एक्सप्लोरर

Ayodhya News: 'नहीं बदला जाएगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग', डीएम ने संतों को दिया आश्वासन, भक्तों के खिले चेहरे

UP News: डीएम नीतीश कुमार ने बताया कि अयोध्या के पूज्य संतों के साथ परिक्रमा मार्ग को लेकर चर्चा की गई और संतों को आश्वासन दिया गया कि बिना किसी क्षति और सभी को ध्यान में रखते हुए कार्य कराया जाएगा.

Ayodhya News: अयोध्या (Ayodhya) के 14 कोसी और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का चौड़ीकरण किया जाना है. वहीं अयोध्या के संतों को किसी तरह जानकारी मिली कि 14 कोसी परिक्रमा मार्ग को बदला जाएगा. अयोध्या की प्राचीन 14 कोसी परिक्रमा बदलने की आहट के बाद सिद्धपीठ नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास ने डीएम नीतीश कुमार से अयोध्या के महंत और नाका हनुमानगढ़ी से जुड़े भक्तों के साथ मुलाकात कर एक ज्ञापन दिया. महंत रामदास के अनुसार डीएम ने परिक्रमा मार्ग न बदले जाने का आश्वासन दिया है. इससे संत और भक्तों के चेहरे खिल उठे हैं. 

इससे पहले महंत रामदास ने जनवरी के तीसरे हफ्ते में कमिश्नर गौरव दयाल से मुलाकात की थी और महंत रामदास ने 14 कोसी परिक्रमा और अक्षय नवमी तिथि पर परिक्रमा से जुड़े नाका हनुमानगढ़ी मंदिर के दर्शन की जानकारी दी थी. उन्होंने एक ज्ञापन सौंपकर महादेव मंदिर को लेकर परिक्रमा मार्ग बदलने से लोगों को होने वाली परेशानी के बारे में कमिश्नर को बताया था.

पूरे मामले को डीएम के सामने रखा गया
कमिश्नर गौरव दयाल ने महंत रामदास की पूरी बात सुनकर परिक्रमा मार्ग की प्राचीन परंपरा बनाए रखने पर गौर करने का आश्वासन दिया था. नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास के अनुरोध पर राम वल्लभा कुंज के प्रमुख स्वामी राजकुमार दास लक्ष्मण किला के महंत मैथिलीशरण, मंगल भवन के महंत राम भूषण दास कृपालु ने इस मामले को श्रद्धालुओं की आस्था का विषय बताकर गंभीरता से डीएम के सामने रखा है. डीएम की ओर से परिक्रमा मार्ग पहले जैसा रहने देने के आश्वासन के बाद संतों ने उनका आभार जताया.

ये लोग रहे मौजूद
डीएम नीतीश कुमार ने बताया कि अयोध्या के पूज्य संतों द्वारा परिक्रमा मार्ग को लेकर चर्चा की गई और संतों को आश्वासन दिया गया कि बिना किसी क्षति और सभी को ध्यान में रखते हुए कार्य कराया जाएगा. इस अवसर पर मंगल भवन के महंत राम भूषण दास, कृपालु राम कचहरी चारों धाम के महंत और सरयू आरती समिति के अध्यक्ष शशिकांत दास, राम आश्रम के महंत रामदास, डांडिया मंदिर के महंत महामंडलेश्वर गिरीश दास, सार्व भवन आश्रम के महंत गंगादास, पत्थर मंदिर महंत मनीष दास, राम वैदेही मंदिर के महंत महामंडलेश्वर राम जी सारण, पंचमुखी हनुमान मंदिर के महंत कमला दास, सरयू कुंज के महंत बागी शरण, जानकी कुंड के महंत वीरेंद्र दास बाबा रविदास आदि लोग उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: 'सपा के टिकट भी BJP करती है फाइनल', डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने क्यों कही ये बात 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जहां भगवान राम हों वहां...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर इकबाल अंसारी का बड़ा बयान
'जहां भगवान राम हों वहां...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर इकबाल अंसारी का बड़ा बयान
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान AIMIM की प्रतिक्रिया
गोरखपुर: जनता दर्शन में CM योगी ने सुनी फरियाद, भू-माफियाओं और दबंगों पर कार्रवाई के निर्देश
गोरखपुर: जनता दर्शन में CM योगी ने सुनी फरियाद, भू-माफियाओं और दबंगों पर कार्रवाई के निर्देश
मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड: थिरोट गांव भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक
मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड: थिरोट गांव भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget