एक्सप्लोरर

शूटर वर्तिका सिंह विवाद मामले में इकबाल अंसारी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- कोर्ट का फैसला मंजूर

शूटर वर्तिका सिंह विवाद मामले में इकबाल अंसारी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि कोर्ट सबूत और गवाह के माध्यम से फैसला करता है. कोर्ट जो फैसला करेगा हमें मंजूर है.

अयोध्या: अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह की तरफ से बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी पर दर्ज कराए गए मुकदमे में फैजाबाद कोर्ट ने पुलिस की फाइनल रिपोर्ट को निरस्त करते हुए पुनः विवेचना के आदेश दिए हैं. इस मामले में पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इकबाल अंसारी ने कहा है कि कोर्ट सबूतों और गवाहों के आधार पर फैसला करता है. कोर्ट जो भी फैसला करेगा वो मंजूर है. इकबाल ने कहा कि उनके साथ घटी घटना को शासन और प्रशासन जानता है और उन्हें प्रशासन पर पूरा भरोसा है.

सरकार पर विश्वास है इकबाल अंसारी ने कहा कि ''कोर्ट सबूत और गवाह के माध्यम से फैसला करता है. जो भी घटनाएं घटित हुईं वो पूरी दुनिया जानती है. मैं अपने घर में बैठा रहा, परिवार के साथ बैठा रहा. जो भी घटना घटी उसकी एफआईआर हमने की. पुलिस ने जांच पड़ताल की, जो भी कानूनी कार्रवाई होनी थी वो सब हुई. सारी चीजें प्रशासन की जानकारी में है. कोर्ट जो फैसला करेगा हमें मंजूर है. जो भी कुछ हो रहा है वो सब ठीक हो रहा है. सरकार कानून के दायरे में काम करती है. हमें सरकार पर विश्वास है. प्रशासन जो भी करेगा, हमें मंजूर है. कानून कहीं पर गलत नहीं होने देगा. जो भी कुछ हुआ है यहां की जनता बताएगी.''

ये था मामला दरअसल, 2019 मे अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह इकबाल अंसारी के घर गईं थीं. उस समय मंदिर-मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट से फैसला नहीं आया था. इस दौरान वर्तिका सिंह और इकबाल अंसारी के बीच मंदिर-मस्जिद विवाद को लेकर तीखी नोकझोंक हुई थी. बात इतनी बढ़ गई थी कि बाद में पुलिस ने इकबाल अंसारी और वर्तिका सिंह दोनों की तरफ से राम जन्मभूमि थाने में मुकदमा दर्ज किया था. इसमें इकबाल अंसारी ने घर में आकर बदसलूकी करने और मारपीट की साजिश का आरोप लगाया था. वहीं, दूसरी तरफ वर्तिका सिंह ने इकबाल अंसारी पर बदसलूकी मारपीट करने और देश विरोधी बयान देने के आरोप लगाए थे.

यह भी पढ़ें:

झांसी: प्रमाण पत्र बनवाने गई दलित किशोरी के साथ स्कूल में किया गया गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कराने के लिए आमरण अनशन पर हैं महंत परमहंस दास, अब हो सकती है गिरफ्तारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वहां अफजल और देश विरोधी...', जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन में ओपी राजभर का बड़ा आरोप
'वहां अफजल और देश विरोधी...', जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन में ओपी राजभर का बड़ा आरोप
सपा सांसद राजीव राय के PRO पर दलितों के अपमान का आरोप, BJP विधायक ने की कार्रवाई की मांग
सपा सांसद राजीव राय के PRO पर दलितों के अपमान का आरोप, BJP विधायक ने की कार्रवाई की मांग
अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक में क्या- क्या होगा? थोड़ी देर में शुरू होगी मीटिंग
अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक में क्या- क्या होगा? थोड़ी देर में शुरू होगी मीटिंग
लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात
लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget