एक्सप्लोरर

यूपी: अशोक कुमार सिंह DG बने, 1995 बैच के IPS अधिकारी का प्रमोशन

यूपी पुलिस में तैनात 1995 बैच के IPS अफसर अशोक कुमार सिंह को डीजी बनाया गया है. सरकार ने आज (1 सितंबर) उनके प्रमोशन को लेकर आदेश जारी किया. राज्यपाल की स्वीकृति के बाद उन्हें प्रमोट किया गया.

यूपी पुलिस में तैनात आईपीएस ऑफिसर अशोक कुमार सिंह को प्रमोशन मिला है. 1995 बैच के IPS अफसर अशोक कुमार सिंह को डीजी बनाया गया है. सरकार ने आज (1 सितंबर 2026) को पदोन्नति का आदेश जारी किया है. राज्यपाल की स्वीकृति के बाद IPS अशोक कुमार सिंह को पुलिस महानिदेशक (DG) रैंक पर प्रमोट किया गया.

डीजी फायर सर्विसेज अशोक मुथा जैन के रिटायरमेंट के बाद खाली हुई रैंक में आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार सिंह को जगह मिली. उन्हें पे-मैट्रिक्स लेवल-16 के पद पर पदोन्नति दी गई है. केंद्र सरकार की कैबिनेट नियुक्ति कमेटी ने जून 2026 में इन्हें DG पैनल में शामिल किया था. इसके बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने उन्हें DG रैंक पर प्रमोशन देकर एक तरह से उनके ईमानदार छवि और उनके बेहतर परफॉर्मेंस पर मुहर लगाई है.

कौन हैं IPS अशोक कुमार सिंह?

आईपीएस अशोक कुमार सिंह 1995 बैच के यूपी कैडर के पुलिस अफसर हैं. वो मूल रूप से बिहार के भभुआ के इटाढ़ी के निवासी हैं. उनकी पढ़ाई लिखाई की अगर बात करें तो उन्होंने फिजिक्स से बीएससी (ऑनर्स) किया है. उन्होंने गांव के ही प्राइमरी स्कूल से पांचवीं तक पढ़ाई की. 

इसके बाद झारखंड के तिलैया में स्थित सैनिक स्कूल में उनका नामांकन हुआ. यहां से इंटर की परीक्षा पास की. इसके बाद दिल्ली के रामजस कॉलेज से फिजिक्स में स्नातक की डिग्री प्राप्त की. 

IPS अशोक कुमार कई अहम पदों पर निभा चुके जिम्मेदारी

इसके बाद इटाढ़ी के इस लाल ने गांव की माटी से निकलकर यूपी में अपने उत्तरदायित्व और ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए पुलिस विभाग में कई अहम पदों पर जिम्मेदारी निभाई. वो यूपी के कई जिलों में एसएसपी और एसपी के तौर पर सराहनीय काम कर चुके हैं. साल 2019 वो IG से प्रमोशन पाकर ADG बने. केंद्र सरकार में करीब 7 सालों तक सेवा दे चुके हैं. इस दौरान भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे. 

2027 के चुनाव में कौन होगा BJP का सीएम फेस? केशव प्रसाद मौर्य ने लिया ये नाम

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं और करीब एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वह अपने दृष्टिकोण के प्रति सजग रहने के साथ-साथ हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा रखते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा कला और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों में उनकी खास रुचि है. उन्होंने दैनिक जागरण, इंडिया न्यूज, नारी उत्कर्ष (हिंदी मैगजीन), फोकस टीवी समेत कई संस्थानों में काम किया है. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा का विश्लेषण करने और सोच-समझकर निर्णय लेने में वह सक्षम हैं. खाली समय में उन्हें किताबें पढ़ना और संगीत सुनना पसंद है. उन्होंने मगध विश्वविद्यालय से बीएससी, पटना विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

यूपी में सार्वजनिक शौचालय पर किया कब्जा, पिता और पुत्र के खिलाफ केस दर्ज
यूपी में सार्वजनिक शौचालय पर किया कब्जा, पिता और पुत्र के खिलाफ केस दर्ज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR
आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR
मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Advertisement

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget