एक्सप्लोरर

Agra: अग्निशमन सुविधा से लैस होंगे सभी मेट्रो के सभी स्टेशन, जानें क्या है UPMRC का प्लान

Agra News: आगरा के सभी मेट्रो स्टेशन अब फायर फाइटिंग सुविधा से लैस होंगे. ताज ईस्ट गेट स्टेशन पर टैंक का निर्माण शुरू भी हो गया है.

Agra Metro Station: आगरा में मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद आग लगने जैसी किसी भी अप्रिय घटना का सामना करने के लिए अब सभी स्टेशन फायर फाइटिंग सुविधा से लैस होंगे. आगरा मेट्रो के पहले स्टेशन ताज ईस्ट गेट के ग्राउंड लेवल पर 25 हजार लीटर की क्षमता वाले भूमिगत फायर टैंक और डोमेस्टिक टैंक का निर्माण शुरू भी हो गया है.

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) की तरफ से आगरा मेट्रो के सभी स्टेशनों पर एडवांस फायर फाइटिंग सिस्टम से साथ भूमिगत फायर टैंक एवं पंप रूम का निर्माण किया जाएगा. इसके साथ ही स्टेशन परिसर में अग्निशमन के लिए पानी की अलग लाइन बिछाई जाएगी, जिससे आग लगने जैसी किसी आपातकालीन स्तिथि का सामना किया जाएगा. इसके साथ ही स्टेशन परिसर में स्मोक डिटेक्टर जैसे आधुनिक उपकरण भी लगाए जाएंगे.

आगरा मेट्रो के डिपो में विभिन्न क्षमता वाले भूमिगत टैंकों का निर्माण किया जा रहा है. इसमें रॉ टैंक, डोमेस्टिक टैंक व फायर टैंक शामिल हैं. एक लाख 25 हजार लीटर की क्षमता वाले रॉ टैंक में डिपो परिसर में विभिन्न स्रोत से मिलने वाला पानी इकट्ठा किया जाएगा. वहीं, 1 लाख लीटर की क्षमता वाले डोमेस्टिक टैंक में डोमेस्टिक गतिविधियों के लिए प्रयोग किए जाने वाले जल को स्टोर किया जाएगा. इसके साथ ही डिपो परिसर में आग लगने जैसी किसी अप्रिय घटना का सामना करने के लिए 2 लाख लीटर पानी की क्षमता वाला फायर टैंक बनाया जाएगा.

दरअसल, इसी वर्ष लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में आग लगने का मामला सामने आया था. इस दौरान दमकल विभाग की गाड़ियों को आग बुझाने के लिए फायर स्टेशन जाकर पानी लाना पड़ रहा था. इस दौरान उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने दमकल विभाग को भूमिगत फायर टैंक से पानी उपलब्ध कराया, जिससे दमकल विभाग ने जल्द आग पर काबू पा लिया था.

ये भी पढ़ें:

Lakhimpur Kheri Live Updates: मारे गए किसानों की अंतिम अरदास में शामिल होंगी प्रियंका, आशीष को 3 दिन की रिमांड पर लेगी पुलिस

Lakhimpur Violence: किसानों की मौत से लेकर आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी तक... 5 प्वाइंटस में जानिए अब तक क्या-क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने मंत्री के घर को घेरा, बोले- 'चुनाव में...'
लखनऊ: सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने मंत्री के घर को घेरा, बोले- 'चुनाव में...'
जापान के पूर्व PM शिंजो आबे को नहीं भूले PM मोदी! सम्मान पाकर भावुक हुईं पत्नी
जापान के पूर्व PM शिंजो आबे को नहीं भूले PM मोदी! सम्मान पाकर भावुक हुईं पत्नी
आगरा: शादी का दबाव बना रही प्रेमिका को प्रेमी ने मारी गोली, फिर खुद ने की आत्महत्या
आगरा: शादी का दबाव बना रही प्रेमिका को प्रेमी ने मारी गोली, फिर खुद ने की आत्महत्या
यूपी राज्यसभा चुनाव: 2 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज, नतीजे की तस्वीर साफ
यूपी राज्यसभा चुनाव: 2 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज, नतीजे की तस्वीर साफ

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget