एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस की वजह से टूट रही है आगरा पर्यटन उद्योग की कमर, हर दिन लग रही है करोड़ों की चपत

आगरा टूरिज्म सिटी है और यहां हर माहीने लगभग 90 हजार विदेशी पर्यटक ताज महल सहित आगरा के हेरिटेज को निहारने आते हैं। कोरोना वायरस की वजह से आगरा के टूरिज्म को करोड़ों का नुकसान होता दिख रहा है।

आगरा, नितिन उपाध्याय। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए भारत ने देश में आने वाले विदेशियों की एंट्री बैन कर दी है। सरकार ने विदेशों से आने वाले लोगों पर 15 अप्रैल तक रोक लगा दी है। सभी वीजा रद कर दिए गए हैं। इस निर्णय पर 13 मार्च से अमल शुरू हो गया है। विदेशियों की एंट्री बैन होने का सीधा असर आगरा के पर्यटन उद्योग पर पड़ रहा है।

आगरा टूरिज्म सिटी है और यहां हर महीने लगभग 90 हजार विदेशी पर्यटक ताज महल सहित आगरा के हेरिटेज को निहारने आते हैं। अब कोरोना के चलते आगरा के टूरिज्म को करोड़ों का नुकसान होता दिख रहा है। मार्च के महीने में भारत में बड़ी संख्या में विदेश पर्यटक आते हैं। गोवा, मुंबई या फिर देश के अन्य हिस्सों में आने वाले पर्यटक भी ताज की दीदार करने के लिए आगरा जरूर आते हैं। जानकारों की मानें तो मार्च का महीना पर्यटन के लिहाज से आगरा के लिए बेहतर होता है।

कोरोना वायरस की वजह से टूट रही है आगरा पर्यटन उद्योग की कमर, हर दिन लग रही है करोड़ों की चपत

कोरोना वायरस के कारण एक महीने से आगरा का टूरिज्म ठप पड़ा हुआ है। आगरा की टूरिज्म इंडस्ट्री को नुकसान हो रहा है और इसके दूरगामी परिणाम भी देखने को मिलेंगे। एक महीने बाद यदि हालात सामान्य होते हैं तो इसके बाद भी आगरा की टूरिज्म इंडस्ट्री को इस मंदी से उबरने में काफी वक्त लग जाएगा।

आगरा में बड़ी संख्या में विदेशी सैलानियों का आवागमन रहता है। आंकड़ों के अनुसार आगरा में हर महीने लगभग 90 हजार विदेशी पर्यटक आते हैं। पर्यटक न केवल ताज महल देखते हैं बल्कि आगरा अन्य मॉन्यूमेंट्स में भी उनकी रुचि होती है। पर्यटक आगरा किला, बेबी ताज, फतेहपुर सीकरी और सिकंदरा को भी विजिट करते हैं। यदि इन सभी को कैलकुलेट किया जाए तो अकेले सिर्फ एएसआई और आगरा डेवलमेंट अथॉरिटी को लगभग 20 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ेगा।

कोरोना वायरस की वजह से टूट रही है आगरा पर्यटन उद्योग की कमर, हर दिन लग रही है करोड़ों की चपत

सरकार के वीजा रद करने के आदेश के बाद अब एक महीने तक आगरा में विदेशी सैलानी नहीं आएंगे। ऐसे में आगरा की होटल इंडस्ट्री को भी मोटी चपत लगने वाली है। आगरा आने वाले 30 से 35 प्रतिशत विदेशी पर्यटक यहां स्टे भी करते हैं। आगरा में हर महीने होटल इंडस्ट्री का कारोबार लगभग 15 से 20 करोड़ का होता है। पिछले एक महीने में आगरा की होटल इंडस्ट्री को 70 से 80 फीसदी का नुकसान हुआ है। सीधे तौर पर कहा जाए तो कोरोना वायरस के कारण होटलों पर ताला लगाने की नौबत आ गई है।

कोरोना वायरस की वजह से टूट रही है आगरा पर्यटन उद्योग की कमर, हर दिन लग रही है करोड़ों की चपत

टूरिज्म इंडस्ट्री के एक्सप‌र्ट्स की मानें तो ताज की टिकट से लेकर गाइड, फोटोग्राफर्स, टैक्सी, होटल, रेस्टोरेंट्स, हॉकर आदि के बिजनेस को जोड़ा जाए तो ये व्यापार कई सौ करोड़ रूपये महीने का होता है। ताज महल पर हर महीने बड़ी तादाद में टूरिस्ट्स आते हैं। कोरोना वायरस के कारण एक महीने तक व्यापार तो प्रभावित रहेगा लेकिन इस बीच जरूरी ये भी है कि इस वायरस से ताज नगरी के लोग भी सुरक्षित रहें।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hardoi News: ‘यू शट अप...’, बाहर से किताब खरीदने पर अभिभावक पर भड़कीं प्रिंसिपल, वीडियो वायरल
हरदोई: ‘यू शट अप...’, बाहर से किताब खरीदने पर अभिभावक पर भड़कीं प्रिंसिपल, वीडियो वायरल
Malihabad News: मलीहाबाद में मल्ली पासी गेट हटने पर बवाल, अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे BJP नेता
मलीहाबाद में मल्ली पासी गेट हटने पर बवाल, अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे BJP नेता
AMU से जुड़े अलीगढ़ पब्लिक स्कूल में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, 4.80 करोड़ का हेरफेर
AMU से जुड़े अलीगढ़ पब्लिक स्कूल में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, 4.80 करोड़ का हेरफेर
Varanasi News: वाराणसी में सड़क हादसे के बाद बवाल, भीड़ की पिटाई से कार चालक की मौत, 7 नामजद
वाराणसी में सड़क हादसे के बाद बवाल, भीड़ की पिटाई से कार चालक की मौत, 7 नामजद

वीडियोज

Chitra Tripathi: वोट का 'धर्मयुद्ध', बंगाल में कौन जीतेगा? | West Bengal Election | Mamata Banerjee
Breaking News: एक तरफ प्रचार, दुसरी तरफ हमला...TMC बना निशाना! | West Bengal Election | Voilence
West Bengal Election 2026: बंगाल में Modi-Yogi-Shah का Road Show | Mamata Banerjee | TMC | BJP
Trump News: ट्रंप को मारने आए शख्स Cole Tomas Allen का सच जानकर उड़ जाएंगे होश! | Secret Service
Kejriwal vs Justice Swarna Kanta: केजरीवाल का खुला विद्रोह, सत्याग्रह का ऐलान! | Delhi High Court

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ढोंगी शांतिदूत पाकिस्तान ने दिखाई असलियत, अफगानिस्तान में विश्वविद्यालय और रिहाइशी इलाकों पर किया हमला, 4 मरे और 46 घायल
ढोंगी शांतिदूत पाकिस्तान ने दिखाई असलियत, अफगानिस्तान में रिहाइशी इलाकों पर किया हमला, 4 की मौत
UP Weather: यूपी का बांदा रहा देश की सबसे गर्म जगह, 47.6°C तापमान दर्ज, तोड़े पिछले रिकॉर्ड
यूपी का बांदा रहा देश की सबसे गर्म जगह, 47.6°C तापमान दर्ज, तोड़े पिछले रिकॉर्ड
'ऋषभ पंत को कप्तानी से हटाओ', संजीव गोयनका से दिग्गज की मांग; डिटेल में बताया कारण
'ऋषभ पंत को कप्तानी से हटाओ', संजीव गोयनका से दिग्गज की मांग; डिटेल में बताया कारण
दांत टूटा, चेहरा सूजा, Splitsvilla 16 की कंटेस्टेंट के साथ शख्स ने की मारपीट, हुआ बुरा हाल
दांत टूटा, चेहरा सूजा, Splitsvilla 16 की कंटेस्टेंट के साथ शख्स ने की मारपीट, हुआ बुरा हाल
सैनिकों की मौत के बाद तिलमिलाया पाकिस्तान, अफगानिस्तान पर ड्रोन से किया अटैक, बॉर्डर पर बिगड़े हालात
सैनिकों की मौत के बाद तिलमिलाया पाकिस्तान, अफगानिस्तान पर ड्रोन से किया अटैक, बॉर्डर पर बिगड़े हालात
Delhi Rain: दिल्ली में आंधी के साथ बारिश की संभावना, भयंकर गर्मी से जल्द राहत की उम्मीद, जानें देश में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में आंधी के साथ बारिश की संभावना, भयंकर गर्मी से जल्द राहत की उम्मीद, जानें देश में कैसा रहेगा मौसम
30 बच्चों की जान बचाकर खुद शहीद हो गया ‘काली’, जहरीले सांप से लड़ते हुए कुत्ते की मौत, पूरे गांव ने बहाए आंसू
30 बच्चों की जान बचाकर खुद शहीद हो गया ‘काली’, जहरीले सांप से लड़ते हुए कुत्ते की मौत, पूरे गांव ने बहाए आंसू
अब यहां बदल गए दोपहिया वाहन को लेकर नियम, नहीं कर पाएंगे ग्रुप बाइकिंग, जानें क्यों लगाया बैन?
अब यहां बदल गए दोपहिया वाहन को लेकर नियम, नहीं कर पाएंगे ग्रुप बाइकिंग, जानें क्यों लगाया बैन?
Embed widget