एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव के यू-टर्न पर सियासत शुरू, बीजेपी बोली- हमारी नीतियां पसंद आ रही हैं

अखिलेश यादव की कोशिश तो केंद्र सरकार की वैक्सीन नीति को लेकर तंज कसना था लेकिन इस ट्वीट के बाद एक बार फिर वह बीजेपी सरकार के मंत्रियों के निशाने पर आ गए.

लखनऊ: देश में ईजाद वैक्सीन वैसे तो कोरोना से बचाव की है. लेकिन जिस तरह से उसे लेकर सियासत हो रही है उससे तो यही लगता है कि यह सियासत की भी वैक्सीन हो गई है. पहले अखिलेश यादव ने इसे बीजेपी की वैक्सीन बताते हुए लगवाने से इनकार किया था, तो वहीं सोमवार को अखिलेश यादव के पिता और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने वैक्सीन लगवाई. जिसके बाद बीजेपी के तमाम नेताओं और सरकार के मंत्रियों ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा. इसके बाद मंगलवार को जब अखिलेश यादव ने खुद ट्वीट करके यह वैक्सीन लगवाने की बात कही तो उसके बाद तो सियासी उफान आ गया. अब सरकार के मंत्री कह रहे हैं कि अखिलेश यादव को बीजेपी की नीतियां पसंद आ रही हैं.

अखिलेश यादव ने आज जो ट्वीट किया उसके जरिए उनकी कोशिश तो केंद्र सरकार की वैक्सीन नीति को लेकर तंज कसना था लेकिन इस ट्वीट के बाद एक बार फिर वह बीजेपी सरकार के मंत्रियों के निशाने पर आ गए. दरअसल, ट्वीट में अखिलेश यादव ने यह लिखा कि वह बीजेपी की वैक्सीन के खिलाफ थे लेकिन केंद्र सरकार की इस वैक्सीन के खिलाफ नहीं है और अब खुद वैक्सीन लगवाएंगे. फिर क्या था ट्विटर पर तो अखिलेश यादव के इस ट्वीट के जवाब में सरकार के मंत्रियों ने मोर्चा खोल दिया. उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तो लिखा कि अखिलेश यादव को पहले माफी मांगनी चाहिए. हालांकि उनके इस कदम का स्वागत भी उन्होंने किया. वहीं डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने भी ट्वीट कर अखिलेश यादव पर निशाना साधा.

ट्वीट  के बाद अखिलेश यादव खुद अपने पहले के दिए बयान को लेकर घिरते हुए नजर आए. यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने तो यहां तक कह दिया कि अखिलेश यादव के बयान के बाद जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगाई आज संक्रमण के चलते उनकी मौत हो गई उसके जिम्मेदार अखिलेश यादव हैं. इतना ही नहीं सूबे के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने अखिलेश यादव को इसके लिए बधाई तो दी लेकिन यह भी कहा कि अब लगता है कि अखिलेश यादव बीजेपी की नीतियों से भी प्रभावित हैं और हो सकता है कि कुछ और बीजेपी की नीतियों को वो स्वीकार कर लें.

वैक्सीन पर सियासत तो तब भी हुई जब सोमवार को मुलायम सिंह यादव ने मेदांता अस्पताल में यह वैक्सीन लगवाई और अब जब अखिलेश यादव इसे लगवाने का ऐलान कर रहे हैं तो वह सीधे-सीधे बीजेपी नेताओं के निशाने पर आ गए. दरअसल, इसकी शुरुआत अखिलेश यादव ने खुद की थी जब उन्होंने इसे बीजेपी की वैक्सीन बता दिया था. हालांकि अब वह इसे केंद्र सरकार की वैक्सीन बता रहे हैं लेकिन इतने दिनों में ना वैक्सीन के किसी फार्मूले में अंतर हुआ ना नाम में अंतर हुआ और ना ही उसे बनाने वाली कंपनी में अंतर हुआ और अब अखिलेश यादव अपने पुराने बयान से यू टर्न ले रहे हैं तो जाहिर सी बात है कि बीजेपी भला इस गोल्डन अपॉर्चुनिटी को भुनाने में कैसे पीछे रहती.

यह भी पढ़ें-

UP Unlock Guidelines: यूपी के सभी जिलों से हटा कोरोना कर्फ्यू, जानें- क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget