एक्सप्लोरर

अलीगढ़: ट्रेन से कटकर हुई सिपाही की मौत, शरीर के उड़े चिथड़े, टुकड़ों में ट्रैक पर बिखरी लाश

UP News: यूपी के अलीगढ़ जिले में ट्रेन से कटकर एक सिपाही की मौत हो गई.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.वहीं मौत की सूचना मिलते ही सिपाही के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

Aligarh Accident News: उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में एक दर्दनाक हादसा उस वक्त सामने आया है.जब गांधीपार्क थाने में तैनात एक सिपाही की कोतवाली सिविल लाइन इलाके में दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक पर तेज रफ्तार के साथ आ रही सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आकर ट्रेन से कटकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और उसके शरीर के अनगिनत चीथड़े रेलवे ट्रैक सहित इधर-उधर बिखर गए.सिपाही की ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में शोक की लहर दौड़ गई.पुलिस के उच्चअधिकारी समेत इलाका थानाअध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए.

दरअसल, बागपत जिले का रहने वाला युवक शिवम राणा अलीगढ़ जिले के थाना गांधीपार्क में सिपाही के पद पर तैनात था.जहां शुक्रवार की देर शाम करीब 4:30 बजे सिविल लाइन इलाके में रेलवे ट्रैक पर सुपरफास्ट ट्रेन से कटकर सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. उसके शरीर के अनगिनत टुकड़ों में रेलवे ट्रैक सहित इधर उधर बिखर गए.रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आकर सिपाही की दर्दनाक मौत होते हुए देख आसपास के लोगों का जमावड़ा लाश को देखने के लिए मौके पर इकट्ठा हो गया और सिपाही की ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी.

ट्रेन की चपेट में आने से सिपाही की हुई मौत
सूचना मिलते ही जीआरपी आरपीएफ समेत पुलिस के उच्च अधिकारी और इलाका थाना अध्यक्ष भारी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए.मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक सिपाही की पहचान बागपत जिले के रहने वाले युवक शिवम राणा के रूप में की.मृतक सिपाही की पहचान होने के बाद उसकी मौत की सूचना पुलिस के द्वारा फोन कर उसके परिजनों को दी गई.सिपाही की ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
क्षेत्राधिकारी द्वितीय आर.के.सिसोदिया का कहना है कि 3 मई की देर शाम करीब 4:30 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गांधी पार्क में नियुक्त आरक्षी शिवम राणा की सिविल लाइन इलाके में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर मौत हो गई है.सिपाही की ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया गया है. तो वहीं सिपाही की मौत की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है.विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.जबकि मृतक आरक्षी शिवम राणा बागपत जिले का रहने वाला है.

ये भी पढ़ें: 'दिल्ली वालों ने पूछा कौन सा विभाग लोगे, मैनें कहा जो सीएम के पास है'- मंत्री ओम प्रकाश राजभर का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा में डिप्टी एसएस से मारपीट, RPF कर्मियों ने स्टेशन पर हाथ-पैर पकड़कर घसीटा, 5 निलंबित
आगरा में डिप्टी एसएस से मारपीट, RPF कर्मियों ने स्टेशन पर हाथ-पैर पकड़कर घसीटा, 5 निलंबित
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
Welcome To The Jungle BO Day 17: 'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
Delhi Weather: उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
Embed widget