एक्सप्लोरर

Ayodhya Ram Mandir: 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन, अधिकारी लगातार कर रहे स्थिति की समीक्षा

Ram Mandir: गणतंत्र दिवस पर शुक्रवार 3.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने यहां राम मंदिर में दर्शन किए, अधिकारियों ने यह जानकारी दी. और भीड़ को देखते हुए ट्रस्ट ने आरती व दर्शन की समय सूची जारी की है.

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या, 26 जनवरी  गणतंत्र दिवस पर शुक्रवार 3.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने यहां राम मंदिर में दर्शन किए, अधिकारियों ने यह जानकारी दी. 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के एक दिन बाद मंगलवार को मंदिर को आम जनता के लिए खोला गया. अधिकारियों के मुताबिक पहले दिन लगभग पांच लाख श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए, प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चौथे दिन, लोग धैर्यपूर्वक राम लला के दर्शन के लिए कतारों में खड़े रहे.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन की व्यवस्थाओं का जायजा लेने राज्य के प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद और पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार अयोध्या पहुंचे.अधिकारियों के अनुसार इसी क्रम में प्रमुख सचिव (गृह) द्वारा अयोध्या भ्रमण किया गया. इससे पहले, प्रातः काल भी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया था.

अधिकारियों ने किया मंदिर परिसर का निरीक्षण
गणतंत्र दिवस के बीच, प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद व महानिदेशक कुमार ने अन्य अधिकारियों के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर का भ्रमण किया. प्रसाद ने इस दौरान श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए. एक आधिकारिक बयान के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के बाद से मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन और अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था व अन्य आवागमन व्यवस्थाओं को लेकर नियमित समीक्षा की जा रही है.

दर्शन और आरती के समय तय
अधिकारियों के अनुसार सभी श्रद्धालु श्रद्धा पूर्वक पंक्तिबद्ध होकर दर्शन कर रहे हैं तथा प्रसाद भी प्राप्त कर रहे हैं. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने आरती और दर्शन की समय सूची जारी की है. विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा के अनुसार रामलला की मंगला आरती साढ़े चार बजे, श्रृंगार आरती सुबह साढ़े छह बजे होगी. उन्होंने बताया कि इसके बाद श्रद्धालु सात बजे से दर्शन कर सकेंगे.उन्होंने बताया कि इसके बाद भोग आरती दोपहर बारह बजे, संध्या आरती शाम साढ़े सात बजे तथा रात्रि नौ बजे भोग आरती और शयन आरती रात दस बजे होगी. शर्मा ने बताया कि सुबह मंगला आरती के दौरान मंदिर के कपाट आम दर्शनार्थियों के लिए बंद रहेंगे.

ये भी पढें: Ramlala Idol: आधी रात में उठ जाते थे अरुण योगीराज, कहते थे- रामलला बुला रहे हैं, आचार्य ने सुनाया किस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
अंकिता भंडारी केस: 88 दिन में जांच, 500 पन्नों की चार्जशीट, पुलिस ने क्या बताया?
अंकिता भंडारी केस: 88 दिन में जांच, 500 पन्नों की चार्जशीट, पुलिस ने क्या बताया?
यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ पर रफ्तार, वैश्विक पहचान पर फोकस
यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ पर रफ्तार, वैश्विक पहचान पर फोकस

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
Embed widget