एक्सप्लोरर

Amroha: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, अगवा की गई सात साल की बच्ची भी बरामद

एक बच्ची का अपहरण कर फरार हुए एक बदमाश को अमरोहा में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू की थी इसी दौरान बदमाश को गिरफ्तार किया गया.

UP News: उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा (Amroha) में वाहन चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में इनामी बदमाश धीरज उर्फ इमरान खान को गिरफ्तार किया गया है. उसके चंगुल से सात साल की बच्ची को बरामद किया गया है जिसे 2 दिसंबर को अगवा कर लिया गया था. मुठभेड़ (Encounter) में धीरज घायल हो गया था जिसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया.

इनामी बदमाश रामपुर जनपद का वांछित है. उसने 2 दिसंबर को बांसका कलां गांव से बच्ची का अपहरण कर लिया था और 40 हजार रुपये की मांग कर रहा था. रहरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान धीरज को गिरफ्तार किया. पुलिस को बाइक सवार के साथ बच्ची बैठी नजर आई. पुलिस को देखते ही उसने बच्ची को मौके पर छोड़ दिया और पुलिस पर फायरिंग कर दी. पुलिस ने घेराबंदी करते हुए जवाबी कार्रवाई की जिसमें धीरज को पैर में गोली लगी. उसपर 50 हजार का इनाम घोषित था. पुलिस ने बच्ची को माता-पिता के हवाल कर दिया है.

गिरफ्तार होने पर बदमाश ने बताई पूरी बात

पुलिस अधीक्षक आदित्य ने बताया कि देर रात पुलिस चेकिंग कर रही थी. तभी एक अज्ञात बाइक को रुकने का इशारा किया गया तो वह बाइक के पीछे बैठी लड़की को छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने जब पीछा किया तो आरोपी ने पुलिस पर फायर करनी शुरू कर दी. पुलिस के जवानों की कार्रवाई में 50000 के इनामी बदमाश धीरज उर्फ इमरान के पैर में गोली लग गई. उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में पता चला कि 2 दिसंबर को उसने बच्ची का अपहरण किया था. बदमाश को गिरफ्तार कर कब्जे से मोटरसाइकिल और अवैध तमंचा बरामद किया गया है.
 
ये भी पढ़ें -
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget