एक्सप्लोरर

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में होम स्टे में बदले गए रिहायशी भवन, श्रद्धालु इस ऐप से कर सकेंगे बुकिंग

Ram Mandir Opening: अयोध्या के विकास की नई इबारत लिखी जा रही है और तरह तरह की सुविधाओं से लैस हो रही है. अब होम स्टे की भी सुविधा लोगों को मिल सकती है. लेकिन इसके कुछ प्रक्रिया करनी होंगी.

Ramlala Pran Pratishtha: 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु रामलला के श्रीविग्रह स्थापना व लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर लगातार तैयारियां चल रही हैं. इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन के आलाधिकारियों व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों के बीच एक समन्वय बैठक हुई.

इस बैठक में प्रशासन की ओर से अयोध्या के मंडलायुक्त गौरव दयाल, जिलाधिकारी नितीश कुमार, एडीजी लखनऊ जोन पीयूष मोर्डिया, आईजी अयोध्या रेंज प्रवीण कुमार, एसएसपी राजकरण अय्यर समेत कई अन्य आला अधिकारियों ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों संग बैठक कर लाइन ऑफ एक्शन के बारे में जाना. बैठक में वीवीआईपी मूवमेंट के लिए स्पेशल ट्रैफिक कॉरीडोर समेत यातायात संचालन को लेकर कई अहम विषयों पर विचार-विमर्श किया गया.

अयोध्या के कमिश्नर गौरव दयाल ने बैठक में बताया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए प्रमुख अधिकारियों व ट्रस्ट के सद्स्यों के साथ बैठक की गई है. जिसमें इस बात की जानकारी ली गई कि आयोजन में आगंतुकों के सिटिंग, मूवमेंट, स्टे समेत अन्य व्यवस्थाओं को लेकर ट्रस्ट द्वारा की गई तैयारियों से संबंधित जानकारी ली गई. पूरे प्लान को फाइनल करने के पहले 2 से 3 बड़ी बैठकों का आयोजन किया जाएगा, जिसके जरिए 22 जनवरी को होने वाले मुख्य कार्यक्रम में करीब 8 हजार आमंत्रित आगंतुकों की सफल मेजबानी का मार्ग प्रशस्त होगा.

अतिथियों के स्वागत को लेकर चर्चा 
जानकारी के मुताबिक संत समाज के करीब 5000 लोगों को इस कार्यक्रम में बुलाया गया है जो कि विभिन्न माध्यमों के जरिए यात्रा करके अयोध्या पहुंचेंगे और उनके रहने व यात्रा को देखते हुए मूवमेंट के संचालन के लिए अंतिम कार्ययोजना का निर्माण किया जाएगा. इसके अतिरिक्त, आमंत्रित वीवीआईपी आगंतुकों के मूवमेंट समेत अन्य कार्यक्रमों की जानकारी को इकठ्ठा कर सही रूप में संचालन की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए भी रोडमैप बनाया जाएगा.

रिहाइशी भवनों को होम स्टे में कन्वर्ट किया
जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि अयोध्या आने वाले आगंतुकों के रहने के लिए 500 रिहायशी भवनों को होम स्टे में कन्वर्ट किया गया है. इससे अयोध्या में 21-22 सौ कमरे होम स्टे के तौर पर श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए होंगे, जिन्हें होली अयोध्या नाम के गूगल प्ले स्टोर बेस्ड ऐप के जरिए एक्सेस किया जा सकता है. उन्होंने कहा 22 जनवरी के कार्यक्रम में वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए स्पेशल कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा. यह कॉरिडोर अयोध्या एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन समेत अयोध्या के प्रमुख क्षेत्रों को वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान आपस में जोड़ेगा.

ये भी पढ़ें: In Pics: बनारस में मौसम ने ली करवट, ठंड और बारिश के बीच दिन में छाया घना कोहरा, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ओ सपाई लोडरों तुम्हारे भइया जी तो...', पंचायत चुनाव से पहले ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को दी चुनौती
'ओ सपाई लोडरों तुम्हारे भइया जी तो...', पंचायत चुनाव से पहले ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को दी चुनौती
'जो लोग कानून की भाषा नहीं समझते उनसे उसी भाषा में निपटा...', CM योगी की अपराधियों को चेतावनी
'जो लोग कानून की भाषा नहीं समझते उनसे उसी भाषा में निपटा...', CM योगी की अपराधियों को चेतावनी
Varanasi News: वाराणसी के नमो घाट पर बड़ा हादसा, गंगा में संतुलन बिगड़ने से दो छात्रों की मौत
वाराणसी के नमो घाट पर बड़ा हादसा, गंगा में संतुलन बिगड़ने से दो छात्रों की मौत
सिद्धार्थनगर में निर्माणाधीन मछली मंडी का गेट गिरा, शटरिंग में दबने से एक मजदूर की मौत, 7 घायल
सिद्धार्थनगर में निर्माणाधीन मछली मंडी का गेट गिरा, शटरिंग में दबने से एक मजदूर की मौत, 7 घायल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप ने तय कर दी ईरान के साथ डील की डेडलाइन, तेहरान से बातचीत के बीच बोले - 'अगर...'
डोनाल्ड ट्रंप ने तय कर दी ईरान के साथ डील की डेडलाइन, तेहरान से बातचीत के बीच बोले - 'अगर...'
'ओ सपाई लोडरों तुम्हारे भइया जी तो...', पंचायत चुनाव से पहले ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को दी चुनौती
'ओ सपाई लोडरों तुम्हारे भइया जी तो...', पंचायत चुनाव से पहले ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को दी चुनौती
India-Afghanistan Test: सिराज के खेलने पर सस्पेंस, इस बीच आकिब नबी समेत ये 6 गेंदबाज भारतीय टीम के साथ जुड़े
सिराज के खेलने पर सस्पेंस, इस बीच आकिब नबी समेत ये 6 गेंदबाज भारतीय टीम के साथ जुड़े
मालवीय नगर अग्निकांड: फरार हो गया था होटल मालिक लवकेश बजाज, घर भी नहीं गया, सड़क पर घूमता रहा
मालवीय नगर अग्निकांड: फरार हो गया था होटल मालिक लवकेश बजाज, घर भी नहीं गया, सड़क पर घूमता रहा
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
UNSC से पाकिस्तान की छुट्टी! पहली बार UN सुरक्षा परिषद का मेंबर बना ये देश, बढ़ेगा कद
UNSC से पाकिस्तान की छुट्टी! पहली बार UN सुरक्षा परिषद का मेंबर बना ये देश, बढ़ेगा कद
Viral Video: हमला अचानक हुआ... वाटर पार्क की स्लाइड पर मस्ती कर रही थीं दीदी, तभी पीछे से...देखें वीडियो
हमला अचानक हुआ... वाटर पार्क की स्लाइड पर मस्ती कर रही थीं दीदी, तभी पीछे से...देखें वीडियो
आपकी इन गलतियों से जल्दी खत्म हो जाती है फोन की बैटरी! जानिए किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान
आपकी इन गलतियों से जल्दी खत्म हो जाती है फोन की बैटरी! जानिए किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान
Embed widget