एक्सप्लोरर

Ayodhya Blast: अयोध्या में राम जन्मभूमि श्रृंगार हाट के पास धमाका, विस्फोट के बाद इलाके में मची अफरा-तफरी

Ayodhya Ram Janmabhoomi Blast: वहीं इस तेज धमाके के बाद पुलिस मौके पर मौजूद है और निर्माणाधीन दुकान के मालिक का दावा है कि पटाखे से यह विस्फोट हुआ है.

Ayodhya News: अयोध्या में थाना राम जन्मभूमि के श्रृंगार हाट में संदिग्ध परिस्थितियों में एक निर्माणाधीन दुकान में धमाका हुआ है. इस धमाके में दुकान में काम कर रहे मजदूर अनिल का हाथ उड़ गया. इसके साथ ही उसके पेट में भी छर्रे लगे हैं, मजदूर को गंभीर अवस्था में श्रीराम अस्पताल से ट्रामा सेंटर दर्शननगर के रेफर किया गया है.  वहीं इलाके में तेज धमाके से अफरा-तफरी का माहौल है. इसके साथ ही पुलिस मौके पर मौजूद है और निर्माणाधीन दुकान के मालिक का दावा है कि पटाखे से यह विस्फोट हुआ है. इधर विस्फोट के बाद पुलिस गहनता से जांच में जुट गई है.

यह घटना अयोध्या श्रृंगार हार्डवेयर के बगल स्थित पेट्रोल पंप के सामने हुई. दुकान का मालिक पहले लाई चूरा भूज कर बेचता था, उस समय यह चोरी-छिपे पटाखे और आतिशबाजी का सामान भी बेचा करता था. सड़क चौड़ीकरण के समय इसकी दुकान भी उसकी जद में आ गई थी, जिससे दुकान की आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था. इसके चलते दुकान मालिक ऊपरी हिस्से को रेस्टोरेंट बनाना चाहता था, उसी संबंध में निर्माण कार्य चल रहा था. बताया जाता है कि उसी निर्माण कार्य के दौरान दुकान में रखे पटाखा बम में विस्फोट हुआ, पटाखा बम एक साथ छुपा कर रखे गए थे, इसलिए विस्फोट की तीव्रता अधिक थी जिसके कारण निर्माण कार्य में जुटा मजदूर इसकी चपेट में आ गया है.

इस घटना को लेकर सीओ अयोध्या एसपी गौतम ने कहा कि आज दोपहर दो बजे सुशील कुमार मोदनवाल जिनके मकान में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था. वहां पर रिपेयरिंग के दौरान एक थैली में 5 पटाखे सुतली पटाखे जो दीपावली में जलाए जाते हैं रखे हुए मिले, काम कर रहे मिस्त्री अनिल कुमार निवासी झुमकी घाट के द्वारा जलाने का प्रयास किया गया. जिसमें सारे पटाखे एक साथ जल गये जिससे उनके हाथ और शरीर पर चोट आ गई है. बम डिस्पोजल दस्ता द्वारा जांच करा ली गई है, दिवाली के पटाखे द्वारा ही यह घटना घटी है मौके पर स्थिति सामान्य है जांच चल रही है.

बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण तेजी से चल रहा है और अब तक राम मंदिर का ग्राउंड फ्लोर बनकर तैयार हो गया है. हाल ही में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने राम मंदिर के निर्माण की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में राम मंदिर की भव्यता साफ दिखाई दे रही है. अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को 2024 तक श्रद्धालुओं के लिए खोलने का लक्ष्य रखा गया है. अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में अगले साल 2024 में जनवरी के महीने में भगवान रामलला की मूर्ति स्थापित होने वाली है.

New Parliament Building: नए संसद भवन के लिए CM योगी ने देशवासियों को दी बधाई, बताया 'वैभवशाली, गौरवशाली और प्रेरणादायी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget