एक्सप्लोरर

आगरा में बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव, सड़कें बनी तालाब और घरों में घुसा पानी

UP News: आगरा में मौसम की बारिश ने लोगों की दिनचर्या पर खासा प्रभाव डाला है, बारिश की वजह हाईवे की सड़के तालाब में तब्दील हो गई हैं, बरसात का पानी लोगों के घरों में घुस गया है.

Agra News: आगरा में बारिश से मौसम तो सुहाना हो गया लेकिन जगह जगह जलभराव की स्थिति बन गई है. बारिश का पानी सड़कों पर भरा हुआ है जिसमे कई वाहन फस गए. नजारा देख ऐसा लग रहा है कि गाड़ियां हाईवे पर नहीं बल्कि तालाब पर चल रही है.शुक्रवार को आगरा में बारिश हुई और बारिश आलम ये था कि कुछ ही देर में हाईवे का नजारा ही बदल गया.आगरा दिल्ली हाईवे पर बारिश का पानी इतना भर गया कि वाहन छोटे हो या बड़े सब बंद पड़ गए, बारिश के पानी ने वाहनों की रफ्तार को रोक दिया. वाहन भरे हुए पानी में फस गए और बंद पड़ गए. 

बारिश के पानी में फसे दर्जनों वाहन खराब हो गए. हाईवे पर भरे हुए पानी में कार तैरती हुई नजर आई है, हाईवे पर पानी में तैरती कार का नजारा ऐसा था कि कार स्वामिंग पुल में तैर रही हो. दो पहिया वाहन बंद हो गए, दो पहिया वाहनों को लोग पैदल चलकर पानी से बाहर निकालने की कोशिश में लगे हुए थे. आगरा दिल्ली हाईवे पर भरे हुए पानी में गाड़ियों के पहिए नजर ही नहीं आ रहे है. बड़ी गाड़ियों में लोग धक्का मारते हुए दिखाई दिए. जलभराव में दर्जनों गाड़ियां बंद पड़ गई और खराब हो गई. कई वाहन चालक तो गाड़ियों को पानी में छोड़कर बाहर खड़े गए. हाईवे के इस नजारे की लोग वीडियो बनाने लगे. वाहनों के चालक गाड़ियों में धक्का मारते रहे.

घरों में घुसा बरसात का पानी 
आगरा में हुई बारिश का असर केवल हाईवे पर ही नही आवासीय क्षेत्रों में भी दिखाई दिया. आगरा के शास्त्रीपुरम क्षेत्र में बारिश का पानी घरों में घुस गया, घर मकान जलमग्न नजर आए. घरों के अंदर पानी भरा हुआ दिखाई दिया. घर का फर्नीचर जलमग्न है, घर दरवाजे से लेकर घर के अंदर कमरों, रसोई में पानी भरा हुआ है, घर का सामान पानी तैर रहा है. घर वाले बेड पर बैठकर पानी कम होने का इंतजार कर रहे है, घर की महिलाएं जरुरी सामान को लेकर बेड पर बैठी हुई है क्योंकि घर के अंदर चारो ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें: खैर विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टियों के पास पहुंचे दर्जनों आवेदन, असमंजस की बनी स्थिति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget