एक्सप्लोरर

रामलला का भव्य मंदिर निर्माण होते हुए देख सकेंगे श्रद्धालु, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने किया ये काम

रामलला का दर्शन करने जाने वाले दर्शनार्थी दर्शन मार्ग से ही रामलला का भव्य मंदिर निर्माण होते हुए अपनी आंखों से देख सकेंगे. इससे श्रद्धालु और राम भक्त उत्साहित हैं. 

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या से राम भक्तों के लिए अच्छी खबर आई है. राम जन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला के दर्शन के लिए जाने वाले दर्शनार्थियों की सबसे बड़ी अभिलाषा रामलला के निर्माणाधीन भव्य मंदिर को देखने की होती है. भक्त ये देखना चाहते हैं कि अयोध्या का बहुचर्चित राम मंदिर कहां बन रहा है और कैसे बन रहा है. इसी को देखते हुए श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने उनकी ये अभिलाषा पूरी कर दी है. अब रामलला का दर्शन करने जाने वाले दर्शनार्थी दर्शन मार्ग से ही रामलला का भव्य मंदिर निर्माण होते हुए अपनी आंखों से देख सकेंगे.

लगाई गई है खिड़की 
कुछ दिन पहले स्थाई सुरक्षा समिति की बैठक में इस पर विचार विमर्श हुआ था जिसके बाद अब इस पर अमल करते हुए राम झरोखा बनाया गया है. इसके लिए दर्शन मार्ग की दीवार को तोड़कर एक खिड़की लगाई गई है जिसके जरिए दर्शनार्थी अपनी आंखों से राम मंदिर निर्माण कार्य को होते हुए देख सकेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 5 अगस्त 2020 को राम मंदिर का भूमि पूजन करने के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर राम भक्तों को ट्रस्ट की तरफ से ये तोहफा दिया गया है. इसके लिए व्यू प्वाइंट का निर्माण भी कर दिया गया है. सूत्रों की मानें तो ट्रस्ट आने वाले दिनों में इसे और बड़ा बनाएगा जिससे दर्शनार्थियों को राम मंदिर का बेहतर व्यू दिख सके.


रामलला का भव्य मंदिर निर्माण होते हुए देख सकेंगे श्रद्धालु, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने किया ये काम

उत्साहित हैं राम भक्त
बता दें कि रामलला के मंदिर निर्माण के लिए बुनियाद भरे जाने का काम परिसर में चल रहा है. लगभग 28 लेयर बुनियाद की भरी जा चुकी है. ऐसे में श्रद्धालु रामलला के मंदिर निर्माण को देखकर अभिभूत हैं. अयोध्या पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि राम मंदिर निर्माण के लिए मजबूत नींव का निर्माण किया जा रहा है और इसे अपनी आंखों से देखकर वो अभिभूत हैं. उत्साहित राम भक्तों ने आशा जताई कि तय समय सीमा के भीतर भव्य मंदिर निर्माण हो जाएगा. मंदिर की मजबूती को लेकर भी श्रद्धालु उत्साहित दिखे. 500 वर्षों के इंतजार के बाद रामलला का भव्य मंदिर बन रहा है, ऐसे में श्रद्धालुओं और राम भक्तों का उत्साह लाजमी है. 

ट्रस्ट की बैठक में लिया गया था फैसला 
पिछले दिनों अयोध्या में हुई ट्रस्ट की बैठक में ये निर्णय लिया गया था कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को उनके आराध्य के मंदिर निर्माण की प्रक्रिया से रूबरू कराया जाए. इसके लिए रामलला के दर्शन मार्ग पर एक राम झरोखे का निर्माण हुआ है, जहां लोहे के जंगले से श्रद्धालु रामलला के मंदिर निर्माण की प्रक्रिया को देख रहे हैं.


रामलला का भव्य मंदिर निर्माण होते हुए देख सकेंगे श्रद्धालु, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने किया ये काम

कैसे हो रहा है मंदिर का निर्माण 
विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि अयोध्या आने वाले तीर्थ यात्री दर्शन के साथ-साथ इस बात को इच्छुक रहते हैं कि जो राम मंदिर निर्माण का सपना साकार होने जा रहा है उसका काम कैसा चल रहा है और काम को लेकर कितनी प्रगति हुई है. श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब ऐसी योजना बनाई गई है की जाली से खड़े होकर वो अपने आराध्य के मंदिर के निर्माण को देख सकें. 


रामलला का भव्य मंदिर निर्माण होते हुए देख सकेंगे श्रद्धालु, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने किया ये काम

मंदिर निर्माण कार्य को श्रद्धालु देख सकते हैं 
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि श्रद्धालु आते हैं तो उनके मन में जिज्ञासा होती है कि मंदिर कैसा बन रहा है. आए हैं तो निर्माण कार्य को देख लिया जाए. श्रद्धालु कार्यालय पर बताते थे मंदिर का निर्माण कार्य देखने को मिल जाए तो अच्छा है, आगे पता नहीं दोबारा कब आना हो. सबकी भावनाओं को ध्यान में रखते हुए एक जाली लगा दी गई है जिससे मंदिर निर्माण कार्य को श्रद्धालु सुगमता से देख सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: 

यूपी: AAP का जल जीवन मिशन में 30 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप, सीबीआई जांच की मांग

बाढ़ प्रभावित औरैया और इटावा का हवाई सर्वेक्षण करेंगे सीएम योगी, हालात का लेंगे जायजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget