एक्सप्लोरर

अयोध्या में फिर उमड़ा भक्तों का सैलाब, महाकुंभ से बड़ी संख्या में रामलला के दर्शनों को आ रहे श्रद्धालु

Ayodhya Ram Mandir: महाकुंभ में माघ पूर्णिमा के स्नान के चलते अयोध्या में आज सोमवार को और भी ज्यादा भीड़ उमड़ पड़ी है. दूर-दूर तक भक्तों का सैलाब दिख रहा है. प्रशासन ने इसके खास इंतजाम किए हैं.

Ayodhya Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जहां माघ पूर्णिमा स्नान को लेकर एक बार फिर से महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है. तो वहीं इसका असर राम नगरी अयोध्या में भी देखने को मिल रहा है. भारी संख्या में लोग महाकुंभ जाने से पहले या स्नान के बाद अयोध्या में रामलला के दर्शन को पहुंच रहे हैं. महाकुंभ के साथ ही राम मंदिर के दर्शनों के लिए भी भक्तों का रेला उमड़ पड़ा है. रामनगरी में दूर-दूर तक श्रद्धालु ही नजर आ रहे हैं. हालत ये है कि तिल रखने तक की जगह नहीं बची है. 

महाकुंभ में माघ पूर्णिमा के स्नान के चलते अयोध्या में आज सोमवार को और भी ज्यादा भीड़ उमड़ पड़ी है. रोजाना यहां लाखों श्रद्धालु रामलला के दर्शनो के लिए पहुंच रहे हैं. एक अनुमान के मुताबिक इन दिनों राम मंदिर में रोजाना करीब 4 लाख लोग रामलला के दर्शन कर रहे हैं. अयोध्या के रामपथ, भक्ति पथ समेत राम मंदिर आने वाले सभी रास्तों पर भारी संख्या में भक्त देखे जा सकते हैं. 

राम नगरी अयोध्या में उमड़ी भीड़
भीड़ को संभालने में प्रशासन के भी हाथ-पैर फूल रहे हैं. नगर की तमाम व्यवस्थाएं ध्वस्त होते दिख रही है. भीड़ को देखते हुए बाहरी इलाकों में गाड़ियों को रोका जा रहा है. जिसके बाद भक्त पैदल चलते हुए राम मंदिर तक पहुंच रहे हैं और घंटों लाइनों में खड़े होकर रामलला के दर्शनों का इंतजार करते देखे जा सकते हैं. भीड़ की वजह से ट्रैफिक व्यवस्थाओं को भी मजबूत किया जा रहा है. यात्रियों को कई किमी पहले से चलकर आना पड़ा रहा है. भीड़ की वजह से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की हालत भी खराब हो रही है. 


अयोध्या में फिर उमड़ा भक्तों का सैलाब, महाकुंभ से बड़ी संख्या में रामलला के दर्शनों को आ रहे श्रद्धालु

एक तरफ जहां भीड़ की वजह से ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई है. पु्लिस ने श्रद्दालुओं के आने और जाने के रास्ते अलग-अलग डिवाइड किए हैं ताकि किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े. वहीं शहर में बढ़ती भीड़ के चलते खाने-पीने के सामान के साथ अन्य चीजों की डिमांड भी बढ़ गई है लेकिन सप्लाई नहीं होने की वजह से इसका असर भी दिखने लगा है. मालवाहक ट्रक भी इस भीड़ और जाम में फंस गए हैं जिसके चलते खाद्यान्न की कमी होने लगी है. व्यवसायियों के पास स्टॉक धीरे-धीरे खत्म होने लगा है. 

सहारनपुर में गूगल मैप ने दिया धोखा, गेहूं के खेत में पहुंचाया, मदद करने वालों ने लूट ली कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी
गोरखपुर में मिशन शक्ति के छठे चरण का आगाज, CM योगी ने दिखाई रैली को हरी झंडी
गोरखपुर में मिशन शक्ति के छठे चरण का आगाज, CM योगी ने दिखाई रैली को हरी झंडी
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget