एक्सप्लोरर

आगरा: डबल मर्डर में पुलिस ने किया खुलासा, पैसे के लेनदेन में हुआ कत्ल

आगरा में स्कूल संचालक और प्रिंसिपल की हत्या में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक पैसे के लेनदेन के विवाद में दोनों की हत्या हुई।

आगरा, एबीपी गंगा। आगरा पुलिस ने शहर में डबल मर्डर केस में खुलासा किया है। प्रिंसीपल और स्कूल संचालक की हत्या पैसे के लेनदेन की वजह से हुई थी। दोनों को गला घोंटकर मारा गया था। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। चुनौती बने इस केस को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर सुलझा लिया। गौरतलब है कि हत्यारों ने स्कूल ने जान से मारने के बाद स्कूल परिसर में ही दोनों शवों को दफना दिया था। ये घटना आगरा के थाना ताजगंज इलाके में हुई थी। शमसाबाद के धिमश्री निवासी सुरेंद्र कुमार लवानियां (50) पुत्र कालीचरण लवानियां 2011 से ओम विहार कॉलोनी, कारगिल पेट्रोल पंप सिकंदरा में रह रहे थे। उनके तीन स्कूल सैनिक भारती इंटर कॉलेज उखर्रा, सुर हायर सेकेंडरी स्कूल धिमश्री, पं. कालीचरण स्कूल मंशा की मढ़ैया में हैं। जबकि ताजगंज के कौलक्खा स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को उन्होंने सेमरी निवासी धीरज को किराए पर दे रखा है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे धीरज ने सुरेंद्र को फोन करके बुलाया था। इसके बाद वो घर वापस नहीं आए। रात 9:30 बजे उनकी पत्नी ने फोन किया तो वो स्विच्ड ऑफ था। सुरेंद्र के साथ उनके सैनिक भारती स्कूल के प्रिंसिपल विजय कुमार झा मूल निवासी दरभंगा मनीगाछी, बिहार और हाल निवासी इंदिरापुरम, राजपुर चुंगी भी गायब थे। वो 20 वर्ष से इंदिरा पुरम में रह रहे थे। दोनों के परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। अबतक मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह पुलिस को परिजनों ने दोनों के लापता होने की सूचना दी थी। परिजनों ने धीरज का फोन आने की जानकारी पुलिस को दी थी। सुरेंद्र कुमार लवानियां की कार और विजय कुमार झा की बाइक भी गायब थी। पुलिस ने शनिवार शाम को धीरज को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने दोनों की हत्या की बात कबूली। धीरज से मिली जानकारी पर रविवार सुबह 5:30 बजे दोनों के शव ताजगंज के कौलक्खा स्थित आंबेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नजदीक पुलिस ने बरामद कर लिए। पुलिस ने सैंया से स्कूल संचालक की कार और धीरज के एक रिश्तेदार के यहां से प्रिंसिपल की बाइक भी बरामद कर ली है। धीरज, उसके भाई और एक अन्य को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की मौत के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता, अब तक 205 लोगों की गई जान
चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की मौत के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता, अब तक 205 लोगों की गई जान
भदोही में शराब पार्टी के बाद खूनी खेल, भाई ने सूअर काटने वाले हथियार से सगे भाई को मार डाला
भदोही में शराब पार्टी के बाद खूनी खेल, भाई ने सूअर काटने वाले हथियार से सगे भाई को मार डाला
नोएडा-यमुना सिटी के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना, करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की मिली सौगात
नोएडा-यमुना सिटी के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना, करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की मिली सौगात
गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ बोले- 'इलाज भी होगा और मकान भी मिलेगा, भू-माफियाओं की खैर नहीं'
गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ बोले- 'इलाज भी होगा और मकान भी मिलेगा, भू-माफियाओं की खैर नहीं'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:'विग लगाता था... इसलिए मरना था?' सिया का चौंकाने वाला दावा!
Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad: हैदराबाद में ट्रंप के नाम कर दी ये सड़क, खुशी से लहालोट हुए अमेरिकी राष्ट्रपति, हो गए भारत के मुरीद
हैदराबाद में ट्रंप के नाम कर दी ये सड़क, खुशी से लहालोट हुए अमेरिकी राष्ट्रपति, हो गए भारत के मुरीद
'मुझे अब शर्म आ रही है कि वे...', 6 सांसदों की बगावत के बाद पहली बार बोले उद्धव ठाकरे
'मुझे अब शर्म आ रही है कि वे...', 6 सांसदों की बगावत के बाद पहली बार बोले उद्धव ठाकरे
'अब ब्लेम गेम नहीं...', अमेरिका ने मिसाइल-ड्रोन साइट्स पर किया अटैक तो भड़का ईरान, कहा- US के असफल राष्ट्रपति ने...
'अब ब्लेम गेम नहीं...', अमेरिका ने मिसाइल-ड्रोन साइट्स पर किया अटैक तो भड़का ईरान, कहा- US के असफल राष्ट्रपति ने...
FIFA World Cup 2026: केप वर्डे ने रचा इतिहास, नॉकआउट में पहुंचने वाला बना दुनिया का सबसे छोटा देश, जानिए कितनी है आबादी
FIFA World Cup 2026: केप वर्डे ने रचा इतिहास, नॉकआउट में पहुंचने वाला बना दुनिया का सबसे छोटा देश, जानिए कितनी है आबादी
Haiwaan Release Date: अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर फिर मचाने आ रहे तबाही, 'हैवान' की रिलीज डेट कंफर्म
अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर फिर मचाने आ रहे तबाही, 'हैवान' की रिलीज डेट कंफर्म
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को देना पड़ेगा टैक्स? ईरान और अमेरिका की बातचीत के बीच ओमान ने दिया ये बयान
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को देना पड़ेगा टैक्स? ईरान और अमेरिका की बातचीत के बीच ओमान ने दिया ये बयान
अखिलेश यादव की हां के बीच अभी भी अलायंस पर संशय? UP कांग्रेस के नए प्रभारी के बयान से मिले संकेत
अखिलेश यादव की हां के बीच अभी भी अलायंस पर संशय? UP कांग्रेस के नए प्रभारी के बयान से मिले संकेत
IND VS IRE T20: राजस्थान के जय मूंदड़ा कैसे बने आयरलैंड टीम के क्रिकेटर, कैसे मिली वहां की नागरिकता?
राजस्थान के जय मूंदड़ा कैसे बने आयरलैंड टीम के क्रिकेटर, कैसे मिली वहां की नागरिकता?
Embed widget