एक्सप्लोरर

UP News: अयोध्या धाम को तीन और नए पथों की मिलेगी सौगात, लक्ष्मण, अवध आगमन और क्षीरसागर पथ होंगे नाम

Ayodhya News: अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं को जाम के झाम से न जूझना पड़े इसके लिए तीन नए पथों का निर्माण जल्‍द ही शुरू किया जाएगा. इन तीन पथों में से पहला लक्ष्मण पथ की लंबाई 6.70 किमी होगी.

Ayodhya Dham News: अयोध्या धाम में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से यहां प्रभु श्रीराम के दर्शन और पूजन के लिए प्रतिदिन लाखों की तादाद में श्रद्धालु आ रहे हैं. ऐसे में अयोध्या की सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव भी बढ़ा है. कई बार जाम की स्थिति भी देखने को मिल रही है. इस समस्या से श्रद्धालुओं को निजात दिलाने व अयोध्या आने वाले हर रामभक्त को आसानी से रामलला का दर्शन हो सके, इसके लिए योगी सरकार ने तीन और नए पथों की सौगात अयोध्या धाम को देने की योजना बनाई है.

बता दें कि योगी सरकार ने पहले से ही चार नए पथों का निर्माण अयोध्या धाम में कराया है, फिर भी श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अब तीन और नए पथों के निर्माण का निर्णय लिया गया है. बनाए जाने वाले तीनो पथों की लंबाई लगभग 7.40 किलोमीटर रहेगी. ये तीन पथ, जिनके नाम लक्ष्मण, अवध आगमन और क्षीरसागर पथ होंगे, के निर्माण पर 29937.50 लाख रुपये योगी सरकार खर्च करेगी.

अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं को जाम के झाम से न जूझना पड़े इसके लिए तीन नए पथों का निर्माण जल्‍द ही शुरू किया जाएगा. इन तीन पथों में से पहला लक्ष्मण पथ की लंबाई 6.70 किमी होगी. इसके निर्माण पर 26222.65 लाख रुपये की लागत आएगी. यह गुप्तार घाट से राजघाट तक फोरलेन बनाया जाएगा. दूसरे बनने वाले पथ को अवध आगमन पथ का नाम दिया गया है. यह क्षीरसागर पथ से रामपथ तक 0.30 किमी लंबा बनाया जाएगा. इस पथ के निर्माण पर 1689.32 लाख रुपये की लागत आएगी. वहीं अयोध्या में बनने वाले तीसरे पथ को क्षीरसागर पथ का नाम दिया गया है. इसकी लंबाई 0.400 किमी रहेगी. इसके निर्माण पर 2025.53 लाख रुपये की लागत आएगी.

नए बनने वाले इन तीनों पथों के निर्माण का दायित्व लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को सौंपा गया है. अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही योगी सरकार ने आने वाली भीड़ का अनुमान लगाते हुए सहादतगंज से नयाघाट तक लगभग 13 किमी लंबा फोर लेन रामपथ, बिड़ला धर्मशाला से रामजन्म भूमि तक 0.566 मीटर लंबा जन्मभूमि पथ, श्रृंगार हाट से हनुमानगढ़ी तक 0.742 मीटर लंबा भक्ति पथ व लता मंगेशकर चौक से लखनऊ-गोरखपुर हाईवे तक फोर लेन धर्म पथ का निर्माण कराया गया है. फिर भी जिस प्रकार श्रद्धालुओं की भीड़ अयोध्या पहुंच रही है, उसे देखते हुए तीन नए पथों का अयोध्या में निर्माण कराए जाने का निर्णय लिया गया है.

Bharat Jodo Nyay Yatra: 'अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या और पीएम मोदी...', राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम पर राहुल गांधी का सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद यूट्यूबर अनुराग डोभाल की बढ़ीं मुश्किलें, एक और FIR दर्ज
जेल में बंद यूट्यूबर अनुराग डोभाल की बढ़ीं मुश्किलें, एक और FIR दर्ज
50 लाख का भुगतान नहीं मिलने पर टंकी पर चढ़ा ठेकेदार, कहा- कूद जाऊंगा...
50 लाख का भुगतान नहीं मिलने पर टंकी पर चढ़ा ठेकेदार, कहा- कूद जाऊंगा...
वाराणसी में 450 साल पुरानी परंपरा टूटी? रामलीला हुई लेकिन नहीं पहुंचे नमाजी
वाराणसी में 450 साल पुरानी परंपरा टूटी? रामलीला हुई लेकिन नहीं पहुंचे नमाजी
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू

Embed widget