एक्सप्लोरर

राम भक्तों के लिए खुशखबरी, अब श्रद्धालु मंदिर में रामलला के साथ ले सकेंगे सेल्फी

Ram Mandir News: प्रभु राम के विराजमान होने के बाद नवनिर्मित मंदिर में राम भक्त कुछ दिनों तक मोबाइल ले जाते थे, लेकिन धीरे-धीरे सुरक्षा कारण से मोबाइल पर प्रतिबंध लगा दिया गया था.

Ayodhya News: अयोध्या में प्रभु राम के विराजमान हुए लगभग 6 महीने पूरे हो चुके हैं. रामलला के विराजमान होने के बाद अब तक करीब 2 करोड़ से ज्यादा राम भक्तों ने पूजा-अर्चना की है. प्रतिदिन एक लाख से ज्यादा की संख्या में भक्त रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंच रहे हैं. अयोध्या पहुंच रहे सभी भक्तों के मन में इच्छा होती है कि वे प्रभु राम के साथ एक तस्वीर अपने मोबाइल में कैद करें. इसी को ध्यान में रखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट ने दर्शन मार्ग पर कई जगह सेल्फी पॉइंट बनाए हैं. जहां देश दुनिया से आने वाले राम भक्त प्रभु राम के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि पथ पर दो सेल्फी पॉइंट बनवाए हैं, जिसे गर्भ गृह की तरह ही सजाया और संवारा गया है.

राम मंदिर में मोबाइल पर प्रतिबंध होने के बाद श्रद्धालुओं के लिए ट्रस्ट की ओर से यह सुविधा शुरू की गई है. आपको बताते चलें प्रभु राम के विराजमान होने के बाद नवनिर्मित मंदिर में राम भक्त कुछ दिनों तक मोबाइल ले जाते थे, लेकिन धीरे-धीरे सुरक्षा कारण से मोबाइल पर प्रतिबंध लगा दिया गया था.

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि रामलीला के परिसर में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध है. मंदिर परिसर में फोटो और सेल्फी लेने से दर्शन में श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही थी. इसी को देखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट ने मोबाइल पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया था. लेकिन, अब राम जन्मभूमि पथ पर राम भक्तों के लिए दो जगहों पर सेल्फी पॉइंट बनाया गया है. कई और जगहों पर भी सेल्फी प्वाइंट बनाए जाने की तैयारी चल रही है.

बनारस से अयोध्या आने वाली श्रद्धालु प्रियंका ने बताया कि रामलला के दर्शन के बाद मन प्रफुल्लित हो गया. सेल्फी पॉइंट पर प्रभु राम के साथ सेल्फी ली, बहुत अच्छा लगा. राम मंदिर ट्रस्ट बहुत अच्छा काम कर रहा है. हर भक्त के मन में इच्छा होती है कि वह अपने भगवान के साथ एक फोटो ले सके. ट्रस्ट ने यह इच्छा पूरी की है, ट्रस्ट को धन्यवाद.

यूपी में बाढ़ प्रभावित जिलों के लिए योगी सरकार ने की तैयारियां, 612 चौकियां हुईं स्थापित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget