एक्सप्लोरर

Azamgarh News: आजमगढ़ में घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग दंपत्ति की धारदार हथियार से हत्या, इस हाल में मिले शव

Azamgarh Crime News: पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग दंपत्ति के सिर पर वार कर हत्या की गई है. इस मामले में संपत्ति को लेकर भी कुछ बातें सामने आई हैं, इन तमाम पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच हो रही है.

Azamgarh Murder: यूपी के आजमगढ़ में बुजुर्ग दंपत्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. दोनों घर के बाहर चारपाई लगाकर सोए थे. सुबह जब लोग टहलने निकले, तो ग्रामीण दंपत्ति को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा, जिसके बाद कोहराम मच गया. सूचना पर मौके पर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

ये दर्दनाक घटना निजामाबाद थाना क्षेत्र के कयामुद्दीनपट्टी परसहा गांव की है, जहां बीती रात बुजुर्ग पति-पत्नी की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई. जानकारी के अनुसार यहां रहने वाले 82 साल के विश्वनाथ और 80 साल की उनकी पत्नी संतारी रोजाना की तरह खाना खाने के बाद घर के बाहर ही चारपाई लगाकर सो गए. रात में अज्ञात बदमाशों ने उनकी धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी. सुबह जब ग्रामीण टहलने के निकले तो उन्होंने दपंत्ति का लहूलुहान हालत में देखा और शोर मचाया. 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

शोर की आवाज सुन आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए, जिसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी निजामाबाद थाना को दी. ये खबर मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करने के बाद निजामाबाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई. जानकारी मिलते ही डीआईजी और पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ भी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि अज्ञात शख्स ने उनके सिर पर वार कर हत्या की है. पुलिस इस मामले में सबूत एकत्रित करने में जुटी है. सारे पहलुओं पर पुलिस की ओर से जांच की जा रही है. परिजनों से बातचीत के आधार पर संपत्ति को लेकर भी बात सामने आई है. किन लोगों के द्वारा ये घटना की जा सकती है इसपर जांच की जा रही है. कठोर कार्रवाई की जाएगी. घटना की सूचना पर डीआईजी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए हैं. 

ये भी पढ़ें- Mukhtar Ansari News: मुख्तार अंसारी के बड़े साले अनवर शहजाद को राहत, जबरन कब्जे के मामले में हाईकोर्ट ने मंजूर की जमानत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
बरेली की रावण वाली गली में 200 साल पुरानी परंपरा, मुस्लिम कारीगर बनाते हैं रावण
बरेली की रावण वाली गली में 200 साल पुरानी परंपरा, मुस्लिम कारीगर बनाते हैं रावण
रुद्रप्रयाग में सियासी उलटफेर, 5 दिन में BJP से मोहभंग, कांग्रेस में लौटे ग्यालू लाल
रुद्रप्रयाग में सियासी उलटफेर, 5 दिन में BJP से मोहभंग, कांग्रेस में लौटे ग्यालू लाल
ग्रेटर नोएडा: 5 लोगों की मौत के मामले में एक्शन, बहन-बहनोई समेत 3 गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा: 5 लोगों की मौत के मामले में एक्शन, बहन-बहनोई समेत 3 गिरफ्तार

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget