एक्सप्लोरर

अलीगढ़: पानी की समस्या से परेशान लोग घर बेचने को मजबूर, पोस्टरों पर लिखा, 'मकान बिकाऊ है'

अलीगढ़ के बनिया पाड़ा में जहां गर्मी बढ़ते ही पानी की समस्या विकराल रूप ले चुकी है. स्थानीय लोगों ने पानी की भारी किल्लत से परेशान होकर अपने घरों पर "मकान बिकाऊ है" के पोस्टर और बैनर लगा दिए हैं.

Aligarh News: अलीगढ़ में गर्मी की शुरुआत से पहले ही नगर निगम के द्वारा गर्मी में पीने के पानी की समस्या से आम जनता को निजात दिलाने के लिए जगह-जगह नलकूपों को चालू करने के आदेश दिए थे. जिससे आम जनता को गर्मी में पानी की समस्या का सामना आम जनता को न करना पड़े. पीने के पानी को लेकर जगह-जगह व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम अधिकारियों ने दिशा निर्देश जारी किए गए थे.

लेकिन जमीनी पटल पर आम जनता को गर्मी की शुरुआत के दिन कितना लाभ मिल रहा है, इस बात का अंदाजा आम जनता के द्वारा लगाए गए उन पोस्टरों से लगाया जा सकता है जिन पर उनके द्वारा साफ तौर पर लिखा गया है. गर्मी में जल आपूर्ति न मिलने के कारण उनके द्वारा मकान बिकाऊ के पोस्टर घरों के बाहर लगाते हुए प्रदर्शन किया है. साथ ही नगर निगम को उनके द्वारा आईना दिखाने का काम किया है

घरों पर लोगों ने लगाए पोस्टर
दरअसल, पूरा मामला जिला अलीगढ़ के बनिया पाड़ा का है. जहां गर्मी बढ़ते ही पानी की समस्या विकराल रूप ले चुकी है. स्थानीय लोगों ने पानी की भारी किल्लत से परेशान होकर अपने घरों पर "मकान बिकाऊ है" के पोस्टर और बैनर लगा दिए हैं. यह एक तरह से प्रशासन के प्रति नाराजगी और मजबूरी का प्रदर्शन है.

स्थानीय निवासी कुलदीप ने कहा कि हम कई दिनों से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं. टैंकर भी नियमित नहीं आते और नल से पानी आना तो बंद ही हो गया है. अब जीना मुश्किल हो गया है, इसलिए हमने अपने घरों को बेचने का फैसला कर लिया है." बनिया पाड़ा क्षेत्र में पानी की समस्या कोई नई नहीं है लेकिन इस बार गर्मी के बढ़ते ही स्थिति और बिगड़ गई है. लोग मजबूर होकर पानी के लिए दूर-दूर तक जाने को विवश हैं.

यूपी की हर पंचायत के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला, इन्हें होगा फैसला, जानें क्या है टारगेट

क्या बोले स्थानीय लोग
स्थानीय महिला लक्ष्मी का कहना है हम सुबह से शाम तक पानी के लिए भटकते हैं. कई बार तो हमें खरीदकर पानी लाना पड़ता है. छोटे बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं. आखिर हम जाएं तो जाएं कहां? वहीं स्थानीय नागरिकों ने कई बार नगर निगम और जनप्रतिनिधियों से इस समस्या के समाधान की अपील की. लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. हमने पार्षद और नगर निगम अधिकारियों से बात की, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिलता है.

उन्होंने कहा है कि हकीकत में कुछ नहीं बदला. गर्मियों में संकट और बढ़ा, इस वर्ष तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही पानी की मांग भी बढ़ गई है लेकिन जल आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है. अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार का कहना है कि वे इस समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत हैं. हम पानी की समस्या को हल करने के लिए नई पाइपलाइन बिछाने और टैंकर सेवा को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं. जल्द ही स्थिति में सुधार होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़
गाजीपुर में रिश्तों का कत्ल! 4 साल के पोते की हत्या के आरोप में दादी हिरासत में
गाजीपुर में रिश्तों का कत्ल! 4 साल के पोते की हत्या के आरोप में दादी हिरासत में
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget