एक्सप्लोरर

Aligarh Road Accident: टैंकर और कार में आमने-सामने हुई भिड़ंत, पांच मजदूरों की मौत 5 गंभीर रूप से घायल

UP Road Accident: यूपी के अलीगढ़ में सड़क हादसे में कार में सवार पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पहुंची पुलिस की टीम जांच पड़ताल में लगी हुई है.

Aligarh Road Accident : अलीगढ़ में सड़क हादसे बढ़ते ही जा रहे है.बीते दिनों ही थाना खैर क्षेत्र और अकराबाद हाइवे पर कई लोग अपनी जान गवा चुके है. दुर्घटना की खबर सुनते ही आसपास इलाके में दहशत फैल गई में स्थानीय पुलिस व आसपास मौजूद लोगों के द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाकर ईको कार में से मृतकों के शवों और घायलों को मुश्किल बाहर निकाला है इसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को अलीगढ़ जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है तो वहीं दूसरी ओर मृतकों के शव को पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,और पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है.

दअरसल पूरा मामला जिला अलीगढ़ के थाना खैर क्षेत्र का है जहां बड़ा सड़क हादसा देखने को मिला है. कार और कैंटर की भीषण टक्कर में पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच मजदूर अब भी जिंदगी और  मौत से जूझ रहे है, घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है अलीगढ़ के कोतवाली खैर इलाके के कस्बे के समीप स्थित अनाज मंडी के सामने देर रात ईको कार और कैंटर के बीच भयंकर भिडंत हो गई, भिड़ंत इतनी भयंकर थी चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास इलाके में दहशत फैल गई.

हादसे में पांच मजदूरों की हुई मौत
वहीं हादसे में ईको में सवार पांच मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. कार में मौजूद पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनको उपचार के लिए अलीगढ़ जिलाचिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. सभी मजदूरों को लेकर बताया जाता है,अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए  हरियाणा धान की रोपाई करने गए थे वहां से इको कार में सवार होकर अपने गृह जनपद पीलीभीत लौट रहे थे. तभी अचानक खैर में हादसे का शिकार हो गए.

क्या कहते है क्षेत्राधिकारी केजी सिंह
पूरे मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी डॉ.कृष्ण गोपाल सिंह के  द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि घटना करीब देर रात  डेढ़ बजे के लगभग की है,जहां कोतवाली खैर क्षेत्र के अनाज मंडी के पास टैंकर और इको कार में आमने-सामने की भयंकर टक्कर हो गई जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है ,वहीं पाँच लोग घायल है जिनका उपचार कराया जा रहा है. मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें: अब्दुल्ला आजम मामले में बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना को HC का नोटिस, 2019 में करवाई थी FIR दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- 'ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती'
सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- 'ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती'
'चारा घोटाले से भी...', योगी सरकार की गोमूत्र योजना पर बोली कांग्रेस
'चारा घोटाले से भी...', योगी सरकार की गोमूत्र योजना पर बोली कांग्रेस
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget