एक्सप्लोरर

ट्रेन की चपेट में आने से चार साल के मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम

सास तीनों बेटियों को लेकर फाटक पार करने लगीं। उधर, मनोरमा की गोदी में अर्जुन था। बस से उतरने के बाद उन्होंने गोदी से अर्जुन को उतारा तथा बैग उठाने लगीं। इतने में अर्जुन ने दादी की ओर दौड़ लगा दी।

अलीगढ़, एबीपी गंगा। मुरसान कस्बे में सब्जी मंडी रेलवे फाटक पर हुई हृदय विदारक घटना ने हर किसी को झकझोर दिया। ट्रेन की चपेट में आने से चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मां और दादी के सामने यह दर्दनाक हादसा हो गया और कोई कुछ न कर सका। दरअसल, हदसा उस वक्त हुआ जब मां की गोद से उतरे बच्चे ने दादी की ओर दौड़ लगा दी मगर तभी तेज रफ्तार मालगाड़ी आ गई और बच्चा उसकी चपेट में आ गया।

ऐसे हुआ हदसा

दरअसल, मोहल्ला खाई बोहरान गली के रहने वाले कृष्णकांत नोएडा में नौकरी करते हैं। कृष्णकांत की पत्नी मनोरमा बेटे अर्जुन के साथ छुट्टियों में नोएडा गई हुई थीं, जबकि उनकी तीनों बेटियां मुरसान में दादी के पास थीं। सोमवार को कृष्णकांत ने पत्नी और बेटे को बस में नोएडा से मुरसान के लिए बैठाया। दोपहर लगभग एक बजे वे मुरसान कोतवाली के पास सब्जी मंडी रेलवे फाटक पर बस से उतरीं।

दादी की तरफ दौड़ा बच्चा

इधर उन्हें लेने के लिए दादी तीनों बेटियों को लेकर बाजार आईं थीं। उस समय फाटक बंद था, फाटक क्रॉस कर इन्हें दूसरी ओर जाना था। सास तीनों बेटियों को लेकर फाटक पार करने लगीं। उधर, मनोरमा की गोदी में अर्जुन था। बस से उतरने के बाद उन्होंने गोदी से अर्जुन को उतारा तथा बैग उठाने लगीं। इतने में अर्जुन ने दादी की ओर दौड़ लगा दी। बच्चा दौड़ते हुए रेलवे क्रॉसिंग पार करने लगा, इतने में हाथरस की ओर से मालगाड़ी आ गई। ट्रेन की रफ्तार तेज थी। बच्चा ट्रेन की चपेट में आ गया तथा दूर जाकर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिवार में मातम

हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग सिहर उठे। बच्चे की मां व दादी के पैरों तले से जमीन खिसक गई। मां मनोरमा चीखते-चिल्लाते बदहवास हो गईं। वहां लोगों ने उन्हें संभाला। घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। मुरसान कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मोहल्ले के लोग व रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। बच्चे का शव देख परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget