एक्सप्लोरर

Ram Mandir News :अयोध्या में रामलला को अर्पित होगा दुनिया का सबसे बड़ा नगाड़ा, एमपी के रीवा में बनकर हुआ तैयार

UP News: अयोध्या में दुनिया का सबसे बड़ा नगाड़ा रामलला को अर्पित किया जाएगा. इसे एमपी के रीवा जिले में शिव बारात आयोजन व जन कल्याण समिति ने तैयार कराया हैं. एमपी के सीएम मोहन यादव ने इसे भेजा हैं.

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद से दुनिया भर से खास तोहफे रामलला को अर्पित किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव के द्वारा दुनिया का सबसे बड़ा नगाड़ा अयोध्या भेजा गया हैं. इसे दुनिया का सबसे बड़ा नगाड़ा कहा जा रहा है. इसे गिनीज बुक, एशिया बुक और लिम्का बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीमें पहले ही इसे दुनिया का सबसे बड़ा नगाड़ा करार दे चुकी हैं.

दुनिया का यह सबसे बड़ा नगाड़ा रामलला के द्वार पर बजाकर इसे उन्हे अर्पित कर दिया जाएगा. इस नगाड़े को अयोध्या में फिलहाल राम मंदिर के नजदीक स्थित कारसेवक पुरम में रखा जाएगा. अयोध्या में निर्माणाधीन राम म्यूजियम का काम पूरा होने के बाद इसे स्थाई तौर पर वहीं शिफ्ट कर दिया जाएगा. इस नगाड़े को एक बड़े से ट्रक पर रखकर अयोध्या ले जाया जा रहा है.प्रयागराज में इस नगाड़े पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई और शंखनाद कर इसका स्वागत किया गया.

एमपी के रीवा जिले में किया गया तैयार
दुनिया के इस सबसे बड़े नगाड़े को मध्य प्रदेश के रीवा जिले की संस्था शिव बारात आयोजन व जन कल्याण समिति ने तैयार कराया है. नगाड़े को विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के बाद मंगलवार को रीवा से रवाना किया गया. शाम को यूपी के बॉर्डर पहुंचने पर इस नगाड़े और साथ चल रहे लोगों का भव्य स्वागत किया गया. प्रयागराज में विश्व हिंदू परिषद के गौरक्षा विभाग के प्रांत मंत्री लालमणि तिवारी ने सवा सौ चार पहिया वाहनों के साथ स्वागत किया.

दुनिया का सबसे बड़ा नगाड़ा
यह नगाड़ा ग्यारह सौ किलो से ज्यादा वजन का है. छह फिट ऊंचे इस नगाड़े की चौड़ाई ग्यारह फिट के करीब है. इसे अयोध्या के भव्य मंदिर में रामलला के विराजमान होने की खुशी में तैयार कराया गया है.यूपी के यात्रा संयोजक वीएचपी नेता लालमणि तिवारी के मुताबिक दुनिया का यह सबसे बड़ा नगाड़ा बुधवार को दोपहर के वक्त रामलला को अर्पित किया जाएगा. उनके मुताबिक गिनीज बुक, एशिया बुक और लिम्का बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीमें पहले ही इसे दुनिया का सबसे बड़ा नगाड़ा करार दे चुकी हैं.

ये भी पढ़ें: Mahoba News: महोबा में पहाड़ में खनन के दौरान हुआ बड़ा हादसा, 4 मजदूरों की मौत 2 की हालत गंभीर, रेस्कयू जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
इलाहाबाद HC के फैसले के बाद UP में मैरिज रजिस्ट्रेशन के नियम बदले, अब ये दस्तावेज जरूरी
इलाहाबाद HC के फैसले के बाद UP में मैरिज रजिस्ट्रेशन के नियम बदले, अब ये दस्तावेज जरूरी
UP राज्यसभा चुनाव के साइड इफेक्ट, BJP को झटका, पूर्व MP ने दिया इ्स्तीफा
UP राज्यसभा चुनाव के साइड इफेक्ट, BJP को झटका, पूर्व MP ने दिया इ्स्तीफा

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Embed widget