एक्सप्लोरर

Ambedkar Nagar Dengue Cases: डेंगू ने अंबेडकर नगर में भी पसारे पांव, 12 मामलों की हुई पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट

बारिश का मौसम खत्म हो चुका है लेकिन मच्छर जनित रोग कम होने का नाम नहीं ले रहे. बाढ़ का पानी हट चुका है लेकिन कई जगह अभी भी जलजमाव की स्थिति है जहां डेंगू वाले मच्छर पनप रहे हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश के कई जिले इस समय डेंगू (Dengue) की चपेट में हैं. डेंगू से मौत के भी मामले सामने आ रहे हैं जिससे स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन की चुनौतियां बढ़ गई हैं. राज्य के अवध क्षेत्र के जिले अंबेडकर नगर (Ambedkar Nagar) में भी डेंगू मरीजों की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस साल जनवरी से लेकर अब तक 132 मामले आए हैं. फिलहाल जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 12 है लेकिन जिस तरह से बाकी जिलों में तेजी से पांव पसार रहा है उसे देखते हुए अंबेडकर नगर का प्रशासन भी सतर्क है.

इंसेफ्लाइटिस के भी मामले आए सामने

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 12 मरीजों को महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. जिले में डेंगू के इस साल 132 मामले आए, जबकि एक मलेरिया और पांच एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम के मरीज मिले हैं. सितंबर में एक मरीज की डेंगू से मौत हो गई थी. 12 डेंगू मरीजों में से चार ठीक होकर घर जा चुके हैं. जनवरी महीने से अबतक अकबरपुर में 17, बसखारी में पांच, जलालपुर में छह, टांडा में 57, भीटी में चार, रामनगर में तीन और जहांगीरगंज में डेंगू के एक मामले की पुष्टि हुई है. 

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर 

बढ़ते मरीजों की संख्या को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट पर है. जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में बुखार से पीड़ित मरीजों का चेकअप किया जा रहा है. डेंगू की पुष्टि होने के बाद ऐसे मरीजों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया जाता है. बता दें कि बीते दिनों सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को डेंगू को लेकर निर्देश जारी किए थे. सीएम योगी ने कहा था कि बदलते मौसम में डेंगू की आशंका बनी रहती है लिहाजा अस्पताल में बेड में कमी न हो. इसके अलावा दवाइयों की भी पूरी व्यवस्था होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें -

UP Politics: 2009 का वो किस्सा, जब आजम खान ने मुलायम सिंह यादव के खिलाफ कर दी थी बगावत, पढ़ें यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
Chandauli News: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
चंदौली: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget