एक्सप्लोरर

आगरा पुलिस ने पकड़ा गांजे से भरा कंटेनर, मुखबिर से मिली सूचना पर की कार्रवाई, 3 तस्कर गिरफ्तार

UP News: आगरा पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गांजा से भरा ट्रक बरामद किया है. पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने कार्रवाई के निर्देश दिए.

Agra News: आगरा पुलिस ने गांजा तस्करी पर बड़ी कार्यवाही की है. पुलिस ने बड़ी मात्रा में गांजा पकड़ा है, जिसे आगरा सहित आसपास के जिलों में सप्लाई करना था. मेटाडोर ट्रक में गांजा भरकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था. जिसका आगरा पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. आगरा पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार लगातार चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के चलते थाना ट्रांस यमुना पुलिस टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी है.

 पुलिस ने उड़ीसा से आगरा लाई जा रही गांजा की एक बड़ी खेप को पकड़ा है, जिसे तस्कर सप्लाई करने वाले थे. पूरा मामला थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के झरना नाले के पास का है. जहां पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक कंटेनर में भारी मात्रा में गांजा लाया जा रहा है. 

मुखबिर की सूचना पर पुलिस कंटेनर को रोका
मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कंटेनर को रोका और तलाशी ली, जिसमें 1 कुंटल 91 किलो 680 ग्राम गांजा बरामद हुआ. जब पुलिस टीम ने तलाशी ली तो बोरे में भरा हुआ गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है जो आगरा, मुरैना और धौलपुर के रहने वाले हैं. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह गांजा उड़ीसा से आगरा ले जा रहे थे. जिसे आस पास के जिलों में सप्लाई करना था. डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने जानकारी दी है कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा. 

आगरा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, 2000 नगद, एक जिओ डोंगल और तस्करी में प्रयुक्त कंटेनर भी बरामद किया है. जब्त किए गए गांजे की अनुमानित बाजार कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है. डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने इस पूरे मामले का खुलासा किया. 

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने क्या बोला? 
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के निर्देश में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और इस अभियान के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई है. गांजा तस्कर उड़ीसा से गांजा की खेप लेकर आते और आगरा सहित अन्य जनपदों में सप्लाई करते थे. इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है. जल्दी ही सभी पुलिस की गिरफ्त में होंगे. 

यह भी पढ़ें- योगी सरकार ने ODOP में शामिल किए 12 नए उत्पाद, अमरोहा का मेटल और आगरा के पेठा का भी है नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
Xप्लेन: UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम
UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम
उत्तराखंड: महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा, तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन
उत्तराखंड: महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा, तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन
बरी होने के बाद अयोध्या पहुंचे बृजभूषण सिंह, एयरपोर्ट से हनुमानगढ़ी तक भव्य स्वागत
बरी होने के बाद अयोध्या पहुंचे बृजभूषण सिंह, एयरपोर्ट से हनुमानगढ़ी तक भव्य स्वागत

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget