एक्सप्लोरर

Ayodhya News: अंतिम चरण में पहुंचा राम मंदिर निर्माण कार्य, 15 मई तक बनकर तैयार होगा राम दरबार

UP News: श्रीराम जन्मभूमि  भवन निर्माण समिति के अध्य्यक्ष अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने बताया कि 15 मई तक पहली मंजिल पर बन रहा राम दरबार का निर्माण पूरा हो जाएगा.

Ram Mandir News: राम जन्मभूमि में भव्य राम मंदिर निर्माण कार्य अब अपने अंतिम चरण में है. तीन दिवसीय बैठक के तहत अयोध्या पहुंचे भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की और स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति पर संतोष जताया. उन्होंने बताया कि 15 मई तक पहली मंजिल पर बन रहा राम दरबार का निर्माण पूरा हो जाएगा और शिखर पर ध्वज दंड स्थापित कर मंदिर को पूरी तरह से सजाया जाएगा.

अप्रैल और मई माह के दौरान मंदिर परिसर में महापुरुषों, साधु-संतों और भगवान की मूर्तियों की स्थापना की जाएगी. सप्त मंदिर की सातों प्रतिमाएं आज राम जन्मभूमि परिसर में पहुंच रही हैं. प्रसिद्ध मूर्तिकार वासुदेव कामद भी बैठक में शामिल रहे. रामेश्वरम में भगवान राम द्वारा शिव पूजन की विशेष कलाकृति अब अयोध्या पहुंच चुकी है, जिसे मंदिर के प्रथम तल के ऊपर स्थापित किया जाएगा. वासुदेव कामद द्वारा परकोटे में लगाए जा रहे म्यूरल्स का परीक्षण भी जारी है. इन कलात्मक शिल्पों के जरिए मंदिर की भव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा को और सशक्त बनाया जाएगा.

राम मंदिर के प्रवेश द्वार पर प्रदर्शित होगी संघर्ष की कहानी
राम मंदिर के पूरब दिशा के मुख्य प्रवेश द्वार पर 500 वर्षों के संघर्ष और मंदिर इतिहास को प्रदर्शित किया गया है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यात्री सुविधा केंद्र में भी मंदिर के इतिहास से जुड़ी जानकारी प्रदर्शित की गई है. गर्मियों में श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए राम मंदिर दर्शन मार्ग पर कैनोपी की व्यवस्था की गई है. एक मार्ग पर एलएनटी और दूसरे पर राजकीय निर्माण निगम द्वारा कैनोपी का निर्माण किया जा रहा है.

राम मंदिर में पिकनिक स्पॉट जैसी लाइटिंग नहीं की जाएगी. पूरी व्यवस्था धार्मिक गरिमा को ध्यान में रखकर की जा रही है. साथ ही, मंदिर के शिखर पर तड़ित चालक और एविएशन लाइट भी लगाई जाएगी ताकि यह संरचना सुरक्षा के सभी मानकों पर खरी उतरे.

ये भी पढ़ें: 20 अप्रैल तक किए जा सकेंगे बेसिक शिक्षकों के तबादले, 30 हजार से अधिक टीचर्स ने किए आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड चुनाव से पहले धामी सरकार की नई रणनीति, कांग्रेस ने उठाए सवाल
उत्तराखंड चुनाव से पहले धामी सरकार की नई रणनीति, कांग्रेस ने उठाए सवाल
सपा में कार्यकर्ताओं को क्या मिला? बीजेपी सांसद अखिलेश यादव को लिखेंगे लेटर
सपा में कार्यकर्ताओं को क्या मिला? बीजेपी सांसद अखिलेश यादव को लिखेंगे लेटर
CM योगी के शहर में डुप्लीकेट वोट..., अखिलेश के दावे से मची हलचल
CM योगी के शहर में डुप्लीकेट वोट..., अखिलेश के दावे से मची हलचल
'मगरमच्छ कहे मैंने...', समाजवादी पार्टी सीएम योगी का बड़ा हमला
'मगरमच्छ कहे मैंने...', समाजवादी पार्टी सीएम योगी का बड़ा हमला

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget