एक्सप्लोरर

कभी कारखाने में ही काम करने वालों ने की थी चांदी की चोरी, पुलिस ने किया खुलासा

आगरा में कुशवाहा के चांदी कारखाने में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चोरी की घटना में कभी कारखाने में काम करने वाले दो कारीगरों का हाथ मिला है।

आगरा, एबीपी गंगा। यहां जनपद में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने नैनाना ब्राह्मण में चांदी के कारखाने से हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। इस मामले में फिलहाल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 50 किलो चांदी भी बरामद की है।

दरअसल, ग्वालियर रोड स्थित नैनाना ब्राह्मण में शिव शंकर कुशवाहा आभूषण व्यापारियों को चांदी सप्लाई करता है। दौरान 10 अप्रैल की रात को कुछ लोगों ने उसके कारखाने में चोरी कर ली। ये चोर पड़ोसी की छत के रास्ते कारखाने में घुसे और करीब 80 किलो चांदी और एक लाख रुपये नकद अपने साथ ले गए। इस घटना के सामने आते ही पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गए।

पुलिस ने बुधवार को इस घटना का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इन पांच आरोपियों में अंकित, सचिन, विष्णु, जीतू और पप्पे शामिल हैं। सचिन ओर जीतू चांदी के कारीगर हैं, जो पीड़ित शिव शंकर कुशवाहा के चांदी के कारखाने में ही काम करते थे।

पुलिस का शक साबित हुआ सही पुलिस को आशंका थी कि इस चोरी में कोई कारखाने का शामिल हो सकता है। जिसे कारखाने की सारी जानकारी थी। अंततः पुलिस का शक सही निकला और कारखाने के ही दो मजदूर इस चोरी में शामिल निकले। बताया जाता है कि चोरी की साजिश विष्णु और चांदी कारीगर जीतू ने रची थी।

घटना के खुलासे को लेकर एसपी सिटी रोहन पी. बोत्रे का कहना है कि 9 और 10 अप्रैल की रात को चांदी कारखाने में हुई चोरी के खुलासे में सदर पुलिस लगी हुई थी। पुलिस कई बिंदुओं पर काम कर रही थी, जिसमें सफलता हाथ लगी है। इस चोरी में शामिल पांच चोरों को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं, चोरी का खुलासा होने पर चांदी कारखाना मालिक शिव शंकर कुशवाहा ने पुलिस को धन्यवाद दिया। कुशवाहा का कहना था कि लॉकडाउन में हुई चोरी के बाद व्यपारी उन्हें संदेह की नजर से देखने लगे थे। चोरी से एक दाग लग गया था, जो पुलिस के प्रयास से धुल गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
Embed widget