एक्सप्लोरर

Ram Mandir: अयोध्या में श्री रामजन्मभूमि परिसर को 108 एकड़ तक बढ़ाया जाएगा, सामने आई ये वजह

Ram Mandir News: कामेश्वर चौपाल ने कहा मंदिर निर्माण के लिए जो जमीन मिली है उसे 108 एकड़ तक बढ़ाया जाएगा, क्योंकि हिंदुओं में 108 को पवित्रतम अंक माना गया है. ट्रस्ट के सदस्य भी इससे सहमत हैं.

Ayodhya News: श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य और 1989 में श्री राममंदिर (Ram Mandir) का सबसे पहला शिलान्यास करने वाले कामेश्वर चौपाल (Kameshwer Chaupal) ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मंदिर निर्माण के लिए अभी जो जमीन मिली है उसे 108 एकड़ तक बढ़ाया जाएगा, क्योंकि हिंदू समाज (Hindu) का पवित्रतम अंक 108 माना गया है. इस पर ट्रस्ट के सदस्यों की बीच सहमति बन चुकी है. इसके साथ ये भी तय हुआ है कि परिक्रमा के लिए 6 एकड़ परिधि में मंदिर का परकोटा बनना था अब वह 8 एकड़ में बनेगा.

राम जन्मभूमि परिसर को बढ़ाया जाएगा 

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अधिग्रहित 67.703 एकड़ भूमि राम मंदिर निर्माण के लिए नवगठित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपी गई थी. मंदिर निर्माण के साथ ट्रस्ट ने उक्त भूमि से सटे कुछ मंदिर और उनकी भूमि को खरीदा. जिससे श्री राम जन्मभूमि परिसर का दायरा बढ़ गया है. अब श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य और आंदोलन के दौरान 1989 में मंदिर का शिलान्यास करने वाले कामेश्वर चौपाल की माने तो धीरे-धीरे राम जन्मभूमि परिसर का क्षेत्र 108 एकड़ तक बढ़ाया जाएगा. क्योंकि हिंदू समाज का पवित्रतम अंक 108 माना गया है. 

कामेश्वर चौपाल ने कहा कि ट्रस्ट के अधिकतर सदस्यों की भी यही भावना है कि मंदिर की परिधि 108 एकड़ तक बढ़ जाए जो एक शुद्ध अंक जो माना जाता है हिंदू धर्म में श्री श्री 108 का परिक्षेत्र भी हो जाए. हालांकि उन्होंने साफ किया कि इसके लिए किसी को दबाया या प्रताड़ित नहीं किया जाएगा, बल्कि उनके भीतर राष्ट्र का भाव और स्वाभिमान का भाव जागृत करके किया जाएगा. 

ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने बताई ये वजह
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने कहा कि जब समर्पण का भाव मन में होता है अर्पण करने का भाव मन में होता है तो सीमाएं नहीं होती. हमारी और अधिकांश ट्रस्ट के सदस्यों की आकांक्षा है कि हिंदू समाज का पवित्रतम अंक 108 माना गया है. हमारे पास अभी जो भूमि उपलब्ध है वो 108 एकड़ भूमि की जाए. इसके लिए हम लोग प्रयास करते रहेंगे. उस प्रयास में विनय ही रहेगा उसमें किसी को दबाने, या किसी को सताने या प्रताड़ित करने का भाव नहीं रहेगा. 

श्री राम मंदिर के चारों ओर जो एक किलोमीटर लंबाई में परकोटा बनाया जा रहा है. जो 6 एकड़ भूमि में बन रहा था अब वह अब बढ़ाकर 8 एकड़ भूमि की परिधि में बनेगा. परकोटे की इस परिपथ में विध्नहर्ता गणेश जी, माता सीता, जटायु, निषाद राज, शबरी सहित रामायण से संबंधित पात्रों के भी मंदिर बनेंगे. कामेश्वर चौपाल ने कहा कि देश का एक मनोभाव आया कि भगवान के मंदिर की भव्यता होनी चाहिए. संतो का भी सुझाव था तो हम लोगों ने उनके सुझाव को माना. मंदिर की लंबाई चौड़ाई ऊंचाई सब बढ़ गई. अब उसी तरह से मंदिर का जो परकोटा एरिया है वो पहले 6 एकड़ था लेकिन अब 8 एकड़ में जाएगा. 

ये भी पढ़ें- UP Bypolls: यूपी उपचुनाव में किधर जाएगा मायावती का वोटर? BSP सांसद दानिश अली ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजेंद्र पाल गौतम को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली सरकार में रह चुके हैं मंत्री
राजेंद्र पाल गौतम को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली सरकार में रह चुके हैं मंत्री
UP Panchayat Chunav: यूपी में प्रधानों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने प्रशासक बनने की नहीं दी इजाज़त, अब क्या होगा?
यूपी में प्रधानों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने प्रशासक बनने की नहीं दी इजाज़त, अब क्या होगा?
Gorakhpur News: CM योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला, 'पिछली सरकार ने हर जिले में माफिया पैदा किया'
CM योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला, 'पिछली सरकार ने हर जिले में माफिया पैदा किया'
Greater Noida News: वायु प्रदूषण पर प्रहार! ग्रेटर नोएडा में 37 सड़कों पर शुरू हुआ मेगा सफाई अभियान
वायु प्रदूषण पर प्रहार! ग्रेटर नोएडा में 37 सड़कों पर शुरू हुआ मेगा सफाई अभियान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:'विग लगाता था... इसलिए मरना था?' सिया का चौंकाने वाला दावा!
Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
IND vs IRE 1st T20I: भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
इंडिगो की फ्लाइट में यात्री बनाए गए बंदी! घंटे भर से ज्यादा बिना AC के विमान में बैठाया, यात्रियों का घुटा दम
फ्लाइट में यात्री बने बंदी! घंटे भर से ज्यादा बिना AC के विमान में बैठाया, यात्रियों का घुटा दम
मुहर्रम का नाम बवालियों ने किया बदनाम, बिहार में चली गोली, यूपी से एमपी तक आयी डरावनी तस्वीरें
मुहर्रम का नाम बवालियों ने किया बदनाम, बिहार में चली गोली, यूपी से एमपी तक आयी डरावनी तस्वीरें
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर सैकड़ों ट्रक खड़े, आम लोगों से भी जब्त हो रहा राशन
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर खड़े सैकड़ों ट्रक
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Embed widget