एक्सप्लोरर

अयोध्या मामले पर फैसले से पहले एएमयू ने दी अफवाहों से बचने की सलाह, पढ़ें- पूरी खबर Aligarh News

एएमयू प्रशासन ने अयोध्या विवाद पर आने वाले फैसले को देखते हुए कहा है कि लोग सोशल मीडिया के जरिये उड़ाई जाने वाली अफवाहों और झूठी खबरों से सावधान रहें।

अलीगढ़, एजेंसी। अयोध्या मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला कभी भी आ सकता है। उच्चतम न्यायालय का फैसला आने की संभावनाओं के बीच यूपी में सुगबुगाहट भी तेज हो गई है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) प्रशासन ने समाज के विभिन्न वर्गों को सलाह दी है कि वो सोशल मीडिया पर फैलाई जाने वाली अफवाहों और झूठी खबरों पर ध्यान न दें और ऐसी किसी भी जानकारी पर आंख बंद करके भरोसा न करें।

एएमयू के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने सोमवार को समाज के विभिन्न वर्गों को लिखे एक 'खुले पत्र' में आग्रह किया कि वे सोशल मीडिया के जरिये उड़ाई जाने वाली अफवाहों और झूठी खबरों से सावधान रहें। साथ ही जाने-अनजाने ऐसी गतिविधियों से भी दूर रहें जिनसे शहर और देश का माहौल खराब हो।

amu

तारिक मंसूर ने बेहद भावुक अपील करते हुए कहा कि दुनिया हमारा आकलन इस बात से करेगी कि हम अयोध्या मामले में न्यायालय के फैसले पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं। हमें हिन्दुस्तान की सबसे बड़ी अदालत के फैसले को पूरी परिपक्वता के साथ स्वीकार करना होगा, ताकि दुनिया को पता चले कि हम वाकई एक जिम्मेदार समाज का हिस्सा हैं।

बता दें कि, राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के आखिरी फैसले के पहले अयोध्या प्रशासन ने नया सर्कुलर भी जारी किया है। अयोध्या प्रशासन ने जिले में हर तरह के सोशल मीडिया पर होने धार्मिक कमेंट पर एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने कहा है कि अयोध्या, मंदिर, मस्जिद या फिर सांप्रदायिक कमेंट सोशल मीडिया पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। अगर लोग अपने व्हाट्सएप्प, फेसबुक, टि्वटर इंस्टाग्राम या दूसरे अन्य सोशल मीडिया ग्रुप पर आपत्तिजनक पोस्ट या कमेंट लिखते हुए पाए जाएंगे तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

sc

गौरतलब है कि, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के पूर्व कुलपति रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल जमीरुद्दीन शाह ने हाल ही में कहा था कि अगर सुप्रीम कोर्ट का फैसला हमारे पक्ष में आ भी जाए तो मस्जिद बनना मुमकिन नहीं है। लिहाजा, बहुसंख्यक हिंदुओं की भावनाओं को देखते हुए जमीन उन्हें गिफ्ट कर दी जाए, इससे सौहार्द बना रहेगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget