एक्सप्लोरर

लोकसभा में रमा देवी से आजम खान ने बिना शर्त माफी मांगी, महिला सांसद पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

सपा सांसद आजम खान ने महिला सांसद रमा देवी से बिना शर्त माफी मांग ली है। स्पीकर ओम बरला ने आजम खान से माफी मांगने के लिये कहा था। इससे पहले महिला सांसद ने कहा कि आजम खान की आदत बिगड़ी हुई है।

नयी दिल्ली, एजेंसी। लोकसभा में पीठासीन सभापति के रूप में आसीन रमा देवी पर पिछले बृहस्पतिवार को की गयी विवादास्पद टिप्पणी के मामले में समाजवादी पार्टी सांसद आजम खान ने सोमवार को माफी मांग ली ।

सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आजम खान का नाम पुकारा। इसके बाद सपा सांसद ने कहा कि आसन के प्रति न मेरी कोई गलत भावना थी और न कभी रही है।

उन्होंने कहा कि वह दो बार संसदीय कार्य मंत्री रहे हैं, चार बार मंत्री रहे हैं, नौ बार विधायक रहे हैं और राज्यसभा में भी रह चुके हैं। 'मेरे भाषण, मेरे आचरण को पूरा सदन जनता है। इसके बावजूद भी आसन को लगता है कि मुझसे भावना में कोई गलती हुई तो इसके लिये क्षमा चाहता हूं ।' हालांकि, राम देवी और कुछ सदस्यों ने आजम की बात ठीक से नहीं सुने जाने की बात कही। इस पर अध्यक्ष ने उनसे एक बार फिर से बोलने को कहा। इसके बाद आजम खान ने फिर कहा, 'बात को एक बार कहें या एक हजार बार कहें.. बात वही रहेगी। आसन के लिये मेरी कोई गलत भावना हो, ऐसा संभव ही नहीं है, फिर भी आसन को लगता है कि मुझसे कोई गलती हुई है तो मैं क्षमा मांगता हूं ।' इस बीच भाजपा सदस्य रमा देवी ने कहा कि आजम खान की यह आदत रही है, बाहर भी वह ऐसे ही बोलते रहे हैं । '' मैं वरिष्ठ सांसद हूं, अध्यक्ष जी जो आदेश देंगे, उसका पालन करूंगी ।'' इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्नाव मामले की उठाने का प्रयास किया, लेकिन अध्यक्ष ने इसकी अनुमति नहीं दी। खान के क्षमा मांगने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि यह सदन सबका है। यह आसन भी सबका है। इसकी प्रतिष्ठा बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। हमें सदन में ऐसी कोई बात या आचरण नहीं करना चाहिए जिससे सदन की मर्यादा और हमारी छवि को धक्का लगे।

गौरतलब है कि लोकसभा में भाजपा, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, राकांपा सहित सभी दलों ने पिछले गुरूवार को पीठासीन सभापति रमा देवी के बारे में सपा सांसद आजम खान की टिप्पणी की शुक्रवार को पार्टी लाइन से हटकर कड़ी भर्त्सना करते हुए इसे ‘कुटिल, दुर्भावनापूर्ण, अपमानजनक’ बताया था तथा स्पीकर से इस मामले में ‘कठोरतम’ कार्रवाई करने की मांग की थी ।

इस मामले पर शून्यकाल में निचले सदन में विभिन्न दलों की महिला सांसदों समेत कई दलों के नेताओं ने करीब एक घंटे तक सपा सदस्य की टिप्पणी पर अपना कड़ा विरोध जताया था । महिला सांसदों ने स्पीकर से ऐसी कार्रवाई करने की मांग की थी जो ‘नजीर’ बन सके ।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget