एक्सप्लोरर

अमेठी में अमित शाह का रोड शो,बोले- विकास की राह देख रही है यहां की जनता

भारत माता की जय के साथ जनता का अभिवादन किया। शाह का रोड शो रामलीला मैदान, अमेठी से शुरू होकर तहसील से गांधी चौराहा पहुंचा। आसपास बने घर की छतों से लोग फूल बरसा रहे थे। उधर, शाह ने भी रथ से जनता के ऊपर फूल उछाल कर और हाथ हिला कर अभिवादन किया।

अमेठी, एबीपी गंगा।  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के गढ़ में भाजपा अपने शक्ति प्रदर्शन का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। अमेठी में राहुल को चुनौती दे रहीं पार्टी की उम्मीदवार स्मृति ईरानी के समर्थन में पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह रोड शो कर रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। भारत माता की जय के साथ जनता का अभिवादन किया। शाह का रोड शो रामलीला मैदान, अमेठी से शुरू होकर तहसील से गांधी चौराहा पहुंचा। आसपास बने घर की छतों से लोग फूल बरसा रहे थे। उधर, शाह ने भी रथ से जनता के ऊपर फूल उछाल कर और हाथ हिला कर अभिवादन किया।

इस रोड शो के जरिये शाह भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के लिए माहौल बना रहे हैं। इस दौरान ढोल नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता डांस कर अपना उत्साह दर्ज कराते दिखे। वहीं, भारी संख्या में महिलाएं भी रोड शो में पैदल चल रही है।

गांधी परिवार पर साधा निशाना

रोड शो के दौरान अमित शाह ने कहा कि पहली बार अमेठी को लग रहा है कि यहां भी विकास संभव है। गांधी परिवार के सदस्यों को इतने साल के लिए अपना प्रतिनिधि बनाने के बाद भी, ऐसे गांव थे जिनमें बिजली नहीं थी। मोदी जी के आने के बाद ही उन्हें बिजली मिली। हर कोई उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा है। भारी भीड़ ये बता रही है कि अमेठी के लोगों को मोदी जी पर भरोसा है और भाजपा इस चुनाव में यहां से जीत रही है। परिणाम के बाद विपक्ष कोई भी दावा करना बंद कर देगा, भाजपा भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

स्मृति ईरानी को अमेठी से जिताने के लिए भाजपा ने पूरा जोर लगा दिया है। गौरतलब है कि ईरानी ने 2014 में भी राहुल गांधी को कड़ी टक्कर दी थी।

अमेठी के रोड शो के लिए भाजपा ने बड़ी तैयारी की है। रोड शो के दौरान 50 जगह अमित शाह का भव्य स्वागत होगा। इस रोड शो में भाग लेने के लिए प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने पहले से ही अमेठी में डेरा डाल दिया था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: नमो घाट के आसपास मांस-मछली की बिक्री पर रोक, क्या है वजह?
वाराणसी: नमो घाट के आसपास मांस-मछली की बिक्री पर रोक, क्या है वजह?
CM योगी बोले- यूपी में 2017 के बाद कृषि विकास दर 8 से बढ़कर 18% हुई
CM योगी बोले- यूपी में 2017 के बाद कृषि विकास दर 8 से बढ़कर 18% हुई
राहुल गांधी पर केशव मौर्य का हमला, बोले- लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं ओछी हरकतें
राहुल गांधी पर केशव मौर्य का हमला, बोले- लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं ओछी हरकतें
मुलायम सिंह की चौथी पुण्यतिथि आज, CM योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
मुलायम सिंह की चौथी पुण्यतिथि आज, CM योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget