एक्सप्लोरर

Ayodhya News: राम मंदिर में लगाई जाएंगी 2 लाख 75 हजार गांवों से पूजित शिलाएं, परकोटे को बनाया जा रहा मजबूत

Ayodhya Ram Temple: राम मंदिर निर्माण कार्य में इस शिला का पहले तो नींव की भराई में उपयोग किया गया, अब परकोटे की मजबूती के लिए बगल में जो दीवार बनाई जा रही है, उसमें भी शिला का प्रयोग किया जा रहा है.

Ayodhya News: अयोध्या (Ayodhya) में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है. अक्टूबर 2023 में मंदिर का प्रथम तल बनकर तैयार हो जाएगा और भगवान राम लला जनवरी 2024 में अपने दिव्य भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे. भगवान राम लला का पूरा मंदिर पत्थरों का बनाया जा रहा है, लेकिन पत्थर के साथ-साथ राम भक्तों की एक आस्था इस मंदिर से जुड़ी होगी, क्योंकि इस मंदिर में साल 1989 में 2,75,000 गांवों में पूजन अर्चन करने के बाद राम नाम की शिला अयोध्या लाई गई थी. 

अब इस शिला का उपयोग राम मंदिर निर्माण कार्य में ही किया जा रहा है, मंदिर निर्माण कार्य में इस शिला का पहले तो नींव की भराई में उपयोग किया गया और अब परकोटे की मजबूती के लिए बगल में जो दीवार बनाई जा रही है, उसके लिए भी शिला का प्रयोग किया जा रहा है, जो शिला 1989 में लाई गई थी. यानी कि राम भक्तों की आस्था को देखते हुए उन शीला का भी प्रयोग राम मंदिर निर्माण कार्य में ही किया जा रहा है. 

गांव-गांव से इकठ्ठी की गई हैं शिलाएं
बता दें कि साल 1989 में 2,75,000 गांव से लाई गई पूजित शिला का उपयोग अब राम मंदिर में किया जा रहा है. इस शिला का प्रयोग परकोटे की मजबूती के लिए किया जा रहा है. यह शिला राम जन्मभूमि की कार्यशाला में रखी हुई थी और इस शिला का उपयोग भी अब शुरू हो गया है. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि हमारे यहां शुरू में एक कार्यक्रम चला था जिसमें गांव-गांव से ईंट इकट्ठा की गई थी और वह शिलाएं रामभक्तों ने बड़े विश्वास के साथ दी थी कि वो मंदिर में लगेगी. मंदिर का कंस्ट्रक्शन सब पत्थर से तैयार हो रहा है. इन ईंटों से परकोटा तैयार हो रहा है जिससे कि मजबूती आ जाए. 

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: क्या राहुल गांधी के बयान से असहमत हैं वरुण गांधी, बताया क्यों नहीं गए ऑक्सफोर्ड? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget