एक्सप्लोरर

यूपी: 22 जुलाई से खुलेगा इलाहाबाद हाईकोर्ट, लेकिन सिर्फ वीडियो कांफ्रेंसिंग से ही होगी सुनवाई

यूपी में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. प्रयागराज स्थित इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी अब संक्रमण को रोकने के लिये मुकदमों की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये करने का निर्देश दिया है

प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट स्थित यूपी के महाधिवक्ता ऑफिस में अब सरकारी वकीलों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है. शासकीय अधिवक्ता व मुख्य स्थायी अधिवक्ता ने आज ऐसा निर्णय प्रयागराज मे तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस को देखते हुए लिया. दोनों अधिकारियों ने अपने संयुक्त हस्ताक्षर से आदेश जारी कर कहा है कि केवल उन्हीं राज्य विधि अधिकारी को ऑफिस आने की अनुमति होगी जिनको फोन कर आने को कहा जाएगा. अन्यथा की स्थिति में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए किसी भी सरकारी वकील को फिलहाल अगले आदेश तक आने की जरूरत नहीं है.

वहीं हाईकोर्ट ने भी कोरोना वायरस के बढ़ रहे खतरे को देखते हुए निर्णय लिया है कि 22 जुलाई से हाईकोर्ट में मुकदमों की सुनवाई वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग से ही होगी. यही नहीं अब हाईकोर्ट में मुकदमों के दाखिले भी ई- फाइलिंग से ही होगा. यह निर्णय अगले आदेश तक जारी रहेगा.

वकीलों का प्रवेश वर्जित

दूसरी तरफ हाईकोर्ट से लगे महाधिवक्ता कार्यालय में सभी राज्य विधि अधिकारियों (सिविल व आपराधिक) दोनों का प्रवेश वर्जित है. ऑफिस के कुछ अधिकारियों का कोरोना टेस्ट में रिपोर्ट पाजिटिव आई है.

यह फैसला कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लिया गया है. शासकीय अधिवक्ता शिव कुमार पाल व मुख्य स्थायी अधिवक्ता विकास चंद्र त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से इस आशय का निर्देश दिया है.

केसों से जुड़े नोटिस मेल पर लिये जाएंगे

वहीं कार्यालय में अनावश्यक भीड़ को रोकने के लिए शासकीय अधिवक्ता ने इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन तथा एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव को पत्र भेजकर अनुरोध किया है कि अब कार्यालय में क्रिमिनल केसों की नोटिस मेल पर प्राप्त की जाएगी. कार्यालय मुकदमों की ई-नोटिस लेगा और उसी मेल पर रिसीविंग भेज देगा. यह व्यवस्था 22 जुलाई से लागू हो जाएगी.

इस व्यवस्था के लिए मेल आईडी जारी की गई है, और कहा गया है कि नोटिस नंबर की जानकारी उसी मेल से भेजी जायेगी, जिससे नोटिस प्राप्त की गयी होगी. शासकीय अधिवक्ता शिव कुमार पाल ने बार संगठनों से अनुरोध किया है कि वे इसकी जानकारी सभी अधिवक्ता सदस्यों को दे दें.

ये भी पढ़ें.

यूपी: बाबरी मस्जिद मामले में इस तारीख को दर्ज होगा आडवाणी और जोशी का बयान

यूपी: विकास दुबे के दोस्त जय बाजपेयी और प्रशांत शुक्ला को भेजा गया जेल, विकास को दिए थे 25 कारतूस और 2 लाख रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जान दें दूंगा-गर्दन कटा दूंगा लेकिन गाऊंगा नहीं', वंदे मातरम् पर बोले इमरान मसूद
'जान दें दूंगा-गर्दन कटा दूंगा लेकिन गाऊंगा नहीं', वंदे मातरम् पर बोले इमरान मसूद
लखनऊ में बनेगी AI सिटी, योगी सरकार की योजना को मिले 25 से ज्यादा प्रस्ताव
लखनऊ में बनेगी AI सिटी, योगी सरकार की योजना को मिले 25 से ज्यादा प्रस्ताव
यूपी MLC चुनाव से पहले BJP में बगावत, देवेंद्र प्रताप सिंह ने मांगा अपमान का बदला
यूपी MLC चुनाव से पहले BJP में बगावत, देवेंद्र प्रताप सिंह ने मांगा अपमान का बदला
योगी सरकार का बड़ा प्लान, गोबर से बढ़ेगी किसानों की कमाई!
योगी सरकार का बड़ा प्लान, गोबर से बढ़ेगी किसानों की कमाई!

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget