एक्सप्लोरर

महाकुंभ को लेकर अखिलेश यादव पर भड़के अरविंद राजभर, कहा- 'उन्होंने तो मुस्लिम मंत्री को...'

UP Politics: डॉ अरविंद राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें याद होना चाहिए कि पूर्व में जब महाकुंभ था तो उन्होंने एक मुस्लिम मंत्री को प्रभारी बना दिया था.

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के बेटे डॉ. अरविंद राजभर ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वो ये चुनाव नहीं लड़ेंगे बल्कि इस बार अपने कार्यकर्ताओं चुनाव मैदान में उतारेंगे. उनका लक्ष्य इस बार सुभासपा के ज्यादा से ज्यादा विधायकों को चुनाव जिताना है. 

डॉ अरविंद राजभर ने एबीपी न्यूज से बातचीत में आगामी यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि मैं 2027 चुनाव नहीं लड़ूंगा क्योंकि मेरे चुनाव लड़ने से मेरे प्रत्याशी कमजोर हो जा रहे हैं. इस बार अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ाकर जिताने का प्लान है. इस बार मेरा लक्ष्य सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में अधिक से अधिक विधायक देने का है. 2027 चुनाव के लिए हम 64 सीटों पर लगातार तैयारी कर रहे हैं. हमारा ट्रेलर अभी जिला पंचायत चुनाव से होगा. जिला पंचायत चुनाव के बाद हम फुल फेज में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सीट पर उतर जाएंगे. 

अखिलेश यादव पर साधा निशाना
डॉ राजभर ने इस दौरान अखिलेश यादव पर तीखा हमला किया और कहा कि ज़ब वह (अखिलेश यादव) सौहार्द की बात करते हैं तो उन्हें याद होना चाहिए कि पूर्व में जब महाकुंभ लगा हुआ था और जिस मेले का प्रभारी एक हिंदू सनातनी को होना चाहिए था.  उन्होंने एक मुस्लिम समुदाय से आने वाले मंत्री को प्रभारी बना दिया था. यह कितना घटिया काम था. उन्हें कोई बात कहने से पहले उन्हें खुद सोचना चाहिए कि उन्होंने क्या किया था. कुंभ आयोजन में आप एक मुस्लिम मंत्री को मेले का प्रभारी बना रहे हैं यह कहां का न्याय है. उन्हें कुंभ पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है. 

महाकुंभ में कैबिनेट की बैठक पर विपक्ष के सवालों पर भी राजभर ने पलटवार किया और कहा कि सरकारी व्यवस्था के तहत ही इस कुंभ को वृहद रूप में आयोजित किया जा रहा है और सफलता पूर्वक आयोजित भी हो रहा है. विपक्ष का हमेशा से ही प्रयास रहा है आपदा में अवसर. वहां पर उत्तर प्रदेश को चलाने के लिए निर्णय लिया जा रहा है, विपक्ष को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए. विपक्ष के लोग बैठक से प्रभावित हो गए इसीलिए ऐसा बोल रहे हैं.

IITian Baba को कुंभ के मेले में मिली बहन, एक-दूसरे से मिलती-जुलती है कहानी, जुड़ा खास कनेक्शन  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ
'बाबरी वाली मस्जिद और मदरसों की फंडिंग...', राम मंदिर चंदा चोरी सवाल पर भड़के ब्रजेश पाठक
'बाबरी वाली मस्जिद और मदरसों की फंडिंग...', राम मंदिर चंदा चोरी सवाल पर भड़के ब्रजेश पाठक
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget