एक्सप्लोरर

'अंबेडकर फेल हो गए या अंबेडकरवादी...' स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आरक्षण पर उठाए सवाल

Swami Avimukteshwaranand Saraswati : वाराणसी पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने जातिगत आरक्षण को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा अब शिक्षा और स्वास्थ्य पर लोगों को ध्यान देना चाहिए.

Varanasi News Today: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने आरोप लगाया कि मोहन भागवत की बातें राजनीति से प्रेरित हैं. इसके उलट अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के 'जय श्री राम, जय श्री कृष्ण' के बयान का समर्थन किया है. 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और एमपी सीएम के बयानों को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि इन दोनों नेताओं की बातें स्वागत योग्य हैं. उन्होंने हमारे हृदय के बातों को स्वर दिया है, एक नेता को ऐसा ही होना चाहिए.

मोहन भागवत पर साधा निशाना
वाराणसी में ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने आरएसएस प्रमुख के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लगता है मोहन भागवत के आसपास जो लोग लंबे समय से रह रहे हैं, वह धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले लोग रहे हैं. 

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने स्वामी रामभद्राचार्य महाराज की बातों का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वह संघ के संचालक हो सकते हैं, लेकिन हिंदू धर्म के नहीं हो सकते हैं. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, "कोई भी सनातनी होगा वह इसी पक्ष में रहेगा." 

सीएम योगी के बयान का किया समर्थन
हालिया दिनों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जरिये विधानसभा शीतकालीन सत्र में 'जय श्री राम' और 'अल्लाह हू अकबर' के बयान को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने स्वागत योग्य बताया. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, "इन नेताओं ने जो बातें कही हैं, उससे यह पता लगता है कि उनके मन में हिंदुओं के हृदय की बातों के बारे में कुछ भनक है. यह स्वागत योग्य बात है जिसके लिए हम धन्यवाद देते हैं. एक नेता को ऐसा ही होना चाहिए.

शंकराचार्य ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज उत्तराखंड में चारधाम शीतकालीन यात्रा पूरी कर काशी प्रवास पर 23 दिसंबर की रात को वाराणसी पहुंचे हैं.

इससे पहले बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जरिये दिए गये बयान के बाद मचे सियासी घमासान पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने जातिगत आरक्षण को लेकर गंभीर सवाल खड़ किए हैं. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि आरक्षण की व्यवस्था सिर्फ 10 साल के लिए की गई थी, बाबा साहब ने कभी नहीं चाहा था कि लोग आरक्षण की बैसाखी लेकर जिंदगी भर चलते रहें.

'अंबेडकर फेल हो गए या अंबेडकरवादी'
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि आरक्षण लागू होने के 78 साल बाद भी वो वर्ग जिसके लिए इसे लागू किया गया था, मुख्य धारा में शामिल नहीं हो सका है. उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि या तो अंबेडकर फेल हो गए या अंबेडकरवादी फेल हो गए हैं. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि लोगों को इसमें नहीं जाना चाहिए बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी समस्याओं को उठाना चाहिए. 

मीडिया में छपी खबर के मुताबिक, काशी में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा, "78 साल हो चुके हैं. बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की बात की जाती है, इन 78 सालों में जो लोग बाबा साहब अंबेडकर के पीछे थे, उनका कितना उन्नयन हुआ?" उन्होंने कहा, "10 साल के लिए आरक्षण को लागू किया गया था और 78 साल हो गए और आरक्षण लगातार जारी है. आरक्षण इसलिए नहीं दिया गया था कि आप जिंदगी भर के लिए पंगु होकर आरक्षण की बैसाखी पर खड़ रहें."

ये भी पढ़ें: संभल जामा मस्जिद से कुछ दूरी पर मिली 900 साल पुरानी बावड़ी, जानें सम्राट पृथ्वीराज चौहान से कनेक्शन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mathura Firing: ब्रज 84 कोस की परिक्रमा में भयंकर गोलीबारी, भंडारे की जगह और व्यवस्था पर था विवाद
ब्रज 84 कोस की परिक्रमा में भयंकर गोलीबारी, भंडारे की जगह और व्यवस्था पर था विवाद
करोड़ों के संदिग्ध लेन-देन में उत्तराखंड की युवती गिरफ्तार, पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज
करोड़ों के संदिग्ध लेन-देन में उत्तराखंड की युवती गिरफ्तार, पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज
Dehradun News: बकरीद पर मुस्लिम समुदाय की मांग- गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करें, 'इससे देश में...'
देहरादून: बकरीद पर मुस्लिम समुदाय की मांग- गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करें, 'इससे देश में...'
Moradabad News:15 साल पुराने डींगरपुर हिंसा केस में दोषियों की अपील खारिज कराने में जुटी पुलिस
15 साल पुराने डींगरपुर हिंसा केस में दोषियों की अपील खारिज कराने में जुटी पुलिस

वीडियोज

Nagma Mirajkar और Ayaan Lal की dating rumours ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
Vasudha: Vasudha-Dev के बीच शुरू हुआ रोमांस, खत्म हुआ फैंस का इंतजार!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के डांस वीडियो ने मचाया तहलका, राहुल मोदी संग रिश्ते की चर्चा फिर तेज (28.05.26)
यो यो हनी सिंह ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बताया- भारी दवाइयों की वजह से हुए थे गंजे
NEET छात्रों के हक में Rajnath Singh का बड़ा कदम! | NTA | Dharmendra Pradhan | Latest News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुरंत लौटो अपने देश', घुसपैठिए को अमित शाह की चेतावनी, चिकन नेक की जमीन BSF को सौंपी गई
'तुरंत लौटो अपने देश', घुसपैठिए को अमित शाह की चेतावनी, चिकन नेक की जमीन BSF को सौंपी गई
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
रितेश देशमुख का खास शख्स के नाम इमोशनल पोस्ट, शेयर की 'राजा शिवाजी' के बिहाइंड द सीन की फोटोज
रितेश देशमुख का खास शख्स के नाम इमोशनल पोस्ट, शेयर की 'राजा शिवाजी' के बिहाइंड द सीन की फोटोज
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
Exclusive: 'नीट परीक्षा में एयर फोर्स की मदद, माफियाओं पर एक्शन और सीबीएसई OSM... एबीपी न्यूज़ से क्या-क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान
Exclusive: 'नीट एग्जाम में एयर फोर्स, माफियाओं पर एक्शन और CBSE ... क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान?
‘बंगाल में पहले रोज होती थी घुसपैठ, अब घुसपैठिए वापस जाने लगे’, शुभेंदु सरकार के एक्शन पर बोले शाह
‘बंगाल में पहले रोज होती थी घुसपैठ, अब घुसपैठिए वापस जाने लगे’, शुभेंदु सरकार के एक्शन पर बोले शाह
बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल, हरियाणा समेत इन 4 राज्यों के बदले प्रदेश अध्यक्ष
बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल, हरियाणा समेत इन 4 राज्यों के बदले प्रदेश अध्यक्ष
Vaibhav Suryavanshi: गेल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले वैभव का घर देखकर हैरान रह जाएंगे, पिता का संघर्ष जीत लेगा आपका दिल
गेल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले वैभव का घर देखकर हैरान रह जाएंगे, पिता का संघर्ष जीत लेगा आपका दिल
Embed widget