एक्सप्लोरर

अयोध्याः तीन दिवसीय दीपोत्सव कार्यक्रम में हुआ बदलाव, जानें- किस कार्यक्रम को किया गया निरस्त

अयोध्या में तीन दिवसीय दीपोत्सव कार्यक्रम में बदलाव किया गया है. मुख्य कार्यक्रम 13 नवंबर को ही होगा, जिसमें सबसे पहले रामलला के दरबार में 11 हजार दीप जलाए जाएंगे.

अयोध्या: राम नगरी अयोध्या में तीन दिवसीय दीपोत्सव कार्यक्रम में अब थोड़ा सा बदलाव किया गया है. सबसे पहले अयोध्या के भजन संध्या स्थल पर भारत की विश्वविख्यात राम लीलाओं का मंचन होना था लेकिन कोरोना काल को देखते हुए उच्च स्तरीय अधिकारियों ने बैठक की और बैठक के बाद ये निर्णय लिया गया है कि इस कार्यक्रम को निरस्त कर दिया जाए. इसके बाद जिलाधिकारी अयोध्या का बयान आया जिसमें उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पड़ने वाले धार्मिक स्थलों की सजावट होगी साथ ही अब मुख्य कार्यक्रम 13 नवंबर को ही होगा, जिसमें सबसे पहले रामलला के दरबार में 11 हजार दीप जलाए जाएंगे.

रामलला के मंदिर में दीप जलाएंगे सीएम योगी सुबह के समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने हाथों से रामलला के मंदिर में दीप जलाएंगे और वहीं से दीपोत्सव का कार्य प्रारंभ हो जाएगा. प्रमुख रूप से अयोध्या की मुख्य सड़कों पर रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर शोभायात्रा निकलेगी जिसमें फोक डांस की 20 टीमें शामिल होंगी. 551000 दीपक राम की पैड़ी पर चलाए जाएंगे और पुष्पक विमान से राम सीता और लक्ष्मण अयोध्या पहुंचेंगे.

अयोध्याः तीन दिवसीय दीपोत्सव कार्यक्रम में हुआ बदलाव, जानें- किस कार्यक्रम को किया गया निरस्त

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम पहुंची अयोध्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल राम सीता और लक्ष्मण की अगवानी करेंगे और फिर भगवान राम का राम राज्याभिषेक राम कथा पार्क में किया जाएगा. राम की पैड़ी के 24 घाटों पर 551000 दीपक जलाकर अवध विश्वविद्यालय एक बार फिर कीर्तिमान स्थापित करने का प्रयास करेगा, जिसके लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी अयोध्या पहुंच गई है.

यह भी पढ़ें:

अयोध्या को वेटिकन सिटी और मक्का से भी खूबसूरत और विकसित करेगी योगी सरकार

UP: टूंडला उपचुनाव में खिला कमल, निकल गई साइकिल की हवा, फिसड्डी साबित हुआ हाथी...पढें- ये खास रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget