एक्सप्लोरर

Azamgarh Accident: आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्रैक्टर की चपेट में आई बोलेरो, तीन महिलाओं समेत पांच की मौत

Road Accident: हादसे में बोलेरो सवार तीन महिलाओं सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Azamgarh Road Accident: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले (Azamgarh) के अहरौला थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक बोलेरो के बांस से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ जाने से उसमें सवार तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अहरौला थाना क्षेत्र से होकर गुजर रही बोलेरो अपने आगे चल रही बांस से लदी ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गई. अधिकारियों ने बताया कि बोलेरो सवार लोग देवरिया जिले के महुआडीह के रहने वाले थे और वे लखनऊ से गाजीपुर जा रहे थे.

पुलिस के अनुसार, हादसे में बोलेरो सवार तीन महिलाओं सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने घायल महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया है.

पुलिस अधीक्षक (नगर) शैलेंद्र लाल ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है और पीड़ितों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर आगे की कारवाई की जाएगी.

इटावा में ट्रैक्टर से गिरकर किशोरी और तीन साल के बच्चे की मौत
वहीं दूसरी तरफ इटावा जिले के भरथना थाना क्षेत्र में एक किशोरी और तीन साल के एक बच्चे की ट्रैक्टर से उछलकर नीचे गिरने और पहिये की चपेट में आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. भरथना थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रण बहादुर सिंह ने बताया कि भिंघिसिया गांव निवासी श्याम सिंह शनिवार देर शाम अपने खेत से गेहूं लेकर ट्रैक्टर पर लादकर घर ला रहा था.

UP NIkay Chunav 2023: बीजेपी के गढ़ अयोध्या में किस पार्टी का होगा मेयर? बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया जीत का दावा

एसएचओ के मुताबिक, ट्रैक्टर पर आगे श्याम सिंह की बेटी खुशी (15) और ट्रैक्टर चालक का तीन साल का बेटा अंशू बैठे थे. उन्होंने बताया कि घर के पास सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर के ऊपर ट्रैक्टर के उछल जाने से दोनों बच्चे नीचे गिर पड़े और उनके ऊपर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ गया. एसएचओ के अनुसार, हादसे में खुशी और अंशू की मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने कहा कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
Agra News: 50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, 2 आरोपी गिरफ्तार
50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, आगरा से 2 गिरफ्तार
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget