एक्सप्लोरर

Agra Metro की रफ्तार में तेजी, ताज ईस्ट गेट स्टेशन पर कॉन्कोर्स के साथ ही प्लेटफॉर्म लेवल का निर्माण शुरू

Agra Metro project: यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने कहा कि यूपी मेट्रो ने कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए आगरा मेट्रो निर्माण परियोजना की गति को लगातार कायम रखा है.

Agra Metro News: उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (Uttar Pradesh Metro Rail Corporation) द्वारा तेज गति के साथ आगरा (Agra) में मेट्रो (Metro) का सिविल निर्माण कार्य किया जा रहा है. आगरा मेट्रो के प्रथम स्टेशन ताज ईस्ट गेट पर कॉन्कोर्स निर्माण के साथ ही प्लेटफॉर्म लेवल का काम शुरू हो गया है. वहीं, प्रायोरिटी कॉरिडोर के ऐलिवेटिड भाग में 24 पीयरकैप सफलतापूर्वक रखे जाने के बाद यू-गर्डर के परिनिर्माण की तैयारी शुरू हो गई है. जल्द ही यू-गर्डर का परिनिर्माण किया जाएगा. यूपी मेट्रो के प्रबंध निदेशक ने आगरा टीम की सराहना करते हुए निर्माण कार्य की गति को पूरी गुणवत्ता के साथ ऐसे ही कायम रखने के निर्देश दिए हैं.

यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने कहा कि यूपी मेट्रो ने कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए आगरा मेट्रो निर्माण परियोजना की गति को लगातार कायम रखा है. उन्होंने कहा कि इस साल कोविड की दूसरी लहर के दौरान भी आगरा मेट्रो का सिविल निर्माण कार्य लगातार जारी रहा, जिसके फलस्वरूप यूपी मेट्रो ने परियोजना के शुभारंभ के 11 महीने बाद 24 पीयरकैप और 34 डबल टी गर्डर का सफलतापूर्वक परिनिर्माण कर लिया है. इसके साथ ही आगरा मेट्रो के स्टेशन अब आकार लेने लगे हैं. प्रबंध निदेशक ने कहा कि यू-गर्डर परिनिर्माण की तैयारियां शुरू हो गई हैं, जल्द ही यू-गर्डर का परिनिर्माण किया जाएगा.

बता दें कि ऐलिवेटिड स्टेशन के निर्माण के दौरान सबसे पहले निर्माण स्थल पर पाइलिंग कार्य किया जाता है. इसके बाद कई पाइल मिलकर पीयर (पिलर) को आधार देने वाली पाइलकैप का निर्माण करती है. पाइलकैप बनने के बाद उसपर पीयर (पिलर) का निर्माण किया जाता है. जब स्टेशन परिसर के सभी पीयर बनकर तैयार हो जाते हैं, तो उनकों आपस में जोड़ने एवं डबल टी गर्डर को आधार दोने के लिए हॉरिजोंटल बीम का निर्माण किया जाता है. हॉरिजोंटल बीम बन जाने के बाद उन पर डबल टी गर्डर रखकर स्टेशन के कॉन्कोर्स लेवल का निर्माण किया जाता है. इसके बाद कॉन्कोर्स के ऊपर प्लेटफॉर्म लेवल का निर्माण किया जाता है.

तेज गति के साथ निर्माण कार्य किया जा रहा है

ताज ईस्ट गेट से जामा मस्जिद के बीच बन रहे प्रयॉरिटी कॉरिडोर के ऐलीवेटिड भाग में तेज गति के साथ निर्माण कार्य किया जा रहा है. ऐलिवेटिड भाग में अबतक 625 पाइल, 125 पाइलकैप और 107 पीयर का निर्माण किया जा चुका है. वहीं, बमरौली कटारा स्थित कास्टिंग यार्ड में अबतक 33 पीयरकैप, 74 डबल टी गर्डर एवं 24 यू-गर्डर की कास्टिंग का काम पूरा हो गया है.

गौरतलब है कि आगरा में  29.4 किमी लंबे दो कॉरिडोर का मेट्रो नेटवर्क बनना है, जिसमें 27 स्टेशन होंगे. ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच 14 किमी लंबे पहले कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. इस कॉरिडोर में 13 स्टेशनों का निर्माण होगा. जिसमें 6 एलीवेटेड जबकि 7 भूमिगत स्टेशन होंगे. इसके साथ ही आगरा कैंट से कालिंदी विहार के बीच लगभग 16 किमी लंबे दूसरे कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 14 ऐलीवेटेड स्टेशन होंगे.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: खत्म होती नजर नहीं आ रही है समाजवादी कुनबे में सुलह की गुंजाइश, शिवपाल यादव का छलका दर्द

Kanpur में जज के सामने गवाही देने लगा 'मुर्दा' ! लोगों के उड़े होश, जानें- क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moradabad News: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
Basti News: बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
Aligarh News: अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
Moradabad News: पैसे के लालच में हैवान बना देवर! भाई के साथ मिलकर मां-बेटे को दी खौफनाक मौत
मुरादाबाद में पैसे के लालच में हैवान बना देवर! भाई के साथ मिलकर मां-बेटे को दी खौफनाक मौत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget