एक्सप्लोरर

UP Election 2022: बीजेपी सांसद सुरेंद्र सिंह नागर का जाट वोट को लेकर बड़ा दावा, बोले- अमित शाह...

सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा, इस बार भी जाट समाज 40 फीसदी नहीं बल्कि 50 फीसदी वोट बीजेपी को करने जा रहा है जिससे बीजेपी की सीटें बढ़ना स्वाभाविक है.

UP Assembly Election 2022: गृह मंत्री अमित शाह के ग्रेटर नोएडा दौरे को लेकर राज्यसभा सांसद और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा कि 2017 का इतिहास 2022 में हम दोहराने जा रहे हैं और 2017 से ज्यादा सीटें इसबार भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जीतेगी, जिसके लिए अमित शाह लगातार राजनीतिक बिसात बिछा रहे हैं जिसे विपक्षी दलों को भेद पाना बेहद मुश्किल है.

जाट समाज का 50 फीसदी वोट बीजेपी को मिलेगा- सुरेंद्र
सुरेंद्र सिंह नागर ने दावा किया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से 2017 में जाट समाज का 40 फीसदी वोट बीजेपी को मिला था जिसकी वजह से बीजेपी 300 का जादुई आंकड़ा पार करने में कामयाब हुई थी. इस बार भी जाट समाज 40 फीसदी नहीं बल्कि 50 फीसदी वोट बीजेपी को करने जा रहा है जिससे बीजेपी की सीटें बढ़ना स्वाभाविक है.

सपा-रालोद गठबंधन, सपा-बसपा से बड़ा नहीं- सुरेंद्र
सपा रालोद के गठबंधन पर उन्होंने कहा कि, सपा और बसपा से बड़ा गठबंधन यह नहीं है. जब सपा और बसपा के गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी जीत का परचम लहराया है तो सपा और रालोद के गठबंधन में उसे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है. सुरेंद्र सिंह नागर ने जाट और गुर्जर समाज में कोई नाराजगी ना होने की बात कही. उन्होंने कहा कि अमित शाह जी ने कल जाट समाज के प्रमुख नेताओं से बातचीत कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है. यही वजह है कि इस बार जाट समाज भारी तादाद में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने जा रहा है.

अमित शाह के आने से पड़ेगा असर- सुरेंद्र
राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से गौतमबुद्धनगर की विधानसभाओं पर ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों की विधानसभाओं पर भी असर पड़ेगा क्योंकि उनकी चुनावी रणनीतियों से आज कार्यकर्ता रूबरू होंगे. जिसका सीधा लाभ बीजेपी को मिलने वाला है क्योंकि कार्यकर्ता उनकी नीतियों को लेकर जन-जन तक जाएंगे. जिसका सीधा असर चुनाव में देखने को मिलेगा.

2017 से ज्यादा सीटें जीतेगी बीजेपी- सुरेंद्र
सुरेंद्र सिंह नागर ने दावा किया कि 10 मार्च को मतगणना के दौरान आप देखिएगा कि भारतीय जनता पार्टी 2017 से भी ज्यादा सीटें पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जीतकर आएगी और एक बार फिर जो नारा है भारतीय जनता पार्टी का 300 पार का वह सच होता हुआ दिखाई देगा.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: सपा के मुफ्त बिजली के वादे पर मथुरा में अमित शाह ने साधा निशाना, बोले- अरे भाई अखिलेश...

UP Election 2022: प्रयागराज की घटना पर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का बड़ा बयान, जानिए- जयंत चौधरी पर क्या बोले

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget