एक्सप्लोरर

Uttarakhand: आईएएस अधिकारी जाएंगे चुनाव कराने, उत्तराखंड में विकास के पहिया पर लगेगा ब्रेक

Uttarakhand News: पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों का असर उत्तराखंड की प्रशासनिक व्यवस्था पर देखने को मिल रहा है. इन राज्यों में अधिकारियों को ऑब्जर्वर बनाकर भेजा गया है.

Assembly Election 2023: उत्तराखंड (Uttarakhand) में अगले दो महीने भारी पड़ने वाले हैं. एक तरफ प्रदेश के चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी इन्वेस्टर समिट के आयोजन में व्यस्त हैं, तो दूसरी ओर 16 नौकरशाहों को पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में ऑब्जर्वर बनाकर भेजा जा रहा है. आने वाले दिनों में देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसका असर अब उत्तराखंड के प्रशासनिक कार्य पर भी पड़ने वाला है.  

IAS अधिकारियों को ऑब्जर्वर बनाकर भेजा
नामांकन के साथ ही संबंधित अधिकारियों को उत्तराखंड से प्रस्थान करना पड़ेगा. उत्तराखंड में आईएएस अधिकारियों के 126 पद खाली हैं. मौजूदा समय में लगभग 80 अधिकारी तैनात हैं. केंद्र सरकार की प्रति नियुक्ति पर है. नियत संख्या में आईएएस अधिकारियों की तैनाती नहीं हो पाने के कारण कामकाज प्रभावित होना तय माना जा रहा है. मौजूदा समय में एक और मुश्किल बात सामने आ रही है. अपर सचिव स्तर के 16 आईएएस अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में आगामी चुनाव के लिए ऑब्जर्वर बनाकर भेजा है. जिनकी ट्रेनिंग भी कई चरण में हो चुकी है.

चुनाव तक डटे रहेंगे अधिकारी 
चुनाव की तारीख 7 नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक रखी गई है और 5 दिसंबर तक चुनाव प्रक्रिया पूरी होनी होनी है. इस दौरान 16 सीनियर अधिकारी दो महीने के लिए दूसरे राज्यों में व्यस्त रहेंगे.  इसके अलावा चार अधिकारी जो उद्योग नियोजन ऊर्जा सिडकुल जैसे महत्वपूर्ण विभाग देख रहे हैं इन्वेस्टर समिट के आयोजन में व्यस्त रहेंगे. 8 और 9 दिसंबर को प्रस्तावित इन्वेस्टर समिट के आयोजन को लेकर तैयारी तेज चल रही है.

इन अफसरों को बनाया ऑब्जर्वर 
पांच राज्यों में चुनाव की ड्यूटी में ऑब्जर्वर बनाए गए आईएएस अधिकारियों में बृजेश कुमार संत, सी रवि शंकर, उमेश नारायण पांडे, राजेंद्र कुमार, करमेंद्र सिंह, आनंद श्रीवास्तव,हरिश्चंद्र कांडपाल, मंजू गोयल, संजय कुमार, डी के चौधरी, सविन बंसल, इकबाल अहमद, देव कृष्णा तिवारी, नितिन सिंह भदोरिया, विनीत कुमार शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें: Uttarakhand: चार धाम यात्रा के टूटे सारे रिकॉर्ड, 50 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
इलाहाबाद HC के फैसले के बाद UP में मैरिज रजिस्ट्रेशन के नियम बदले, अब ये दस्तावेज जरूरी
इलाहाबाद HC के फैसले के बाद UP में मैरिज रजिस्ट्रेशन के नियम बदले, अब ये दस्तावेज जरूरी
UP राज्यसभा चुनाव के साइड इफेक्ट, BJP को झटका, पूर्व MP ने दिया इ्स्तीफा
UP राज्यसभा चुनाव के साइड इफेक्ट, BJP को झटका, पूर्व MP ने दिया इ्स्तीफा

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Embed widget