एक्सप्लोरर

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के खिलाफ धर्मदास ने थाने में दी तहरीर, जानें क्या है मामला

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के द्वारा खरीदी गई जमीन का विवाद बढ़ता ही जा रहा है. अब स्वर्गीय अभिराम दास के शिष्य धर्मदास ने जमीन की खरीद-फरोख्त मामले में तहरीर दर्ज कराई है.

अयोध्याः रामलला के मंदिर निर्माण के विस्तारीकरण के दौरान श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के द्वारा खरीदी गई जमीन को लेकर के विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. श्री राम जन्म भूमि परिसर 1949 में राम लला की मूर्ति बैठाने के आरोपी रहे स्वर्गीय अभिराम दास के शिष्य धर्मदास ने अलग-अलग मामलों पर चार जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर जमीन के विक्रेता, क्रेता और गवाहों के नाम तहरीर दर्ज कराने के लिए थाना राम जन्मभूमि में तहरीर दी है.

धर्मदास ने दर्ज कराई तहरीर

हालांकि अभी कोई भी मुकदमा प्रशासनिक तौर पर पंजीकृत नहीं किया गया है और ना ही कोई भी अधिकारी संपूर्ण मामले पर अपना पक्ष रखने के लिए कैमरे के सामने आ रहा है, परंतु श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री डॉ अनिल मिश्रा ने गोसाईगंज के विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी के नाम भी तहरीर दी है.

राम मंदिर मामले पर हिंदू पक्ष के पक्षकार रहे धर्मदास ने आरोप लगाया है कि राम मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित समर्पण निधि का दुरुपयोग ट्रस्ट के द्वारा किया जा रहा है साथ ही नजूल सरकार की जमीन जिसको बिक्री का और खरीदारी का अधिकार केवल सरकार के पास होता है वह जमीन खरीदी और बेची जा रही है. इसमें संबंधित रजिस्टार के नाम भी तहरीर में शामिल किया गया है.

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र खरीद रहा जमीन

आपको बताते चलें कि राम मंदिर निर्माण के लिए वास्तु दोष समाप्त करने के लिए मंदिर के परकोटे को सीधा किया जाना है. जिसके लिए परकोटे की जद में आ रहे कई मठ मंदिर और ग्रस्त आश्रम के लोगों से उनके मकान और मंदिर खरीदे गए हैं और उनको विस्थापन के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के द्वारा शहर में कई जगहों पर जमीन खरीद करके दी जा रही है

इस जमीन खरीद-फरोख्त में बीते दिनों काफी आरोप-प्रत्यारोप चले जिसमें ट्रस्ट के ऊपर भी गंभीर आरोप लगे. जिसमें अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय और कई भूमि क्रय और विक्रय के व्यवसाय से शामिल भू माफियाओं का भी नाम शामिल था. हालांकि इस संपूर्ण मामले पर खुद ट्रस्ट के द्वारा गठित कमेटी के द्वारा ट्रस्ट को क्लीन चिट दी जा चुकी है लेकिन अयोध्या के वरिष्ठ संत निर्वाणी अखाड़ा के श्री महंत और हनुमानगढ़ी के पंच महंत धर्मदास ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय समेत ट्रस्ट के सभी सदस्य, ट्रस्टी और जमीन का खरीद-फरोख्त करने वाले लोग और जमीन खरीद-फरोख्त में गवाह की भूमिका निभाने वाले लोगों के नाम राम जन्म जन्मभूमि थाने में तहरीर दी गई है.

महंत धर्मदास ने लगाए आरोप

श्री राम जन्मभूमि मामले पर हिंदू पक्षकार रहे महंत धर्मदास ने कहा कि 'हम अयोध्या हनुमानगढ़ी में रहते हैं, हमारा नाम महंत धर्मदास है. मैं अनी अखाड़े का महंत हूं, हमारी तहरीर में भगवान के नाम से चंदा से आया अब उसको यह लोग बंदरबांट कर रहे हैं उस पर है. इसमें जो नजूल की जमीन इन लोगों ने असली समझ करके उसको रजिस्ट्री कराया और उसमें हेरा फेरी हुई है इसलिए हमने तहरीर दी है. 

उनका कहना है कि 'जो नजूल की जमीन है वह नजूल सरकार दे सकती है, लेकिन यह एक व्यक्ति से लेकर के राम जन्मभूमि के पैसे को खाया गया है. जनता राम जन्मभूमि के नाम पर लाखों का चंदा देती है. ट्रस्टी, महंत पैसे का संरक्षण ना करके कुछ पैसे का लूट कर रहे हैं. इस पर हमने तहरीर दी है.

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थित कैंप कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अगर उन्होंने नजूल की जमीन दी है तो थाने से क्या संबंध हो गया अगर जमीन नजूल की है तो उनको नजूल के अधिकारियों को देना चाहिए थाने से क्या मतलब है. कोई जमीन खरीदना या बेचना कोई गुनाह तो नहीं है, जो आपने थाने में एप्लीकेशन दे दी. हमारा देश स्वतंत्र है जो चाहे एप्लीकेशन दे. इससे क्या होता है, मैंने जमीन खरीदी है पैसा दिया है इसमें बंदरबांट कहां हुआ.

इसे भी पढ़ेंः
तालिबान ने बताया कैसी होगी उसकी सरकार, पड़ोसी मुल्कों को लेकर कही ये बात | पढ़ें बड़ी बातें

 

Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान के पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह ने खुद को देश का कार्यवाहक राष्ट्रपति घोषित किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget