एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: राम मंदिर में 17 जनवरी को प्रवेश करेंगे भगवान रामलला, जानें- गर्भगृह से प्राण प्रतिष्ठा तक पूरा कार्यक्रम

Ramlala Pran Pratishtha: भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां आख़िरी चरण में पहुंच गई हैं. राम मंदिर के ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी है.

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां अपने आख़िरी चरण में पहुंच गई हैं. जल्द ही पूजा अर्चना का दौर शुरू हो जाएगा. 17 जनवरी को भगवान रामलला अपने मंदिर में प्रवेश करेंगे और उसके अगले दिन वो स्वयं गर्भगृह में प्रवेश करेंगे. इस दौरान मंदिर परिसर यज्ञ और हवन चलता रहेगा. 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों प्राण प्रतिष्ठा होगी. 

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने कहा, "प्रतिष्ठा की दृष्टि से जो-जो आवश्यक तैयारी हैं वो सब चल रही हैं. एक ओर भव्य राम मंदिर खड़ा है, दूसरी ओर अयोध्या सज रही हैं, तीसरी ओर विधि विधान के लिए सभी लोग सिद्ध हैं और काशी के महान पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित और गणेशशास्त्री द्रविड़ जैसे अत्यंत बड़े दिग्गज यहां पहुंच चुके हैं और वे सारी बातों को ठीक से संपादित करने की सारी सिद्धता कर रहे हैं."  

जानें कब प्रवेश करेंगे रामलला
कोषाध्यक्ष ने कहा, "ये कार्य 17 जनवरी को आरंभ हो जाएगा, 17 को भगवान रामलला अपने मंदिर में प्रवेश करेंगे. 18 तिथि के मुहूर्त पर वो स्वयं गर्भगृह में प्रवेश करेंगे. उनके अनेक प्रकार के संस्कार चलते रहेंगे. इधर यज्ञ मंडप में भी अनेक प्रकार का हवन चलेगा. पूजन चलेगा, अर्चन चलेगा..मंत्रोच्चारण चलेगा, जप चलेंगे.. ये सारा काम जिस प्रकार का होना है वो होता रहेगा. भगवान की दिव्य प्रतिमा के लिए जलादिवास, धन्यादिवास, पुष्पादिवास, फलादिवास ये सब भी होगा. इस प्रकार से वो प्रतिमा सिद्ध की जाएगी. भगवदीय तेज़ को धारण करने के लिए."  

पीएम मोदी करेंगे प्राण प्रतिष्ठा
22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे. इस अवसर पर देश की तमाम जानी-मानी हस्तियों और विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देने वाले ख़ास लोगों को भी आमंत्रित किया गया है. समारोह में आने वाले मेहमानों में समाज के सभी वर्गों को शामिल किया गया है. राम मंदिर में जब प्राण प्रतिष्ठा होगी तो गर्भगृह में केवल पांच लोग ही मौजूद रहेंगे. इनमें पीएम मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदबेन पटेल भी हैं.

Ram Mandir Pran Pratishtha: 'अयोध्या में ढहाई गई मस्जिद गुलामी का प्रतीक, कार सेवकों ने नहीं किया दंगा'- मोहन भागवत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget