एक्सप्लोरर

अलीगढ़: बदमाशों ने रोकी जज की कार, दिखाए हथियार, हत्या की साजिश रचने का शक

जज ने इस घटना की सूचना चौकी प्रभारी संदीप कुमार, एसएसपी के पीआरओ और खैर इंस्पेक्टर डीके सिसोदिया को फोन पर दी. उन्होंने आरोपियों पर जानबूझकर डराने और हत्या के उद्देश्य से हमला करने का शक जताया.

Aligarh News: अलीगढ़ जिले के एक मामले में न्यायिक अधिकारी की गाड़ी का पीछा किए जाने और हथियार दिखाने का आरोप लगाया गया है. फर्रुखाबाद के न्यायाधीश डॉ. अनिल कुमार सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि 12 दिन पहले नोएडा जाते समय खैर क्षेत्र में उनकी कार को सफेद बोलेरो में सवार कुछ लोगों ने रोकने की कोशिश की. जज का कहना है कि संदिग्धों ने गाली गलौज और हथियार दिखाए और काफी दूर तक उनका पीछा किया. 

पुलिस चौकी के पास यू-टर्न लेकर आरोपी भाग निकले जज ने सुंदर भाटी गैंग पर शक जताया. गौतम बुद्ध नगर में एडीजे के तौर पर तैनाती के दौरान उन्होंने गिरोह के कई सदस्यों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. उनका मानना है कि इसी का बदला लेने के लिए उन पर हमला किया गया.

आरोपी फरार हो गए
जज के मुताबिक, 29 अक्टूबर की रात आठ बजे के करीब, वे नोएडा जा रहे थे. जैसे ही खैर के गोमत चौराहा पार कर आगे बढ़े, सफेद बोलेरो में सवार पांच लोगों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया और रास्ते में रुकवाने का प्रयास किया. उन्होंने बताया कि आरोपियों ने गाली-गलौज की और हथियार दिखाकर उन्हें धमकाया, जिससे किसी तरह वे बच निकले. जब उन्होंने सोफा पुलिस चौकी के सामने गाड़ी रोकी तो आरोपी फरार हो गए.

जज ने इस घटना की सूचना चौकी प्रभारी संदीप कुमार, एसएसपी के पीआरओ और खैर इंस्पेक्टर डीके सिसोदिया को फोन पर दी. जज का कहना है कि उनकी गाड़ी ने न तो किसी को टक्कर मारी और न ही यह रोड रेज का मामला था. उन्होंने आरोपियों पर जानबूझकर डराने और हत्या के उद्देश्य से हमला करने का शक जताया.

खैर उपचुनाव: कांग्रेस के पदाधिकारियों ने दिया बड़ा अल्टीमेटम, अब बदलेंगे इतिहास!

इन्हें सुनाई थी आजीवन कारावास
पिछली सजा पर बदला लेने की आशंका न्यायिक अधिकारी ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर में एडीजे के पद पर तैनात रहते हुए. उन्होंने 5 अप्रैल 2021 को आठ मामलों में सुंदर भाटी और उसके गिरोह के ऋषिपाल सिंह, राज, योगेश, विकास पंडित, कालू भाटी, दिनेश भाटी, अनूप भाटी, यतेंद्र चौधरी, सोनू, बौबी और सुरेंद्र पंडित को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. उन्हें आशंका है कि उसी निर्णय का बदला लेने के लिए यह हमला किया गया है.

खैर क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार ने पूरे मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि फर्रुखाबाद के एडीजे की शिकायत पर खैर थाना क्षेत्र में मामला दर्ज कर लिया गया है. घटना के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. एसपी ट्रैफिक/ग्रामीण मुकेश चंद ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस मामले ने न्यायपालिका की सुरक्षा और आपराधिक गिरोहों की गतिविधियों पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ के महिला अस्पताल में बवाल, पंखा बंद करने का विरोध करने पर तीमारदार को गार्ड ने बेरहमी से पीटा
अलीगढ़ के महिला अस्पताल में बवाल, पंखा बंद करने का विरोध करने पर तीमारदार को गार्ड ने बेरहमी से पीटा
'अखिलेश बाबू आप एकदम्मे चुप्पी साधे हैं...'अमेठी विवाद पर ओपी राजभर का सपा चीफ पर जुबानी हमला
'अखिलेश बाबू आप एकदम्मे चुप्पी साधे हैं...'अमेठी विवाद पर ओपी राजभर का सपा चीफ पर जुबानी हमला
चारधाम यात्रा मार्गों पर घोड़े-खच्चरों के लिए नई SOP लागू, पशु को पीटा तो लाइसेंस रद्द, FIR होगी दर्ज
चारधाम यात्रा मार्गों पर घोड़े-खच्चरों के लिए नई SOP लागू, पशु को पीटा तो लाइसेंस रद्द, FIR होगी दर्ज
यूपी में बस यात्रा होगी और बेहतर, परिवहन विभाग का बड़ा आदेश, जानिए क्या होंगी सुविधाएं
यूपी में बस यात्रा होगी और बेहतर, परिवहन विभाग का बड़ा आदेश, जानिए क्या होंगी सुविधाएं

वीडियोज

Karnataka CM | Siddaramaiah Resignation: 'मैं इस्तीफा देने जा रहा हूं'- सिद्धारमैया | DK Shivakumar
Israel Attack On Lebanon: नहीं मान रहा इजरायल, लेबनान में भारी तबाही | Netanyahu | Iran | Trump | US
Breaking | US Iran War: ईरान के सैन्य ठिकाने पर भयंकर हमला! | Trump | Nuclear Deal
Israel Attack On Lebanon: इजरायल की एयर स्ट्राइक से भारी तबाही, लेबनान में दहशत! | Netanyahu | Iran
Breaking | US Iran War: ईरान की सीक्रेट मिलिट्री साइट पर भयंकर हमला! | Trump | Nuclear Deal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक का नाटक ब्रेकफास्ट पर खत्म! सिद्धारमैया ने लगाया गले तो DK शिवकुमार ने छुए CM के पैर
कर्नाटक का नाटक ब्रेकफास्ट पर खत्म! सिद्धारमैया ने लगाया गले तो DK शिवकुमार ने छुए CM के पैर
पंजाब विधासनभा चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा फैसला, बदला गया अध्यक्ष, सरदार केवल सिंह ढिल्लों को जिम्मेदारी
पंजाब विधासनभा चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा फैसला, बदला गया अध्यक्ष, केवल सिंह को जिम्मेदारी
बंदर अब्बास पोर्ट पर हमले का ईरान ने लिया बदला, IRGC ने अमेरिकी एयरबेस को बनाया निशाना
बंदर अब्बास पोर्ट पर हमले का ईरान ने लिया बदला, IRGC ने अमेरिकी एयरबेस को बनाया निशाना
VAIBHAV SOORYAVANSI: गेंदबाज से कोई फर्क न पड़ना ही वैभव की जीत का मंत्र- ध्रुव जुरेल
VAIBHAV SOORYAVANSI: गेंदबाज से कोई फर्क न पड़ना ही वैभव की जीत का मंत्र- ध्रुव जुरेल
Drishyam 3 BO Day 7: ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, 7वें दिन की धुआंधार कमाई, अब बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, 7वें दिन भी की दमदार कमाई, अब बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
'उन्होंने मेरा बार-बार...', बागी हुईं TMC सांसद काकोली घोष, स्पीकर को चिट्ठी लिख ममता के करीबी पर लगाए गंभीर आरोप
'उन्होंने मेरा बार-बार...', बागी हुईं TMC सांसद काकोली घोष, स्पीकर को चिट्ठी लिख ममता के करीबी पर लगाए गंभीर आरोप
किन कारणों से खेत में लग जाती है आग? ये गलतियां हर साल करते हैं ज्यादातर किसान, ऐसे रखें ध्यान
किन कारणों से खेत में लग जाती है आग? ये गलतियां हर साल करते हैं ज्यादातर किसान, ऐसे रखें ध्यान
Tips for Comfortable Sleep: रात को नहीं आ रही नींद, करें ये काम और चैन से सो जाएं
रात को नहीं आ रही नींद, करें ये काम और चैन से सो जाएं
Embed widget