakhand News: केंद्र में मोदी सरकार की वापसी के बाद योग गुरु बाबा रामदेव की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने भरोसा जताया है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश और आगे बढ़ेगा. पत्रकारों से बात करते हुए बाबा रामदेव ने तमाम मुद्दों पर जवाब दिया है. साथ ही उन्होंने मौजूदा सरकार से अपेक्षाओं का भी जिक्र किया है.

बाबा रामदेव ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पिछले दस वर्षों में देश के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक ताने बाने को उत्कृष्टता प्रदान की और सबका साथ सबका विकास सबके प्रयास के पुरुषार्थ के साथ एक कीर्तिमान रचा है. उन्होंने कहा कि हम आश्वस्त हैं कि हमारा देश आगे बढ़ेगा. देश के सामने चाहे जितनी भी चुनौतियां हों, पीएम मोदी देश को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे, हम ऐसी अपेक्षा करते है.

आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि राजनीतिक बयानबाजी चलती रहती है, राम सबके हैं, राष्ट्र सबका है और आपस में भी हम सब सबके है. किसी भी प्रकार की जाति, संप्रदाय या विचारधाराओं के नाम पर देश में भेदभाव की नींव डालना राष्ट्रीय एकता व अखंडता के लिए ठीक नहीं है.

नगीना सांसद चंद्रशेखर ने की मौलाना सज्जाद से मुलाकात, नीट परीक्षा समेत कई मुद्दों पर हुई बात

इंद्रेश कुमार का बयान
गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता इंद्रेश कुमार ने बिना नाम लिए बीजेपी पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि भगवान राम की भक्ति करने वाली पार्टी अहंकारी हो गई थी, इसलिए 241 पर सिमट गई. इस चुनाव में बीजेपी का अहंकार ध्वस्त हो गया है. इन लोगों ने भगवान राम की भक्ति तो की थी, मगर इनमें धीरे-धीरे अहंकार आ गया.

उन्होंने कहा कि आज भगवान राम ने इनके अहंकार को खत्म कर दिया है. ये लोग इस चुनाव में प्रशंसनीय परिणाम नहीं दे पाए. शायद अब इन्हें लोकतंत्र की ताकत का एहसास हो चुका होगा. हालांकि, यह राम जी की ही कृपा थी कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बन सकी, लेकिन इसके बावजूद भी ये लोग राम जी कृपा को नहीं समझ पाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पाक जेल में पांच साल...' जेवर हवाई अड्डा का नाम बदलने पर बोली ओवैसी की पार्टी
'पाक जेल में पांच साल...' जेवर हवाई अड्डा का नाम बदलने पर बोली ओवैसी की पार्टी
AMU में 8 साल बाद होगा स्टूडेंट यूनियन इलेक्शन, छात्रों के आगे झुका प्रशासन
AMU में 8 साल बाद होगा स्टूडेंट यूनियन इलेक्शन, छात्रों के आगे झुका प्रशासन
जेवर हवाई अड्डे का नाम अब पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर, सीएम योगी का ऐलान
जेवर हवाई अड्डा अब पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर, सीएम योगी का ऐलान
लखनऊः होमगार्ड पर पत्नी और बेटी की हत्या का आरोप, पुलिस कस्टडी में आरोपी
लखनऊः होमगार्ड पर पत्नी और बेटी की हत्या का आरोप, पुलिस कस्टडी में आरोपी

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
Embed widget