एक्सप्लोरर

अखिल भारतीय विधार्थी परिषद का सलाना अधिवेशन आज से, 22 से 25 नवंबर तक चलेगा कार्यक्रम

आगरा में अखिल भारतीय विधार्थी परिषद का सलाना अधिवेशन शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इस अधिवेशन में छात्र राजनीति से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होगी

आगरा, एबीपी गंगा। दुनिया के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP)का 65 वां राष्ट्रीय अधिवेशन आगरा में 22 से 25 नवंबर तक आयोजित हो रहा है। यह अधिवेशन छात्र राजनीति में नई इबारत लिखने जा रहा है। छात्रों के बीच सिर्फ राजनीति नहीं करनी है बल्कि देश की युवा पीढ़ी में भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के संकल्प को और दृढ़ किया जाएगा। अधिवेशन के केन्द्र में भारत राष्ट्र है।

राष्ट्रीय पुनर्निमाण के लक्ष्य को लेकर होने वाले इस 65वें राष्ट्रीय अधिवेशन में विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर चर्चा होगी। राज्य विश्वविद्यालय की स्थिति, पर्यावरण का लगातार प्रदूषित होना, जम्मू कश्मीर से धारा 370 एवं 35ए हटाने के बाद कि स्थिति, देश का वर्तमान परिदृश्य, करतारपुर कॉरिडोर का स्वागत, नशाखोरी से ग्रसित होता युवा, देश विरोधी ताकतें, एक देश एक निशान एक विधान एक संविधान की व्यवस्था, बेरोजगारी, रोजगार परिदृश्य एवं संभावनाएं, महिला विमर्श और युवा इत्यादि विषयों पर विस्तार पूर्वक और प्रस्ताव रखे जाएंगे।

अधिवेशन में अनेकता में एकता के भाव को अंगीकृत करने वाला संस्कृति का अनूठा संगम दिखाई देगा। अधिवेशन स्थल पर एक भव्य प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें विद्यार्थी परिषद के 70 सालों के इतिहास में किए गए श्रेष्ठ कार्यों को दर्शाया जाएगा। साथ ही महापुरुषों व देश के गौरवशाली ऐतिहासिक व्यक्तित्वों व विशेषताओं का भी प्रस्तुतीकरण होगा। अधिवेशन में देश के अमर शहीदों की याद में जलियांवाला बाग का स्मारक भी बनाया जाएगा। अधिवेशन स्थल पर लगने वाली इस प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन 22 नवंबर यानी आज होगा।

राष्ट्रीय अधिवेशन का विधिवत शुभारंभ 23 नवंबर, 2019 को होगा। 23 नवंबर को सुबह नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय महामंत्री विधिवत पदभार ग्रहण करेंगे। 24 नवंबर को विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक मुद्दों पर प्रस्ताव पारित होंगे। देश भर से आने वाले विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ सत्रश: चर्चाएँ होंगी। जिनमें विद्यार्थी परिषद की आगामी कार्ययोजना की रणनीति, कार्यपद्धति व संगठन विस्तार पर चर्चा होगी, 25 नवंबर को इस कार्यक्रम का समापन होगा। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिरकत करेंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में लगेंगे पांच डॉप्लर वेदर रडार, बेहतर होगी मौसम की निगरानी
यूपी में लगेंगे पांच डॉप्लर वेदर रडार, बेहतर होगी मौसम की निगरानी
'शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा', CM योगी आदित्यनाथ का हमला
'शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा', CM योगी आदित्यनाथ का हमला
देहरादूनः लोकभवन कूच मामले में FIR, हरीश रावत सहित 30 लोगों के नाम
देहरादूनः लोकभवन कूच मामले में FIR, हरीश रावत सहित 30 लोगों के नाम
रक्षामंत्री के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, 'विपक्ष से सवाल तो पूछ रहे हैं लेकिन...'
रक्षामंत्री के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, 'विपक्ष से सवाल तो पूछ रहे हैं लेकिन...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget