एक्सप्लोरर

अयोध्या: अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी के दौरान तीन माफिया गिरफ्तार

अवैध बालू खनन के खिलाफ अयोध्या में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. डीआईजी एसएसपी दीपक कुमार के निर्देश पर सीओ सिटी निपुण अग्रवाल ने दल बल के साथ छापेमारी की. छापेमारी के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में सरयू नदी से बालू खनन का काला कारोबार बिना रोक-टोक जारी है. एसएसपी के संज्ञान में आने के बाद सीओ सिटी के नेतृत्व में टीम बनाकर अयोध्या कोतवाली के अंतर्गत चल रहे बालू खनन पर छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान बालू लदी हुई ट्रैक्टर- ट्रॉली साथ में जेसीबी और दो मोबाइल फोन बरामद हुए. मौके से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार भी किया गया है. इस दौरान कुछ बालू माफिया फरार होने में सफल हो गए. पुलिस ने सभी आरोपियों की मोटरसाइकिल को कोतवाली में जमा कर दिया है. मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

पुलिस ने की छापेमारी पुलिस को सूचना मिली थी कि अयोध्या कोतवाली के माझा बरहटा क्षेत्र में अवैध बालू खनन का व्यापार हो रहा है, जिसके बाद डीआईजी एसएसपी दीपक कुमार के निर्देश पर सीओ सिटी निपुण अग्रवाल ने दल बल के साथ छापेमारी की. छापेमारी के दौरान माझा बरहटा क्षेत्र में देर रात बालू खनन में संलिप्त तीन व्यक्तियों समेत सात मोटरसाइकिल, एक जेसीबी और एक बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर बरामद हुई. इस दौरान मौके से कुछ बालू माफिया फरार होने में कामयाब रहे, जिनकी तलाश जारी है.

पुलिस को मिली बड़ी सफलता अयोध्या में बालू खनन का ये हाल तब है जब अयोध्या की चौकसी को लेकर प्रशासनिक अमले की तरफ से चाक चौबंद होने का दावा किया जाता रहा है. कोतवाली अयोध्या की पुलिस की संलिप्तता होने के कारण ये व्यापार काफी बड़े स्तर पर किया जा रहा है. सरयू का सीना चीरकर लगातार सफेद बालू का काला कारोबार हो रहा है. यही वजह रही कि क्षेत्राधिकारी अयोध्या को निर्देशित न करते हुए एसएसपी ने सीओ सिटी को छापेमारी के लिए निर्देशित किया. इस छापेमारी में पुलिस को बड़ी सफलता भी मिली है.

अयोध्या: अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी के दौरान तीन माफिया गिरफ्तार

तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि अयोध्या कोतवाली के माझा बरहटा क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर सीओ सिटी निपुण अग्रवाल के नेतृत्व में छापेमारी की टीम को भेजा गया था. जेसीबी, बालू लदी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद हुआ है. छापेमारी के वक्त मौके पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बालू खनन के मामले पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. पकड़े गए आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है.

यह भी पढ़ें:

प्रयागराजः बाहुबली अतीक को यूपी आने में लग रहा है डर, कोर्ट से की ये अपील

यूपीः जौनपुर में दिखा पुलिस का बेरहम चेहरा, थाने के अंदर युवक को बेरहमी से पीटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया
हापुड़ में पत्रकार की संदिग्ध मौत, दबंगों पर पीटने का आरोप, केस दर्ज
हापुड़ में पत्रकार की संदिग्ध मौत, दबंगों पर पीटने का आरोप, केस दर्ज
'AI बेस्ड सीसीटीवी और इलेक्ट्रिक फेंसिंग', योगी सरकार ने जेलों को बनाया अभेद्य
'AI बेस्ड सीसीटीवी और इलेक्ट्रिक फेंसिंग', योगी सरकार ने जेलों को बनाया अभेद्य
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget