एक्सप्लोरर

'अमित शाह के बयान से सिर्फ बाबा साहब ही...' सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने गृह मंत्री से की ये मांग

UP Politics: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संसद में दिए बयान को लेकर यूपी का सियासी पारा हाई हो गया. इसी क्रम में सपा सांसद और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अमित शाह से माफी मांगने की मांग की है.

Uttar Pradesh News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर को लेकर दिए गए बयान पर सियासत अभी भी जारी है. वहीं सदन में हुी धक्का-मुक्की का मामला भी अभी तूल पकड़ रहा है. इस मामले को लेकर सत्ताधारी पार्टी और विपक्ष एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए निशाना साध रहे हैं. 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर फैजाबाद (अयोध्या) से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने संसद में राहुल गांधी के जरिए कथित धक्का मुक्की के आरोप को लेकर कहा कि ये सिर्फ लोगों का माइंड डायवर्ट करने के लिए है.

अमित शाह पर साधा निशाना
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, "गृह मंत्री अमित शाह ने जिस तरह से बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के संबंध में जो टिप्पणी की है, वो बाबा साहब के सम्मान के खिलाफ है." उन्होंने आगे कहा, "इस अपमानजनक टिप्पणी से न सिर्फ बाबा साहब का बल्कि हमारे संविधान का भी अपमान हुआ है".

अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, "संविधान के बलबूते पर ही ये सरकार बनी है, देश में जो राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री हैं, ये भी संविधान की देन हैं." उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने अपमान किया है, इससे देश को करोड़ों लोगों के साथ संविधान प्रेमियों की भावनाएं आहत हुई हैं. 

'अमित शाह अपनी बात वापस लें'
सांसद अवधेश प्रसाद चेतावनी देते हुए कहा, "अभी सवेरा है, इसलिए गृह मंत्री अमित शाह देश के सामने अपनी बात रखते हुए अपनी बात वापस लें, ये उनका बड़कपन होगा. गृह मंत्री को अपनी विचारधारा भी स्पष्ट करनी चाहिए." उन्होंने कहा, "उन्होंने करोड़ों लोगों की भावनाओं को आहत किया है, इसलिए उन्हें खेदजनक भाषा में अपनी बात रखनी चाहिए."

'गृह मंत्री का बयान संविधान विरोधी'
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा, "मैं बाद में पार्लियामेंट की कार्रवाई देखी है, जहां गृह मंत्री अमित शाह ने ना बाबा साहब कहा और न ही अंबेडकर जी भी कहा है." 

अजय राय ने कहा, "अमित शाह ने सिर्फ अंबेडकर-अंबेडकर- अंबेडकर बोला है. इससे साफ है कि बीजेपी और आरएसएस डॉ भीमराव अंबेडकर के बनाए गए संविधान पर यकीन नहीं करते हैं." उन्होंने कहा, "अमित शाह का ये बयान संविधान और दलित विरोधी है."

ये भी पढ़ें: ट्रक चेकिंग के दौरान महिला अफसर को रौंदने की कोशिश, भीड़ ने गाड़ियों में की तोड़फोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का रौद्र रूप! बाढ़ की चपेट में आए कई गांव
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का रौद्र रूप! बाढ़ की चपेट में आए कई गांव
रामपुर में फर्जी निकली बच्चों की नदी पार करने वाली तस्वीरें, 6 पर केस
रामपुर में फर्जी निकली बच्चों की नदी पार करने वाली तस्वीरें, 6 पर केस
नोएडा में 13 दिन तक धारा 163 लागू, मंदिर-मस्जिद पर भी निर्देश, जानें वजह
नोएडा में 13 दिन तक धारा 163 लागू, मंदिर-मस्जिद पर भी निर्देश, जानें वजह

वीडियोज

YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget