एक्सप्लोरर

यूपी: इम्युनिटी बूस्टर कोरोनिल पर मचे बवाल के बीच बाबा रामदेव के समर्थन में उतरा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद

बाबा रामदेव की पतंजलि फार्मेसी द्वारा तैयार की गई प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली 'कोरोनिल' पर विवाद है. इस बीच रामदेव के लिये राहत की बात ये है कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने दवा के शोध पर अपनी सहमति जताई है और रामदेव का समर्थन करने की बात कही है

प्रयागराज. इम्युनिटी बुस्टर कोरोनिल लांच करने के बाद से ही विवादों में घिरे पतंजलि योग पीठ के संस्थापक और योगगुरु बाबा रामदेव के समर्थन में अब अखाड़ा परिषद उतर आया है. साधु संतों की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने बाबा राम देव के आयुर्वेद पर किए गए शोध को सही बताया है. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी ने कहा है कि आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति रही है और बाबा रामदेव के साथ ही पतंजलि योग पीठ के महामंत्री बालकृष्ण ने अपनी टीम के साथ रिसर्च करके ही कोरोना की बीमारी से लड़ने के लिए इम्यूनिटी बूस्टर दवा कोरोनिल तैयार की है।

उन्होंने कहा है कि बाबा रामदेव द्वारा तैयार की गई दवा पूरी तरह से राष्ट्र हित में है. उन्होंने कहा है कि पूरा संत समाज बाबा राम देव के समर्थन में खड़ा है. उन्होंने कहा है कि इस दवा को लेकर किसी तरह का कोई विवाद खड़ा करना और इसका विरोध करना कतई उचित नहीं है. महंत नरेन्द्र गिरी ने कहा है कि देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन कोरोना के लिए अब तक वैज्ञानिक और चिकित्सक कोई दवा या वैक्सीन नहीं खोज पाये हैं. लेकिन जड़ी बूटियों को मिलाकर आयुर्वेद के फार्मूले पर बाबा रामदेव द्वारा तैयार की गई इस दवा के प्रयोग से हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और कोरोना के वायरस से लड़ने में शरीर सक्षम होगा.

स्वदेशी का मुद्दा उठाया

महंत नरेन्द्र गिरी ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी स्वावलम्बी होने और स्वदेशी अपनाने पर जोर दे रहे हैं. उन्होंने कहा है कि बाबा राम देव ने भी कोरोना काल में उसी दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने पतंजलि फार्मेसी ने इससे पहले भी आयुर्वेद के कई स्वदेशी उत्पाद तैयार किये हैं. जिसका लोग भी बड़ी तादात में प्रयोग भी कर रहे हैं. महंत नरेन्द्र गिरी ने कहा है कि बाबा रामदेव ने ये कामयाबी अपने कठिन परिश्रम के बल पर हासिल की है. इसलिए बाबा रामदेव का विरोध करने वालों को उनसे सीख लेकर खुद मेहनत कर आगे बढ़ने की सीख लेनी चाहिए.

ये भी पढ़ें.

यूपी में कांग्रेस को मजबूत करने के लिये लखनऊ में नया ठिकाना बना सकती हैं प्रियंका गांधी!

मायावती की अपील, कहा- कोरोना प्रकोप तक जारी रखी जाए 'पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget