एक्सप्लोरर

आगरा डबल मर्डर केस: पुलिस ने किया पर्दाफाश, कर्ज में डूबे गुनहगारों ने दिया हत्याकांड को अंजाम

आगरा पुलिस ने शमशाबाद में हुये डबल मर्डर केस की गुत्थी सुलझा ली है। आरोपी सर्राफा कारोबारी का परिचित था। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि कर्ज के चलते ये खौफनाक कदम उठाया

आगरा, नितिन उपाध्याय। आगरा पुलिस ने आज सम्भवतः जिले के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी लूट और सनसनीखेज हत्याकांड का शनिवार को खुलासा किया। आगरा के कस्बे शमसाबाद के रहने वाले सर्राफा व्यवसायी मुकलेश गुप्ता और उनकी पत्नी लता गुप्ता की 27 जनवरी की देर शाम हत्या कर दी गयी थी और हत्यारे करीब 5 करोड़ रुपये के सोने, चांदी के जवाहरात और घर में रखे कैश लूटकर फरार हो गए थे। इस घटना की जानकारी तब हुई जब 28 जनवरी की सुबह घर में काम करने वाली महिला ने दोनों को मृत देखा। इस घटना के बाद पूरे आगरा में सनसनी फैल गई थी और व्यापारियों में जबरदस्त दहशत का माहौल देखा गया।

कर्ज उतारने के लिये दिया हत्याकांड को अंजाम आगरा में पिछले महीने यानी जनवरी की 27 तारीख को सर्राफा कारोबारी मुकलेश और उनकी पत्नी लता की हत्या कर दी थी और घर में लूटपाट हुई थी | पुलिस ने इस बड़ी वारदात का खुलासा किया तो पता चला की कस्बे के ही दो युवक थे जिन्होंने से इस वारदात को अंजाम दिया था | पुलिस ने लूट और दोहरे हत्या कांड को अंजाम देने वाले दोनों युवक ओम बाबू और कपिल गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब इन दोनों को गिरफ्तार किया तो पता चला कि कपिल पर दस लाख रुपये का कर्ज था लिहाजा कर्ज उतारने के लिए कपिल और ओम बाबू ने मिलकर साज़िश रची। पुलिस के मुताबिक़ साज़िश के तहत कपिल ने मुकलेश से उधार में एक अंगूठी खरीदी और अंगूठी की रकम देने के बहाने कपिल ने कारोबारी मुकलेश को कॉल किया और दोनों कपिल और ओम बाबू कारोबारी मुकलेश के घर 27 जनवरी की शाम पहुंच गये। घटना को अंजाम देने से पहले दोनों कई दिनों से घर की रेकी कर रहे थे। 27 की शाम जब कारोबारी मुकलेश पूजा करने मन्दिर चले गये और उनकी पत्नी अकेली थीं लिहाजा दोनों घर में घुस गये।

आगरा डबल मर्डर केस: पुलिस ने किया पर्दाफाश, कर्ज में डूबे गुनहगारों ने दिया हत्याकांड को अंजाम घर में घुसने के बाद कपिल और ओमबाबू ने मिलकर कारोबारी की पत्नी लता देवी को पकड लिया और गला दबाकर हत्या कर दी उसके बाद घर में लूटपाट शुरू कर दी। अलमारियों में रखा हुआ करोड़ों के जेवरात और नकदी बैगों में भर ली। एक घंटे तक दोनों घर में लूटपाट करते रहे। इसी बीच पूजा करने के बाद कारोबारी मुकलेश भी पहुंच गये। जैसे ही मुकलेश पहुंचे वैसे ही दोनों ने मुकलेश को भी पकड़ लिया और उनकी भी गला दबा कर हत्या कर दी। कारोबारी मुकलेश और उनकी पत्नी की हत्या कर देने के बाद भी कपिल और ओम बाबू को शक था कि कहीं दोनों जिंदा तो नहीं हैं, लिहाजा जमीन पर पड़े दोनों शवों को करंट भी लगाया। जब दोनों की मौत की होने की संतुष्टि हो गयी और जेवरात और नकदी लेकर दोनों फरार हो गये।

आगरा डबल मर्डर केस: पुलिस ने किया पर्दाफाश, कर्ज में डूबे गुनहगारों ने दिया हत्याकांड को अंजाम

पुलिस इस दोहरे हत्या कांड की गुत्थी सुलझा रही थी और पुलिस को दोनों के बारे में सुराग लगा तो पुलिस दोनों के पीछे पड़ गयी। कपिल और ओम बाबू माल लेकर जयपुर तक पहुंच गये बाद में फतेहपुर सीकरी तक आ गये और पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। पुलिस ने दोनों के पास से करीब ग्यारह किलो सोने के जेवरात और 25 किलो चांदी के जेवरात बरामद किये हैं, इसके अलावा 13 लाख से ज्यादा रुपये की नगदी भी बरामद की है जिसकी कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। दोनों को जेल भेज दिया है।

आगरा पुलिस के लिए इस डबल मर्डर का खुलासा बड़ी चुनौती थी। घटना वाले दिन 28 जनवरी को एडीजी अजय आनंद, आईजी सतीश गणेश और एसएसपी बबलू कुमार मौके पर पहुंचे थे। आला अधिकारियों समेत पूरी पुलिस के लिए ये बड़ी चुनौती थी क्योंकि अपराधी घर में लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी उखाड़ कर ले गए थे। इस घटना के खुलासे को लेकर एसएसपी बबलू कुमार ने 7 टीमों का गठन किया था लेकिन जिस तरह से हत्यारों ने कोई भी साक्ष्य नहीं छोड़ा था, उससे पुलिस के सामने चुनौती और बढ़ गयी थी। वहीं घटना के अगले दिन शमसाबाद के व्यापारियों ने आक्रोश जताते हुए बाजार बन्द रखा।

एडीजी अजय आनन्द और आईजी के निर्देशन में एसएसपी बबलू कुमार ने लगातार इस मामले की मॉनिटरिंग की और सर्विलांस टीम और स्थानीय लोगों से मिली अहम जानकारी के बाद पुलिस आरोपियों के गिरेबान तक पहुंच गई और अब दोनों आरोपी सलाखों के पीछे हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर से लंबी दूरी की ई-बस सेवा जल्द शुरू, किराया होगा कम, अयोध्या-काशी समेत कई रूट तय
गोरखपुर से लंबी दूरी की ई-बस सेवा जल्द शुरू, किराया होगा कम, अयोध्या-काशी समेत कई रूट तय
मुजफ्फरनगर शेखर हत्याकांड में बड़ा फैसला, महिला समेत 4 को फांसी, कोर्ट ने बताया ‘दुर्लभतम अपराध’
मुजफ्फरनगर शेखर हत्याकांड में बड़ा फैसला, महिला समेत 4 को फांसी, कोर्ट ने बताया ‘दुर्लभतम अपराध’
Mumbai News: मीरा रोड हमले की जांच तेज, ATS की मुंबई-ठाणे में छापेमारी, आरोपी के पास से संदिग्ध नोट बरामद
मुंबई: मीरा रोड हमले की जांच तेज, ATS की मुंबई-ठाणे में छापेमारी, आरोपी के पास से संदिग्ध नोट बरामद
अलीगढ़ में बालाजी मंदिर हटाने के नोटिस पर बवाल, समिति की चेतावनी- 'छेड़छाड़ हुई तो...'
अलीगढ़ में बालाजी मंदिर हटाने के नोटिस पर बवाल, समिति की चेतावनी- 'छेड़छाड़ हुई तो...'

वीडियोज

Mumbai Crime: मीरा रोड हमला: कलमा पढ़ने को कहा, फिर चाकू से वार | ATS | Mira Road Crime
Maharashtra: धिरेंद्र शास्त्री को कंट्रोवर्सी पसंद है
Bollywood News: तीन दिग्गज आए साथ… ‘Kalki 2’ बनेगी इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म? | Khabar Filmy Hain
West Bengal Election: क्या PM Modi की रणनीति से Mamata की नींद उड़ी? | ABP News
Saas Bahu Aur Saazish: Aarambhi का इम्तिहान! अस्पताल में घायलों की सेवा और बेटे के accident का सदमा | DR. Aarambhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिस जज स्वर्णकांता ने केजरीवाल केस से खुद को हटने से किया था इनकार, अब इस केस से कर लिया अलग
जिस जज स्वर्णकांता ने केजरीवाल केस से खुद को हटने से किया था इनकार, अब इस केस से कर लिया अलग
बिहार विधान परिषद उपचुनाव: BJP ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, CM सम्राट के खास को मौका
बिहार विधान परिषद उपचुनाव: BJP ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, CM सम्राट के खास को मौका
2 करोड़ में बनी फिल्म और 900% का बंपर प्रॉफिट, 1990 की वो फिल्म जिसने सनी देओल को 'घायल' कर दिया
1990 की वो ब्लॉकबस्टर जिसने दिया 900 प्रतिशत का रिटर्न, सनी देओल हुए थे 'घायल'
Gujarat Nikay Chunav Results 2026 Live: गुजरात निकाय चुनाव में BJP की सुनामी के बीच बढ़ीं चिंता की लकीरें! कांग्रेस ने गढ़ में लगाई सेंध
Live: गुजरात निकाय चुनाव में BJP की सुनामी के बीच बढ़ीं चिंता की लकीरें! कांग्रेस ने गढ़ में लगाई सेंध
चिकन न बनाने पर डांटा, गुस्साई पत्नी ने हंसिए से काट डाला पति, रोंगटे खड़े करने वाली खबर
चिकन न बनाने पर डांटा, गुस्साई पत्नी ने हंसिए से काट डाला पति, रोंगटे खड़े करने वाली खबर
बहन के खाते से पैसा निकालने के लिए कब्र से कंकाल लेकर पहुंच गया शख्स, अब आया बैंक का जवाब
बहन के खाते से पैसा निकालने के लिए कब्र से कंकाल लेकर पहुंच गया शख्स, अब आया बैंक का जवाब
'बदसूरत बत्तख खूबसूरत हंस बन गई', जब रेखा को लेकर कबीर बेदी ने कही थी ये बड़ी बात
'बदसूरत बत्तख खूबसूरत हंस बन गई', जब रेखा को लेकर कबीर बेदी ने कही थी ये बड़ी बात
Pregnancy Care in Summer: बढ़ती गर्मी में प्रेग्नेंट महिलाओं को हो सकती हैं कई दिक्कतें, ऐसें रखें अपना ख्याल
बढ़ती गर्मी में प्रेग्नेंट महिलाओं को हो सकती हैं कई दिक्कतें, ऐसें रखें अपना ख्याल
Embed widget